न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में कई योजनाओं का शुभारंभ

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर पहुंचे और महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भाग लेकर कई योजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रवृत्ति, स्कूटी योजना और लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं और बालिकाओं को लाभ पहुंचाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 31 May 2025 4:36:24

जयपुर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में कई योजनाओं का शुभारंभ

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज (31 मई) को जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सीधे मदन मोहन मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) गए, जहां उन्होंने विवेकानंद लेक्चर थिएटर कॉम्पलेक्स में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और परिसर में पौधारोपण भी किया। नड्डा का यह दौरा अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करने के लिए था। इस कार्यक्रम में उन्होंने कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत की।

कार्यक्रम में 1,800 महिलाओं को 'लखपति दीदी ऋण योजना' के अंतर्गत ऋण वितरित किया गया। इसके साथ ही 'लाडो प्रोत्साहन योजना' के तहत 32,755 बालिकाओं को सहायता राशि का प्रत्यक्ष हस्तांतरण किया गया।

आदिवासी समाज की बेटियों को मिली छात्रवृत्ति

कार्यक्रम में 17,000 एसटी बालिकाओं को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, तथा 152 सफाई कामगार परिवारों की बालिकाओं को विशेष छात्रवृत्ति दी गई। वहीं, 'बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना' के तहत 19,183 छात्राओं को फीस पुनर्भरण के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। 6,489 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, और पद्माक्षी पुरस्कार की राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, 'कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना' के तहत 2,000 छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाएगी।

'ऑपरेशन सिंदूर अभी रुका नहीं' – जेपी नड्डा

जयपुर एयरपोर्ट के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक ने साबित कर दिया कि अगर कोई भारत की तरफ आंख उठाएगा, तो उसे घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा। चार दिन में पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े।” उन्होंने आगे कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। नड्डा ने यह भी कहा कि आज देश खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है और ऑपरेशन सिंदूर अभी रुका नहीं है, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?