एयरपोर्ट पर महिला को पहचानने में फेल हुई मशीन, अधिकारियों ने धुलवाया मेकअप; Video
शंघाई एयरपोर्ट पर महिला का चेहरा पासपोर्ट फोटो से नहीं मिला, अधिकारियों ने मेकअप धोने को कहा; यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Sat, 31 May 2025 2:00:12
अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा के लिए एयरपोर्ट पर पासपोर्ट दिखाना अनिवार्य होता है, जहां मशीनों और अधिकारियों के माध्यम से आपकी पहचान की जाती है। लेकिन अगर मशीन आपकी पहचान नहीं कर पाती तो यह बड़ी समस्या बन जाती है। चीन के शंघाई एयरपोर्ट पर एक ऐसी ही घटना हुई, जहां एक महिला का चेहरा उसके पासपोर्ट फोटो से मेल नहीं खा रहा था। इस वजह से एयरपोर्ट अधिकारियों ने उसे अपना मेकअप धोने के लिए कहा।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने चेहरे की पहचान के लिए स्कैनर का इस्तेमाल किया, लेकिन पहचान संभव नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने महिला से मेकअप हटाने को कहा। यह पूरी घटना वहां लगे कैमरों में कैद हो गई, जो बाद में चीनी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।