न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Update: भारत में एक्टिव मामले 3300 के पार, 6 राज्यों में 200 से अधिक केस; केरल सबसे ज्यादा

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 3300 से ऊपर पहुंच गए हैं। 8 राज्यों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट JN.1 की वजह से स्थिति गंभीर हो सकती है। केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं। कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना, हाथ धोना और वैक्सीन बूस्टर डोज जरूरी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 31 May 2025 5:50:03

Corona Update: भारत में एक्टिव मामले 3300 के पार, 6 राज्यों में 200 से अधिक केस; केरल सबसे ज्यादा

देश में कोरोना वायरस की दस्तक फिर से चिंता बढ़ाने लगी है। पिछले कुछ हफ्तों में संक्रमण के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। पूरे देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 3300 के पार पहुंच चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि ओमिक्रॉन के नए सब-वैरिएंट JN.1 के फैलाव से स्थिति फिर गंभीर हो सकती है। कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी अलर्ट मोड में आ गई हैं। भारत के आठ ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से अधिक हो गई है, जिनमें कुछ राज्यों में मौत के मामले भी दर्ज हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मौतें हुई हैं, जबकि एक दिन पहले यह संख्या सात थी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक और केरल में एक-एक मौत दर्ज की गई है। 1 जनवरी 2025 से अब तक भारत में कोविड-19 से कुल 26 मौतें हुई हैं। वहीं, देशभर में 1435 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़े चिंता पैदा कर रहे हैं, इसलिए कई राज्यों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह जारी की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक ऐसे राज्य हैं जहां 100 से अधिक सक्रिय कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। इन राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो चुका है। कुल मिलाकर देश के आठ राज्यों में सक्रिय मामलों की संख्या 100 से ऊपर पहुंच गई है, जो संक्रमण के बढ़ते खतरे को दर्शाता है।

ये हैं वो 6 राज्य जहां 200 से अधिक कोरोना के सक्रिय मामले हैं:

दिल्ली: 375 मामले

गुजरात: 265 मामले

कर्नाटक: 234 मामले

केरल: 1336 मामले

महाराष्ट्र: 467 मामले

पश्चिम बंगाल: 205 मामले

उत्तर प्रदेश: 117 मामले

तमिलनाडु: 185 मामले

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि केरल में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले हैं, जो देश के कुल मामलों का लगभग 40% हिस्सा हैं। इसके बाद महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में भी मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट JN.1 का तेजी से प्रसार


विशेषज्ञों के अनुसार, ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट JN.1, जो सबसे पहले केरल में पाया गया था, अब कई अन्य राज्यों में फैल रहा है। इसके कारण संक्रमण दर में बढ़ोतरी हो रही है, और स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क हो गए हैं। माना जा रहा है कि यह वैरिएंट पहले के वायरसों की तुलना में कहीं ज्यादा तेजी से फैल रहा है, इसलिए मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

कर्नाटक सरकार ने छात्रों के लिए जारी की एडवाइजरी

कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए और स्कूल खुलने की तैयारी के बीच, कर्नाटक सरकार ने अभिभावकों से कहा है कि यदि उनके बच्चों में बुखार, खांसी, जुकाम या कोई अन्य लक्षण दिखे, तो उन्हें स्कूल न भेजें। शुक्रवार देर रात जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया है कि लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें और उचित देखभाल करें।

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि यदि कोई बच्चा स्कूल में बीमार महसूस करे तो उसे तुरंत अभिभावकों को सूचित करें और घर भेज दें। साथ ही, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी इस तरह के लक्षण दिखने पर एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

आम लोग क्या करें?

- मास्क पहनें और भीड़भाड़ से बचें
- बार-बार हाथ धोने की आदत बनाए रखें
- हल्के लक्षणों को भी नजरअंदाज न करें
- वैक्सीन की बूस्टर डोज़ समय पर लगवाएं

केंद्र सरकार पूरी तरह तैयार

बढ़ते कोविड-19 मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। एएनआई से बातचीत में उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय और आयुष विभाग सतर्क हैं और देश के सभी राज्यों की कोविड स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

जाधव ने कहा कि पिछली कोविड लहरों से मिले अनुभव के आधार पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू बेड और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा कर ली गई है। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से तैयार है और किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है।

मंत्री ने यह भी बताया कि केंद्र ने राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों, आयुष सचिवों और मंत्रियों से बातचीत की है ताकि स्वास्थ्य संकट की स्थिति में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बना रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल