न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लारा दत्ता के पिता विंग कमांडर एलके दत्ता का निधन, ‘हाउसफुल 5’ के गाने ‘फुगड़ी डांस’ में जमकर झूमे नाना

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस लारा दत्ता पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उनके पिता विंग कमांडर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 May 2025 7:53:27

2 News : लारा दत्ता के पिता विंग कमांडर एलके दत्ता का निधन, ‘हाउसफुल 5’ के गाने ‘फुगड़ी डांस’ में जमकर झूमे नाना

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस लारा दत्ता पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उनके पिता विंग कमांडर एलके दत्ता का निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस लीं। निधन के कारण की अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। फैंस न सिर्फ उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, बल्कि इस कठिन समय में लारा को हिम्मत भी बंधा रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। आज शनिवार (31 मई) को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। लारा पति पूर्व टेनिस स्टार महेश भूपति के साथ पिता के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।

लारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें सफेद लिबास में दिख रहीं लारा के चेहरे पर उदासी साफ नजर आ रही है। लारा के पिता ने 12 मई को अपना 84वां जन्मदिन मनाया था। लारा ने इस मौके पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, “पिछला दिन मेरे लिए भावनाओं के उतार-चढ़ाव से भरा था। 12 मई, मेरी जिंदगी का खास दिन। न केवल मेरे पिता का जन्मदिन, लेकिन वो दिन भी जब मैंने 25 साल पहले मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। वक्त बहुत तेजी से आगे बढ़ता है।

कल मैंने अपने पिता के जन्मदिन के अवसर पर पूजा की। मैं जानती हूं कि यह जीवन बहुत नाजुक है, तो यूनिवर्स ने हमें जो भी उपहार दिया है, उसे खुशी-खुशी स्वीकार कर उसके लिए आभारी होना जरूरी है। पिछले 25 वर्षों से आपके प्यार और साथ के लिए धन्यवाद।” लारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'वेलकम' के तीसरे पार्ट 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिशा पटानी, रवीना टंडन, फरदीन खान समेत अन्य स्टार्स प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होने जा रही है मल्टीस्टार मूवी ‘हाउसफुल 5’

इन दिनों 'हाउसफुल 5' को लेकर हर ओर चर्चा है। लोगों में इसका जबरदस्त क्रेज है। अब इसका नया गाना 'द फुगड़ी डांस' रिलीज हो गया है। खास बात यह है कि गाने में फिल्म के सभी स्टार नजर आ रहे हैं। गाने में महाराष्ट्र के पॉपुलर फुगड़ी डांस को दिखाया गया, जो काफी रोचक है। इसमें 74 साल के नाना पाटेकर की एनर्जी देखते ही बन रही है। वे पूरे जोश में फिल्म की पूरी कास्ट के साथ झूम रहे हैं। गाने को क्रेटक्स के नाम से मशहूर मराठी सिंगर कुणाल घोरपड़े ने आवाज दी है।

उन्होंने ही तनिष्क बागची के साथ मिलकर गाने का संगीत तैयार किया है। गाने के बोल भी कुणाल के ही हैं। गाने में रैप पायटा द रॉक ने दिया है। इन सभी के कॉम्बिनेशन के साथ फिल्म की स्टार कास्ट की मजेदार परफॉर्मेंस ने गाने में चार चांद लगा दिे। अक्षय कुमार ने गाने को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं।

फिल्म में अक्षय, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नरगिस फखरी, जैकलीन फर्नांडिज, सोनम बाजवा, नाना, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, फरदीन खान, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, सौंदर्या शर्मा, श्रेयस तलपड़े, चित्रांगदा सिंह, निकितन धीर, रंजीत और डिनो मोरिया की अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। साल 2010 में 'हाउसफुल' आई थी। इसके बाद साल 2012 में दूसरा, साल 2016 में तीसरा और साल 2019 में चौथा पार्ट रिलीज हुआ था। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी