न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

थाईलैंड की Opal Suchata बनीं Miss World 2025, सिर पर सजाया जीत का ताज

थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज जीता। तेलंगाना के हाईटेक्स में हुए भव्य फिनाले में उन्होंने विश्व की 108 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ा। जानिए विजेता और प्रतियोगिता से जुड़ी खास बातें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 31 May 2025 11:43:23

थाईलैंड की Opal Suchata बनीं Miss World 2025, सिर पर सजाया जीत का ताज

'मिस वर्ल्ड 2025' के विजेता की घोषणा हो चुकी है। तेलंगाना में आयोजित इस भव्य आयोजन में थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने बाज़ी मारते हुए 'मिस वर्ल्ड 2025' का खिताब अपने नाम कर लिया है। ओपल सुचाता चुआंगसरी ने 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ताज जीतकर अपने देश का मान बढ़ाया है।

31 मई को तेलंगाना के हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में हुए फाइनल शो में, मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ओपल सुचाता को विजेता का ताज पहनाया। ओपल ने इस प्रतियोगिता में इथियोपिया, पोलैंड और मार्टीनिक के प्रतिनिधियों को पछाड़ते हुए यह खिताब हासिल किया है।

ओपल सुचाता चुआंगसरी कौन हैं?

ओपल सुचाता चुआंगसरी फुकेत, थाईलैंड की रहने वाली हैं। वे एक मॉडल होने के साथ-साथ इंटरनेशनल रिलेशंस की छात्रा भी हैं। ओपल ने इससे पहले कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया और अपना नाम बनाया है। उन्होंने मैक्सिको सिटी में आयोजित इंटरनेशनल मिस यूनिवर्स 2024 में भी भाग लिया था, जहां वे थर्ड रनर-अप रही थीं। इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड थाईलैंड 2025 का ताज भी अपने नाम किया।

टॉप 3 कंटेस्टेंट्स में ये देश शामिल थे

मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में इथियोपिया की हैसेट डेरेजे ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीता। पोलैंड की माजा क्लाजदा सेकेंड रनर-अप बनीं, जबकि मार्टीनिक की ऑरली जोआचिम थर्ड रनर-अप रहीं। इस बार विश्व भर से कुल 108 कंटेस्टेंट्स ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। भारत की ओर से मॉडल नंदिनी गुप्ता इस ब्यूटी पेजेंट में शामिल थीं, जो फिनाले में टॉप 20 में पहुंचीं, लेकिन टॉप 8 में जगह नहीं बना सकीं।

मिस वर्ल्ड 2025 फिनाले में शामिल प्रमुख हस्तियां

72वें मिस वर्ल्ड के निर्णायक पैनल में अभिनेता सोनू सूद भी शामिल थे, जिन्हें मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा, फॉर्मर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, अभिनेता राणा दग्गुबाती, नम्रता शिरोडकर और चिरंजीवी भी इस भव्य फिनाले इवेंट का हिस्सा थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवनाथ रेड्डी ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल