न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : द एकेडमी ने ‘लगान’ के लिए शेयर की यह स्पेशल पोस्ट, इस एक्टर ने 82वीं बर्थ एनिवर्सरी पर पिता को किया याद

सुपरस्टार आमिर खान की सुपरहिट मूवी ‘लगान’ साल 2001 में रिलीज हुई थी। भारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म एक बार फिर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 May 2025 8:49:23

2 News : द एकेडमी ने ‘लगान’ के लिए शेयर की यह स्पेशल पोस्ट, इस एक्टर ने 82वीं बर्थ एनिवर्सरी पर पिता को किया याद

सुपरस्टार आमिर खान की सुपरहिट मूवी ‘लगान’ साल 2001 में रिलीज हुई थी। भारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म एक बार फिर चर्चा में है। ऑस्कर अवार्ड देने वाली संस्था द एकेडमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘लगान’ के लोकप्रिय गाने ‘राधा कैसे ना जले’ की एक क्लिप शेयर कर ट्रिब्यूट दिया है। इस वीडियो में आमिर और अभिनेत्री ग्रेसी सिंह नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए द एकेडमी ने कैप्शन में लिखा, “प्यार, तड़प और उसकी आंखों में छिपी चिंगारी।

आमिर खान और ग्रेसी सिंह, आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगान के गीत ‘राधा कैसे ना जले’ में परफॉर्म करते हुए। (गायन : आशा भोसले और उदित नारायण)। इस फिल्म को 74वें ऑस्कर अवार्ड्स में भारत की ओर से बेस्ट फॉरेन लेंग्वेज फिल्म श्रेणी में नॉमिनेशन मिला था।” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं शेयर कीं। बता दें ‘लगान : वंस अपॉन अ टाइम इन इंडिया’ एक पीरियड म्यूजिकल-स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है, जिसके डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर थे। यह फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर के लिए नामांकित हुई थी।

इसे बनाने में करीब 25 करोड़ रुपए की लागत आई थी और यह पूरी दुनिया में चर्चाओं में रही। फिल्म में सुहासिनी मुले, कुलभूषण खरबंदा, रघुवीर यादव, राजेंद्र गुप्ता, यशपाल शर्मा, राजेश विवेक और अखिलेंद्र मिश्रा जैसे कलाकार भी थे। फिल्म में ब्रिटिश कलाकार रैचेल शेले और पॉल ब्लैकथॉर्न के भी अहम रोल थे। फिल्म में एआर रहमान का संगीत कमाल का रहा, जिसमें कई अलग-अलग साउंड ट्रैक को भी लिया गया था।

इसमें 'राधा कैसे ना जले', 'चले चलो', 'घनन घनन', 'मितवा' जैसे गानों ने धूम मचा दी थी, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। इसे 8 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले। इसकी कहानी साल 1893 के ब्रिटिशराज के दौरान एक गांव की है, जहां लोग सूखे और भारी टैक्स से परेशान हैं। आमिर गांव के लोगों को मिलाकर क्रिकेट टीम तैयार करते हैं और अंग्रेजों को हरा देते हैं।

महेश बाबू ने पिता घट्टामनेनी शिवराम कृष्ण की फोटो शेयर कर लिखा…

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में महेश बाबू का दर्जा सुपरस्टार का है। उन्होंने आज शनिवार (31 मई) को दिवंगत पिता और मशहूर अभिनेता, निर्माता-निर्देशक घट्टामनेनी शिवराम कृष्ण को उनकी 82वीं बर्थ एनिवर्सरी पर याद किया। महेश ने इंस्टाग्राम पर पिता के युवा समय की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर के साथ एक इमोशनल नोट भी था, जिसमें उन्होंने लिखा, “हमेशा आपकी रोशनी से निर्देशित। जन्मदिन मुबारक हो, नन्ना! आप दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।”

बता दें मशहूर तेलुगू अभिनेता शिवराम ने 1965 में आई फिल्म ‘तेने मनासुलु’ से करिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई ड्रामों में काम किया। वे 350 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ प्रोड्यूसर व डायरेक्टर के रूप में भी सफल थे। उनका 15 नवंबर 2022 को हैदराबाद में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इससे पहले 20 अप्रैल को भी महेश ने अपनी मां इंदिरा देवी की जयंती पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, “मिस यू अम्मा।”

महेश के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे फिलहाल एसएस राजामौली की फिल्म ‘एसएसएमबी29’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें वे पवनपुत्र हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। महेश की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उनकी शादी साल 2005 में एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी