न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना केस हुए 69, छोटे बच्चे भी संक्रमित; डॉक्टर ने बताया बचाव का असरदार तरीका

राजस्थान में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 69 पहुंची, जिनमें नवजात सहित छोटे बच्चे भी संक्रमित हुए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, कोकून इफेक्ट से बच्चों को संक्रमण से बचाया जा सकता है। राज्य में नए वेरिएंट XFG और LF.7.9 की भी पुष्टि हुई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 31 May 2025 4:41:41

राजस्थान में कोरोना केस हुए 69, छोटे बच्चे भी संक्रमित; डॉक्टर ने बताया बचाव का असरदार तरीका

जयपुर: राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं, जिससे शुक्रवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 69 हो चुकी है। चिंताजनक बात यह है कि इस बार भी संक्रमण की चपेट में छोटे बच्चे आ रहे हैं। अब तक राज्य में 5 बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें नवजात भी शामिल हैं।

राजस्थान के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण पाटनी ने बताया कि कोरोना के वर्तमान वेरिएंट को लेकर अभी बहुत अधिक स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है, इसलिए बच्चों की अतिरिक्त देखभाल जरूरी है। हालांकि, माता-पिता को अति-सावधानी बरतते हुए बच्चों में डर और घबराहट नहीं भरनी चाहिए। राज्य में एक 16 दिन का और एक 2 महीने का नवजात बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव मिला है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

कोकून इफेक्ट से किया जा सकता है बचाव:

डॉ. पाटनी के अनुसार, छोटे और नवजात बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, जिस कारण वे जल्दी किसी भी वायरस की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में 'कोकून इफेक्ट' का सहारा लिया जा सकता है। इस प्रक्रिया में नवजात को बाहरी लोगों से पूर्ण रूप से दूर रखा जाता है और उसकी देखभाल करने वाले व्यक्ति को भी पूर्णतः स्वस्थ और संक्रमण-मुक्त होना चाहिए। साथ ही, एसएमएस यानी सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजेशन का पालन करके बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

नए वैरिएंट की पुष्टि:

राज्य में कोरोना के नए वेरिएंट की पुष्टि भी हो चुकी है। जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल से मरीजों के सैंपल पुणे की एनआईवी लैब में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, जिनमें XFG और LF.7.9 वेरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि देश के पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में फिलहाल इन वेरिएंट्स के मामले अधिक देखने को मिल रहे हैं।

अब तक की स्थिति:

राजस्थान में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 69 मामले सामने आ चुके हैं। जिलेवार आंकड़ों की बात करें तो अजमेर से 2, बालोतरा से 2, बीकानेर से 5, दौसा से 1, डीडवाना से 5, जयपुर से 33, जोधपुर से 8, फलौदी से 1, सवाईमाधोपुर से 1, उदयपुर से 10 और एक मामला मध्यप्रदेश से जुड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?