Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमालय पर्वत की पहाड़ियों और जंगलो को जोड़ता है रानीखेत, नैसर्गिक शान्ति करती है आकर्षित

देवदार और बलूत के वृक्षों से घिरा रानीखेत बहुत ही रमणीक हिल स्टेशन है। इस स्थान से हिमाच्छादित मध्य हिमालयी श्रेणियाँ स्पष्ट देखी जा सकती हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 23 Jun 2023 9:56:03

हिमालय पर्वत की पहाड़ियों और जंगलो को जोड़ता है रानीखेत, नैसर्गिक शान्ति करती है आकर्षित

देवदार और बलूत के वृक्षों से घिरा रानीखेत बहुत ही रमणीक हिल स्टेशन है। इस स्थान से हिमाच्छादित मध्य हिमालयी श्रेणियाँ स्पष्ट देखी जा सकती हैं। रानीखेत से सुविधापूर्वक भ्रमण के लिए पिण्डारी ग्लेशियर, कौसानी, चौबटिया और कालिका पहुँचा जा सकता है। चौबटिया में प्रदेश सरकार के फलों के उद्यान हैं। इस पर्वतीय नगरी का मुख्य आकर्षण यहाँ विराजती नैसर्गिक शान्ति है। रानीखेत में फ़ौजी छावनी भी है और गोल्फ़ प्रेमियों के लिए एक सुन्दर पार्क भी है।

रानीखेत नाम एक स्थानीय लोककथा से लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि इसी स्थान पर कत्यूरी राजा सुधारदेव ने अपनी रानी का दिल जीत लिया था। इस क्षेत्र को उन्होंने बाद में अपने निवास के लिए भी चुना, हालांकि इस क्षेत्र में कोई महल स्थित नहीं है।

अमोड़ा से लगभग पचास किलोमीटर दूर रानीखेत के शांत और सुंदर जगह है। यहां आप ट्रैकिंग कर सकते हैं और सुंदर पर्वत श्रृखलाओं को देख सकते हैं। चीड़ और देवदार के वृक्षों के नीचे बैठ सकते हैं। रानीखेत जाकर आपको तरोताजा महसूस होगा। इस भीषण गर्मी में भी यहां इस वक्त ठंड हो रही है। रानीखेत से चार किमी कि दूरी पर स्थित चौबटिया उद्यान अपने स्वादिष्ट सेब, प्लम, आड़ू और खुबानी के विशाल बगीचे के लिए प्रसिद्ध हैं। रानीखेत तथा इसके आसपास के स्थानों में कुछ प्रसिद्ध धार्मिक मंदिर हैं जैसे झूला देवी मंदिर, राम मंदिर, हैडाखान मंदिर और कालिका मंदिर।

रानीखेत उत्तराखंड राज्य में प्राचीन मंदिरों के आसपास अंग्रेजो द्वारा विकसित एक ऐसा हिल स्टेशन है जो हिमालय पर्वत की पहाड़ियों और जंगलों को जोड़ता है। रानी खेत की शांत जलवायु और सरल प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती हैं और उनके दिमाग को तरोताजा कर देती है। रानीखेत भारतीय सेना के कुमाऊं रेजिमेंट के मुख्यालय के लिए भी प्रसिद्ध है और यहां कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर संग्रहालय भी बना हुआ है। इस संग्रहालय में हथियारों, फोटो आदि का शानदार तरीके से प्रदर्शन किया गया है जो अपने सेना के ऐतिहासिक भव्यता और महत्व का परिचय देता है।
tourist places in ranikhet,ranikhet attractions,places to visit in ranikhet,famous tourist spots in ranikhet,ranikhet sightseeing,best places to explore in ranikhet,top tourist destinations in ranikhet,must-visit places in ranikhet,ranikhet tourism,scenic spots in ranikhet रानीखेत में ट्रेकिंग

रानीखेत में बहुत सारे ट्रैकिंग स्पॉट हैं जिनका आप मजा ले सकते हैं। चौबटिया बाग से होल्म फार्म तक का ट्रैक सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। दूसरे ट्रैक में चौबटिया से भालु डैम और मेघदूत से झूला देवी मंदिर शामिल है। tourist places in ranikhet,ranikhet attractions,places to visit in ranikhet,famous tourist spots in ranikhet,ranikhet sightseeing,best places to explore in ranikhet,top tourist destinations in ranikhet,must-visit places in ranikhet,ranikhet tourism,scenic spots in ranikhet पैराग्लाइडिंग

रानीखेत अपने वाइल्ड लिफ्ट पैराग्लाइडिंग की वजह से भी काफी लोकप्रिय है। बता दें कि पैराग्लाइडिंग ट्रैक रानी खेत से 12 किमी आगे है। यहां पैराग्लाइडिंग का टेक-ऑफ पॉइंट काफी अच्छा है जो पहली बार या शुरूआती पैराग्लाइडिंग के लिए काफी सुविधाजनक है। पैराग्लाइडिंग के लिए या तो आप टैंडेम उड़ान को चुन सकते है या फिर अकेले उड़ान भी भर सकते हैं। tourist places in ranikhet,ranikhet attractions,places to visit in ranikhet,famous tourist spots in ranikhet,ranikhet sightseeing,best places to explore in ranikhet,top tourist destinations in ranikhet,must-visit places in ranikhet,ranikhet tourism,scenic spots in ranikhet गोल्फिंग

बता दें कि रानी खेत देश में सबसे अच्छे गोल्फ कोर्स के लिए प्रसिद्ध है, जो शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर है। इसे आप बहुत ही कम पैसे देकर एक्सेस कर सकते हैं और गोल्फ स्विंग और पुट का अभ्यास कर सकते हैं। tourist places in ranikhet,ranikhet attractions,places to visit in ranikhet,famous tourist spots in ranikhet,ranikhet sightseeing,best places to explore in ranikhet,top tourist destinations in ranikhet,must-visit places in ranikhet,ranikhet tourism,scenic spots in ranikhet मछली पकड़ना

अगर आप मछली पकड़ने का शौक भी रखते हैं तो बता दें कि यहां के भालू बांध में आप मछली पकड़ने जैसे कामों को भी कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको पहले वन विभाग से अनुमति लेनी होगी। tourist places in ranikhet,ranikhet attractions,places to visit in ranikhet,famous tourist spots in ranikhet,ranikhet sightseeing,best places to explore in ranikhet,top tourist destinations in ranikhet,must-visit places in ranikhet,ranikhet tourism,scenic spots in ranikhet वनस्पति और जीव

लम्बे कॉनिफ़र की हरी आबादी के बीच स्थित रानीखेत में वन्यजीवों की विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती है। इसके साथ ही यहां का वातावरण सेब, आड़ू और विभिन्न अन्य अल्पाइन फलों और फूलों के लिए काफी है। बता दें कि इस क्षेत्र में कई तरह की औषधीय जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं। यहाँ पर ज्यादातर देवदार और ओक के पेड़ हैं जो पर्णपाती जंगलों और उप-वन क्षेत्रों में फैले हुए हैं। इस जगह की भौगोलिक और जलवायु संरचना कई तरह के जानवरों के लिए एक प्राकृतिक निवास स्थान बनाती है, जिनमें हिमालयन काला भालू, कस्तूरी मृग, ब्लू शिप, गोरल, तेंदुआ के अलावा ग्रे बटेर, काला तितर, व्हिस्लिंग थ्रश, चकोर, चीयर तीतर, मोनाल तीतर और कोक्लास तीतर जैसे पक्षियों के नाम भी शामिल है। रानीखेत के पास घूमने की जगह

अगर आप रानीखेत घूमने आ रहे हैं और यहां स्थित आसपस के पर्यटन और दर्शनीय स्थलों के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसके आसपास के प्रमुख आकर्षक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको एक बार जरुर जाना चाहिए। tourist places in ranikhet,ranikhet attractions,places to visit in ranikhet,famous tourist spots in ranikhet,ranikhet sightseeing,best places to explore in ranikhet,top tourist destinations in ranikhet,must-visit places in ranikhet,ranikhet tourism,scenic spots in ranikhet झूला देवी मंदिर

झूला देवी मंदिर रानीखेत के पास स्थित 8 वीं शताब्दी में निर्मित देवी दुर्गा को समर्पित मंदिर है जो अपने सुरुचिपूर्ण ढंग से डिज़ाइन की गई घंटियों के समूह के लिए जाना जाता है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां भक्तों की सारी मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर के पास स्थित राम मंदिर भी यहां आने वाले लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण है। tourist places in ranikhet,ranikhet attractions,places to visit in ranikhet,famous tourist spots in ranikhet,ranikhet sightseeing,best places to explore in ranikhet,top tourist destinations in ranikhet,must-visit places in ranikhet,ranikhet tourism,scenic spots in ranikhet चौबटिया बाग

अपने सेब, प्लम, आड़ू और खुबानी के लिए प्रसिद्ध हिमालय पर्वतमाला की गोद में स्थित चौबटिया बाग रानी बाग़ का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जो नंदा देवी, नीलकंठ, नंदघुनती और त्रिशूल की चोटियों के आकर्षक दृश्यों को दिखाता है। चौबटिया बाग के अलावा आपको यहां पास में स्थित सरकारी एप्पल गार्डन और फ्रूट रिसर्च सेंटर भी देखने के लिए जाना चाहिए। tourist places in ranikhet,ranikhet attractions,places to visit in ranikhet,famous tourist spots in ranikhet,ranikhet sightseeing,best places to explore in ranikhet,top tourist destinations in ranikhet,must-visit places in ranikhet,ranikhet tourism,scenic spots in ranikhet कालिका

कलिका रानीखेत के पास स्थित एक खास पर्यटन शहर है जो रानीखेत हिल स्टेशन से 6 किमी दूर स्थित है। कलिका अपने घने, हरे-भरे जंगलों और बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा हुआ है। यह शहर अपने कलिका मंदिर और गोल्फ कोर्स के लिए प्रसिद्ध है। tourist places in ranikhet,ranikhet attractions,places to visit in ranikhet,famous tourist spots in ranikhet,ranikhet sightseeing,best places to explore in ranikhet,top tourist destinations in ranikhet,must-visit places in ranikhet,ranikhet tourism,scenic spots in ranikhet मनीला

रानीखेत के पास स्थित मनीला शहर अपने मां मनीला देवी मंदिर की वजह से यहां का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यह छोटा सा शहर हिमालय के कई विस्तृत और मनोरम दृश्यों के साथ एक खूबसूरत जगह है। मनीला लोकगीतों और परंपराओं से भरा एक ऐसा स्थान है जहाँ के लोग अपनी परंपराओं और विरासत पर बहुत विश्वास करते हैं। खूबसूरत नजारों से भरा यह शहर मनीला रानीखेत के पास का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। tourist places in ranikhet,ranikhet attractions,places to visit in ranikhet,famous tourist spots in ranikhet,ranikhet sightseeing,best places to explore in ranikhet,top tourist destinations in ranikhet,must-visit places in ranikhet,ranikhet tourism,scenic spots in ranikhet मनकामेश्वर मंदिर

मनकामेश्वर मंदिर का निर्माण भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट द्वारा करवाया गया था, जो पिथौरागढ़ में नरसिंह मैदान के पास स्थित है। इस मंदिर में अक्सर रेजिमेंट के परिवार के सदस्य आते हैं। tourist places in ranikhet,ranikhet attractions,places to visit in ranikhet,famous tourist spots in ranikhet,ranikhet sightseeing,best places to explore in ranikhet,top tourist destinations in ranikhet,must-visit places in ranikhet,ranikhet tourism,scenic spots in ranikhet द्वाराहाट

द्वाराहाट रानीखेत के पास का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है जो खूबसूरत मंदिरों और लुभावनी वादियों से भरा एक प्राचीन शहर है। उत्तराखंड के चमत्कारिक अल्मोड़ा जिले में स्थित द्वाराहाट एक विशेष विरासत और धार्मिक स्थान है जो मध्ययुगीन काल में कत्यूरी राजाओं द्वारा निर्मित 55 विषम प्राचीन मंदिरों का घर है।

अगर आप रानीखेत के इन पर्यटन स्थलों के अलावा इसके पास की अन्य खास जगहों पर जाना चाहते हैं तो आप हैड़ाखान बाबाजी मंदिर, राम मंदिर, सनसेट पॉइंट्स, रानी झील और आशियाना पार्क घूमने के लिए जा सकते हैं। tourist places in ranikhet,ranikhet attractions,places to visit in ranikhet,famous tourist spots in ranikhet,ranikhet sightseeing,best places to explore in ranikhet,top tourist destinations in ranikhet,must-visit places in ranikhet,ranikhet tourism,scenic spots in ranikhet बिनसर

अल्मोड़ा के टाउनशिप से केवल 30 किलोमीटर दूर स्थित बिनसर एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जो ओक और रोडनड्रन के घने जंगलों में घिरा हुआ है और हिमालय की चोटियों के आश्चर्यजनक नजदीकी द्रश्य पेश करता है। इस पूरे क्षेत्र में अब एक वन्यजीव अभ्यारण्य है और इसमें पैनथर और बार्किंग हिरण जैसी कई वन्यजीव हैं। बिनसर का मंदिर पास ही में स्थित है जो श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय है। tourist places in ranikhet,ranikhet attractions,places to visit in ranikhet,famous tourist spots in ranikhet,ranikhet sightseeing,best places to explore in ranikhet,top tourist destinations in ranikhet,must-visit places in ranikhet,ranikhet tourism,scenic spots in ranikhet कौसानी

कौसानी, अल्मोड़ा से लगभग 52 किलोमीटर दूर स्थित है एक सुंदर हिल स्टेशन है, जहां गर्मियों में देश और विदेश से सबसे ज्यादा टूरिस्ट आते हैं। यह हिमालयी शिखरों के लुभावनी दृश्य, एकांत और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। कौसानी में महात्मा गांधी से लेकर विवेकानंद तक कई महान पुरुष गये और वहां की खूबसूरती ने उन्हें भी मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रसिद्ध हिंदी कवि सुमित्रा नंदन पंत यहीं पैदा हुए थे। यहां उस पवित्र स्थान को संरक्षित करने के लिए छोटा संग्रहालय है। प्रसिद्ध लोक गायिक गोपीदास भी कौसानी की खूबसूरती से प्रेरित थे। आप एक बार कौसानी जरूर घूमें। रानीखेत आने का सबसे अच्छा समय

रानीखेत पर्यटन स्थल की यात्रा करने की योजना बनाने वाले लोगों को बता दें कि यहां जाने का सबसे अच्छा समय मार्च और जुलाई के बीच के महीने का होता है लेकिन आखिरी हफ्तों से पहले भारी बारिश होती है। रानीखेत में सर्दियों में बर्फबारी भी होती है जिसके चलते इस दौरान पर्यटकों का बड़ा समूह घुमने के लिए आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology