न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परेश ने हेरा फेरी 3 को लेकर किया ट्वीट, कंफ्यूज हुए फैंस, परिणीति-राघव ने लिया फ्रेंच ओपन फाइनल का मजा

परेश रावल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे हैं। वे चार दशक से भी ज्यादा समय से अपनी एक्टिंग की चमक बिखेर रहे हैं। लोगों को परेश...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 7:50:07

2 News : परेश ने हेरा फेरी 3 को लेकर किया ट्वीट, कंफ्यूज हुए फैंस, परिणीति-राघव ने लिया फ्रेंच ओपन फाइनल का मजा

परेश रावल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे हैं। वे चार दशक से भी ज्यादा समय से अपनी एक्टिंग की चमक बिखेर रहे हैं। लोगों को परेश का हर अंदाज पसंद आता है। हालांकि पिछले दिनों परेश ने कुछ ऐसा किया जिससे उनके चाहने वालों को धक्का पहुंचा। दरअसल परेश ने कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ अचानक छोड़ दी। अभी तक किसी को भी इसका कारण पता नहीं चला। फैंस चाहते थे कि ‘हेरा फेरी’ के पहले दो पार्ट की जैसे इस बार भी परेश ‘बाबू भैया’ का रोल कर अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ रंग जमाते। परेश फिल्म का प्रोमो भी शूट कर चुके थे। परेश को फिल्म छोड़ना भारी भी पड़ा और उन्हें 25 करोड़ रुपए का नोटिस भेज दिया गया।

परेश के इस फैसले पर सुनील और अक्षय हैरानी जता चुके हैं। साथ ही फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन को भी बुरा लगा। अब परेश ने इस पर अपनी रिएक्शन दी है। परेश ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर फैन की पोस्ट साझा की है, जिसमें लिखा है, “सर प्लीज हेरा फेरी के बारे में एक बार फिर सोच लीजिए, आप इस फिल्म के हीरो हैं।” इस पर परेश ने लिखा, “नहीं, हेरा फेरी 3 में तीन हीरो हैं।” परेश ने अपने इस कमेंट के साथ रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। फैंस परेश के इस कमेंट का मतलब समझ नहीं पा रहे। वे कन्फ्यूज हो गए हैं। कुछ को लग रहा है कि परेश यह कहना चाहते हैं उनके बगैर भी फिल्म का मजा लिया जा सकता है।

दूसरी ओर, कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो सोच रहे हैं कि शायद परेश फिर से फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। एक फैन ने लिखा, “बाबू भैया हेरा फेरी 3 में जनता की डिमांड पर ही काम कर लो, हम लोगों ने इतना प्यार दिया है, हमारी भी सुन लो।” दूसरा फैन लिखता है, “अगर यह एक पब्लिसिटी स्टंट हुआ तो बहुत पड़ने वाली है।” तीसरा लिखता है, “काश यह पीआर स्टंट निकले, कम से कम बाबू भैया तो फिल्म में देखने को मिलेंगे।” अब देखते हैं कि परेश को लेकर कब और कौन स्थिति साफ करता है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है। वे इस प्यारी जोड़ी पर हमेशा प्यार लुटाने को बेकरार दिखते हैं। इस बीच कपल ने रविवार (8 जून) को पेरिस में हुए फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग के फाइनल मैच के दौरान अपनी खास शाम की कुछ झलकियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की हैं। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह राघव के साथ फाइनल का मजा लेती दिख रही हैं। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

कैप्शन में परिणीति ने लिखा, “यह शाम मेरे लिए बहुत खास थी, क्योंकि इसमें तीन चीजें शामिल थीं जो मुझे बहुत पसंद हैं : पेरिस शहर, बेहतरीन टेनिस मैच और मेरे जीवनसाथी राघव। इस वजह से यह मेरे लिए एक परफेक्ट डेट नाइट बन गई।” परिणीति मैच की खूब तारीफ की। परिणीति ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “फ्रेंच ओपन फाइनल, पेरिस और राघव...इससे बेहतर डेट नाइट हो ही नहीं सकती। उफ्फ..मैच कितना जबरदस्त था। हम लोग तो साढ़े पांच घंटे कुर्सियों पर बैठकर थक गए, लेकिन जो खिलाड़ी खेल रहे थे, वे जरा भी नहीं थके।

दोनों ही बराबरी के खिलाड़ी थे, बहुत शानदार मुकाबला हुआ। अल्काराज..पिछले साल जब मैंने आपको विंबलडन में देखा था, तब भी आप जीते थे। मुझे लगता है कि शायद इस जीत में मेरा भी हाथ हो सकता है। आप अपने जीत के भाषण में मेरा नाम शामिल कर सकते हैं, मुझे कोई दिक्कत नहीं है।” राघव ने भी परिणीति के साथ कुछ खास और सादगी भरी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “रोलां गैरो ने हमें एक शानदार फाइनल मैच देखने का मौका दिया। यह दिन एकदम परफेक्ट था, क्योंकि मैंने इसे परिणीति के साथ बिताया। पेरिस में टेनिस देखना एक खास अनुभव था, जहां हमने दो जबरदस्त खिलाड़ियों को धूप में साढ़े पांच घंटे तक खेलते देखा। अल्काराज को जीत की बधाई, यह मैच इतना शानदार था कि इनमें से कोई भी खिलाड़ी हारने का हकदार नहीं था।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी