न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपहरण का दावा कर खुद को निर्दोष बता रही सोनम रघुवंशी, गाजीपुर पहुंचने की बताई कहानी

राजा रघुवंशी की हत्या के रहस्य में एक नया मोड़ तब आया जब उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या में संदिग्ध रही सोनम अब खुद को निर्दोष बता रही है और दावा कर रही है कि उसे अगवा किया गया था। यह मामला अब और भी पेचीदा होता जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 3:45:56

अपहरण का दावा कर खुद को निर्दोष बता रही सोनम रघुवंशी, गाजीपुर पहुंचने की बताई कहानी

राजा रघुवंशी की हत्या के रहस्य में एक नया मोड़ तब आया जब उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या में संदिग्ध रही सोनम अब खुद को निर्दोष बता रही है और दावा कर रही है कि उसे अगवा किया गया था। यह मामला अब और भी पेचीदा होता जा रहा है।

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में कई दिनों से लापता चल रही उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सनसनी फैला दी है। सोनम ने खुद पर लगे सभी आरोपों से इनकार करते हुए यह दावा किया है कि वह खुद इस केस में एक पीड़िता है। उसका कहना है कि उसका अपहरण कर लिया गया था और उसे गाजीपुर में छोड़ दिया गया, जहां से उसने अपने भाई को फोन कर मदद मांगी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस का कहना है कि सोनम ने गाजीपुर के नंदगंज थाने में खुद को सरेंडर किया और उसके बाद औपचारिक रूप से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मेघालय की पुलिस महानिदेशक आई. नोंगरांग ने जानकारी दी कि इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो इंदौर के और एक उत्तर प्रदेश के ललितपुर का रहने वाला है। इन तीनों को इंदौर और यूपी से चलाए गए साझा ऑपरेशन के दौरान पकड़ा गया।

राजा रघुवंशी और सोनम शादी के बाद हनीमून मनाने पूर्वोत्तर गए थे, जहां 2 जून को राजा की लाश एक घाटी में मिली। इस घटना के बाद से सोनम गायब थी। पुलिस ने इस केस में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था, जिसकी कार्रवाई के चलते आरोपियों तक पहुंच बन सकी।

सोनम का यह दावा कि वह आरोपी नहीं, बल्कि अपहृत थी, मामले को और उलझा रहा है। अब पुलिस उसकी कहानी की सत्यता की जांच में जुटी है। साथ ही, हत्या की साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी तलाश रही है। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस मिलकर इस हाई प्रोफाइल केस की परतें खोलने की कोशिश में लगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?