न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हाउसफुल 5’ से अक्षय कुमार की दमदार वापसी, पहले वीकेंड में ही 91 करोड़ पार, 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग

‘हाउसफुल 5’ ना सिर्फ एक हिट फिल्म की शुरुआत है, बल्कि यह अक्षय कुमार के लिए एक राहत की सांस भी है। लंबे समय से दर्शकों का भरोसा खोते जा रहे अक्षय को इस फिल्म ने फिर से उनके स्टारडम का स्वाद चखाया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 3:36:33

‘हाउसफुल 5’ से अक्षय कुमार की दमदार वापसी, पहले वीकेंड में ही 91 करोड़ पार, 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग

लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे अक्षय कुमार के लिए ‘हाउसफुल 5’ किसी वरदान से कम नहीं साबित हुई है। 2021 की 'सूर्यवंशी' के बाद बॉक्स ऑफिस पर उनकी कोई भी फिल्म बड़ी सफलता नहीं दिला पाई थी। लेकिन अब 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की इस पांचवीं किस्त ने ना सिर्फ दर्शकों को थिएटर तक खींचा, बल्कि पहले ही वीकेंड में धमाकेदार कलेक्शन कर अक्षय के डगमगाते करियर को फिर से संबल दे दिया है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरुआत में थोड़ी धीमी रही, लेकिन रिलीज से पहले ही माहौल गरम हो गया था। जब 7 जून को फिल्म रिलीज हुई, तो अक्षय की इस कॉमेडी एंटरटेनर ने 24.35 करोड़ की ओपनिंग लेकर सबको चौंका दिया। शनिवार को फिल्म ने और अधिक रफ्तार पकड़ी और कलेक्शन बढ़कर 32 करोड़ से भी आगे निकल गया।

रविवार को भी फिल्म ने अपने ग्राफ को और ऊंचा किया और तीसरे दिन का आंकड़ा 35 करोड़ रुपये से अधिक जा पहुंचा। इस तरह पहले तीन दिनों में फिल्म ने कुल 91.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली — जो कि 2025 में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड बन गई है।

अक्षय कुमार का रिकॉर्ड-ब्रेकर वीकेंड

अक्षय कुमार के लिए यह फिल्म इसलिए भी महत्वपूर्ण बन गई क्योंकि यह उनके करियर का लॉकडाउन के बाद सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 'सूर्यवंशी' के नाम था, जिसने 77 करोड़ का वीकेंड कलेक्शन किया था। ‘हाउसफुल 5’ न केवल इस रिकॉर्ड को पार कर गई है, बल्कि यह अक्षय के करियर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म भी बन गई है।

फ्रेंचाइजी के साथ अक्षय का रिश्ता

2010 में रिलीज हुई पहली 'हाउसफुल' फिल्म के समय भी अक्षय का करियर थोड़ा ठहराव पर था। लेकिन इस फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया और अक्षय को फिर से मज़बूत किया। ‘हाउसफुल 2’ ने उन्हें पहली बार 100 करोड़ क्लब में एंट्री दिलाई थी। अब ‘हाउसफुल 5’ भी उनके करियर में वैसी ही वापसी का जरिया बनती दिख रही है।

बाकी फिल्मों से तुलना

2025 में अब तक का सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन विक्की कौशल की ‘छावा’ के नाम है, जिसने 121 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। ‘हाउसफुल 5’ इस मामले में दूसरे नंबर पर है। इसके बाद ‘रेड 2’ और अक्षय की पिछली फ्लॉप ‘स्काईफोर्स’ आती हैं, जिनका कलेक्शन क्रमशः 76 और 73 करोड़ के आसपास रहा।

बजट और भविष्य

फिल्म का कुल अनुमानित बजट 225 करोड़ रुपये बताया गया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म को सुपरहिट की श्रेणी में आने के लिए करीब 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा। जिस रफ्तार से फिल्म ने पहले तीन दिन में प्रदर्शन किया है, उससे यह संभावना प्रबल हो गई है कि फिल्म लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिक सकती है।

अब निगाहें सोमवार के कलेक्शन पर हैं, जो यह तय करेगा कि फिल्म में 'वर्ड ऑफ माउथ' का कितना असर पड़ा है और दर्शकों की उत्सुकता कितनी बनी हुई है।

‘हाउसफुल 5’ ना सिर्फ एक हिट फिल्म की शुरुआत है, बल्कि यह अक्षय कुमार के लिए एक राहत की सांस भी है। लंबे समय से दर्शकों का भरोसा खोते जा रहे अक्षय को इस फिल्म ने फिर से उनके स्टारडम का स्वाद चखाया है। अगर फिल्म का ट्रेंड यूं ही बना रहा तो यह 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत