न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजधार हथियार के वार, सिर पर आगे-पीछे घाव; राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो धारदार वारों की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पत्नी सोनम और भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। जांच अभी जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 6:23:57

तेजधार हथियार के वार, सिर पर आगे-पीछे घाव; राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

मेघालय में हुए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कई सनसनीखेज और महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं। इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, राजा रघुवंशी के सिर पर दो बड़े और गहरे घाव पाए गए हैं। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से यह बताया गया है कि राजा के सिर पर दो अलग-अलग दिशाओं से तेजधार हथियार के वार किए गए थे। एक वार सामने की ओर और दूसरा वार पीछे की तरफ से किया गया था।

मेघालय एसआईटी के प्रमुख हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने सोमवार को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से धारदार हथियार से सिर पर दो गहरी चोटें दर्ज हैं, जो संकेत देती हैं कि हत्या काफी करीब से की गई थी। इसके अलावा मेघालय पुलिस ने भी इस गंभीर हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि राजा रघुवंशी की हत्या में उसकी पत्नी सोनम की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस के अनुसार, सोनम ने इस हत्या के लिए भाड़े के हत्यारे बुलाए थे।

मेघालय पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरांग ने बताया कि सोनम यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर चुकी है। इस हत्याकांड में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से दो एमपी के इंदौर के निवासी हैं जबकि एक यूपी के ललितपुर का रहने वाला है। साथ ही, सागर जिले से एक और व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें राजा की हत्या के लिए सोनम ने कॉन्ट्रैक्ट पर रखा था।

राजा (29) और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके के नोंगरियात गांव में स्थित एक होमस्टे से निकलने के कुछ ही घंटे बाद लापता हो गए थे। राजा की लाश 2 जून को गांव से लगभग 20 किलोमीटर दूर एक गहरी खाई में मिली। पुलिस ने एक दिन बाद पास के क्षेत्र से खून से सना एक चाकू बरामद किया, वहीं दो दिन बाद सोहरारिम और मावकमा गांव के बीच से एक रेनकोट भी मिला, जो हत्या के सबूत के रूप में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पुष्टि करती है कि राजा रघुवंशी की हत्या एक सुनियोजित और खूनी वारदात थी। उसके सिर पर दो घाव थे — एक सामने और दूसरा पीछे की ओर — जो यह दर्शाते हैं कि हत्या धारदार हथियार से नजदीक से की गई थी। पुलिस के अब तक के बयान भी यह संकेत देते हैं कि यह पूरा मामला योजना बद्ध था।

ढाबे के एक कर्मचारी ने पत्रकारों को बताया कि सोनम ने इंदौर में अपने माता-पिता को फोन करने के लिए फोन मांगा था, जिसके बाद एमपी पुलिस को सूचना मिली। इस सूचना के बाद यूपी पुलिस सक्रिय हुई और सोनम को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सोनम यूपी पुलिस के हिरासत में है, जबकि मामले की पूरी जांच मेघालय पुलिस के अधीन जारी है।

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आकाश राजपूत (19) यूपी के ललितपुर का निवासी है, जबकि विशाल सिंह चौहान (22) और राज सिंह कुशवाहा (21) इंदौर के रहने वाले हैं। साथ ही सागर जिले के आनंद कुर्मी (23) को भी गिरफ्तार किया गया है। मेघालय पुलिस का कहना है कि ये गिरफ्तारियां इस हत्याकांड की तह तक पहुंचने और राजा की पत्नी सोनम के लापता होने के पीछे की पूरी वजह जानने में बेहद अहम साबित होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत