न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा: सुकमा में IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, कई पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 12:46:17

 छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा: सुकमा में IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, कई पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ महीनों से लगातार और सघन रूप से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस मिशन में सुरक्षाबलों को कई मोर्चों पर सफलता भी मिली है। यही कारण है कि बस्तर संभाग के कई जिलों से नक्सलियों का प्रभाव अब लगभग खत्म हो चुका है। लेकिन, वहीं दूसरी ओर, इस तीव्र कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों ने अब जवाबी हमलों की रणनीति तेज कर दी है। इसी क्रम में आज एक बड़ी और दुखद घटना सामने आई है, जहां सुकमा जिले में उन्होंने एक शक्तिशाली IED ब्लास्ट को अंजाम दिया है। इस भीषण विस्फोट में ASP आकाश राव गिरीपुंजे वीरगति को प्राप्त हो गए, जबकि कई अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सोमवार को यह घटना छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के डोंडरा गांव के पास उस वक्त हुई, जब पुलिस बल नक्सलियों द्वारा घोषित बंद के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त पर था। नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोंटा डिवीजन) आकाश राव गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल कोंटा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए कोंटा अस्पताल भेजा गया, जहां अन्य पुलिसकर्मी फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। यह विस्फोट सुबह 9 से 10 बजे के बीच का बताया जा रहा है, और अब पूरे इलाके में तलाशी अभियान और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इलाज के दौरान शहीद हुए ASP गिरीपुंजे

ASP आकाश राव गिरीपुंजे CPI(M) द्वारा 10 जून को भारत बंद के आह्वान के चलते किसी भी संभावित नक्सली हमले को रोकने के उद्देश्य से क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे थे। इस दौरान हुए IED विस्फोट में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनके शहीद होने की पुष्टि की गई, जिससे पूरे पुलिस महकमे और राज्य में शोक की लहर फैल गई है।

डिप्टी सीएम विजय शामरा ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शामरा ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि आकाश राव गिरीपुंजे बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। उन्होंने बताया कि सुकमा के कोंटा-एर्राबोरा रोड पर डोंडरा के पास आईईडी ब्लास्ट में घायल होने के बाद उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्हें कई बार वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। यह राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हमले

इससे पहले 6 जनवरी 2025 को भी बीजापुर जिले में एक बड़ा नक्सली हमला हुआ था, जिसमें 9 लोग शहीद हुए थे—जिसमें 8 सुरक्षा कर्मी और एक सिविल ड्राइवर शामिल थे। यह हमला करीब 60-70 किलो वजनी IED से किया गया था और यह राज्य में बीते दो वर्षों में सुरक्षाबलों पर सबसे बड़ा हमला माना गया था।

नक्सल विरोधी अभियान के सामने चुनौतियां

राज्य में नक्सलियों की तरफ से सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किए जा रहे इस प्रकार के हमले सरकार और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं। हालांकि, सुरक्षाबलों की लगातार मिल रही कामयाबी से यह स्पष्ट है कि नक्सली संगठन बौखलाहट में हैं। अब मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूरी तरह खात्मे का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन नक्सलियों द्वारा लगाए जा रहे IED अब इस मिशन में सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत