न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रेणुका ने बताया आशुतोष ने क्यों की उनसे शादी, ‘मेट्रो इन दिनों’ मूवी का दूसरा गाना ‘दिल का क्या’ रिलीज

एक्ट्रेस रेणुका शहाणे (58) और एक्टर आशुतोष राणा (57) की शादी साल 2001 में हुई थी। उनके दो बेटे शौर्यमान और सत्येंद्र हैं। ‘हम आपके हैं कौन’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 8:31:14

2 News : रेणुका ने बताया आशुतोष ने क्यों की उनसे शादी, ‘मेट्रो इन दिनों’ मूवी का दूसरा गाना ‘दिल का क्या’ रिलीज

एक्ट्रेस रेणुका शहाणे (58) और एक्टर आशुतोष राणा (57) की शादी साल 2001 में हुई थी। उनके दो बेटे शौर्यमान और सत्येंद्र हैं। ‘हम आपके हैं कौन’ फेम रेणुका पहली शादी टूटने के काफी समय बाद आशुतोष के साथ रिलेशनशिप में आई थीं। रेणुका ने ‘बिग बॉस’ की विजेता रहीं एक्ट्रेस गौहर खान के एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि करिअर के पीक पर वो फैसला लेना काफी मुश्किल था। रेणुका ने कहा कि मुझे और राणाजी को एक-दूसरे से बहुत प्यार था लेकिन हम अपनी अलग जिंदगी में भी खुश थे। शादी काफी डरावना कदम होता है। हम दोनों पब्लिक फिगर थे तो करिअर के पीक पर शादी करना मुश्किल होता है।

इंसान को लगता है कि कुछ गलत न हो जाए, सिर्फ रिश्ते में ही नहीं बल्कि अगर आप शादीशुदा हैं तो नहीं चाहते कि कुछ गलत हो जाए। राणाजी ने मुझसे शादी सिर्फ इस वजह से की थी कि उनके स्पिरिचुअल गुरुजी ने उनसे कहा था। हम डेटिंग कर रहे थे और उनके गुरुजी बोले कि मैंने तुम्हारे लिए बहू चुनी है। वे डर गए कि कौन है? उन्हें नहीं पता था कि गुरुजी मेरे बारे में बात कर रहे हैं। गुरुजी बोले कि वह अच्छी लड़की है, तुम्हें उसका हाथ मांग लेना चाहिए। राणाजी को कुछ समझ नहीं आ रहा था लेकिन उन्होंने यह बात मेरी मां को बताई तो वह चौंक गई थीं।

वह बोलीं कि गुरुजी ने बताया इसलिए आप कह रहे हो या सच में करनी है। मैंने शादी सिर्फ इसलिए की क्योंकि मैं बच्चे चाहती थी। मैं बहुत खुश थी क्योंकि मेरे बच्चों के लिए एक स्थिर पारिवारिक पृष्ठभूमि का विचार मेरे दिमाग में बिल्कुल साफ था। राणाजी एक बहुत ही पारिवारिक व्यक्ति हैं, आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का पिता भी ऐसा ही हो।

renuka shahane,actress renuka shahane,ashutosh rana,actor ashutosh rana,renuka ashutosh,metro in dino,metro in dino song,sara ali khan,aditya roy kapoor

‘मेट्रो इन दिनों’ फिल्म में सारा-आदित्य सहित हैं कई स्टार, इस दिन होगी रिलीज

भूषण कुमार और अनुराग बसु की मचअवेटेड फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का दूसरा गाना ‘दिल का क्या’ आज सोमवार (9 जून) को रिलीज हो गया। यह टूटे दिल की चुप्पियों, तन्हाइयों और अधूरी मोहब्बत को बेहद भावुक अंदाज में बयां करता है। इसमें गायक राघव चैतन्य की सधी हुई आवाज है। प्रीतम के मार्मिक संगीत से सजा यह गाना एक आधुनिक लेकिन पुरानी यादों से जुड़ा हुआ साउंड देता है। अनुराग शर्मा के लिखे बोल सीधे दिल पर असर करते हैं।

गाना फिल्म की चार कहानियों में फैले प्यार और बिछड़ने के एहसास को दर्शाता है। तेज रफ्तार शहरी जिंदगी की हलचल के बीच ये गाना मोहब्बत के नाज़ुक रिश्तों और दूरियों को खूबसूरती से बयां करता है। फिल्म का पहला गाना ‘जमाने लगे’ भी फैंस को काफी पसंद आया। यह फिल्म अनुराग की ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ और ‘लूडो’ के बाद उनकी हाइपरलिंक्ड सिनेमा शैली की अंतिम फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ और इसे दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला।

फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, अली फजल, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और सस्वता चटर्जी नजर आएंगे। इस फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज प्रस्तुत करते हैं। यह अनुराग बसु प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बनी है। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानि बसु ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी