न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खूबसूरती में कम नहीं हैं पाकिस्तान के पर्यटन स्थल, देखने को उमड़ता है पर्यटकों का हुजूम

पाकिस्तान राष्ट्र भारत का पडोसी और कट्टर प्रतिद्वंदी हैं। हम आए दिन भारत और पाकिस्तान से जुडी खबरे अखबारो में पढ़ते रहते हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 30 Jul 2023 9:44:09

खूबसूरती में कम नहीं हैं पाकिस्तान के पर्यटन स्थल, देखने को उमड़ता है पर्यटकों का हुजूम

पाकिस्तान राष्ट्र भारत का पडोसी और कट्टर प्रतिद्वंदी हैं। हम आए दिन भारत और पाकिस्तान से जुडी खबरे अखबारो में पढ़ते रहते हैं। खासकर कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान बीच गहमा-गहमी देखने को मिलती है और बॉर्डर पर लगातार बढती करवाई दोनों देश की आम जनता के दिल की धडकनों को तेज करने के लिए काफी रहती हैं। इसके साथ ही जब भी पाकिस्तान का नाम दिमाग में आता है, तो सबसे पहले आतंकबाद, नक्शलबाद, भ्रष्टाचार, उग्रवाद और संप्रदायवाद जैसी चीजे दिमाग में दौड़ने लगती हैं। लेकिन इन सभी बातो से हटकर पाकिस्तान का एक खूबसूरत और दर्शनीय चहरा भी हैं जोकि इन तनावों के बीच भी अपना अस्तित्व बनाए हुए हैं।

पाकिस्तान में पर्यटन स्थलों के रूप में कई खूबसूरत स्थान है जिनकी प्रशंसा करते हुए दिल नही भरता हैं। पाकिस्तान की प्राकृतिक सौंदर्यता संयुक्त राष्ट्र से की तरह ही आकर्षित हैं और दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह में पाकिस्तान का नाम शामिल हैं। खासकर पाकिस्तान और कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र में आपको कई घूमने वाली जगह मिलेगी।

भारत की तरह पाकिस्तान में पर्यटन स्थलों के रूप में कई खूबसूरत दर्शनीय स्थल है जिनको देखते ही कैमरे में कैद करने का मन करता है। पाकिस्तान में आज भी सदियों पुराने कई ऐतिहासिक मंदिर मौजूद हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद हैं और यहाँ की मुद्रा पाकिस्तानी रूपी हैं। पाकिस्तान की राष्ट्रीय भाषा उर्दू है। लेकिन पाकिस्तान में और भी कई भाषाओं का प्रयोग होता है। पाकिस्तान में घूमने के लिए जगहों की कमी नहीं है, यहाँ एक से बढ़कर एक आकर्षक दृश्य हैं। हिन्दुस्तान और पाकिस्तान चाहे अलग - अलग देश हो लेकिन आज भी दोनों देशों में खूबसूरत दर्शनीय स्थल हैं।

पाकिस्तान में घूमने वाली जगहों की कोई कमी नहीं हैं यहाँ एक से बढ़कर एक आकर्षित दृश्य देखने को मिलते हैं। नीलम वैली और मिनी स्वीजरलैंड वैली जैसे यहाँ के प्रमुख आकर्षण है। लेकिन आतंकबाद जैसी घटनाओं के चलते इन खूबसूरत स्थानों पर विदेशी पर्यटकों का आना-जाना बहुत कम हो गया हैं।

lahore fort,naran valley,mohenjo-daro,hunza valley,badshahi mosque,swat valley,shangrila resort skardu,faisal mosque,fairy meadows,karachi beaches,tourist places in pakistan

स्वात घाटी

स्वात घाटी एक हरी-भरी पहाड़ी घाटी जिसके तल पर एक छोटा सा गाँव है। स्वात घाटी पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। हालाँकि इसका अतीत कठिन रहा है, स्वात घाटी का वर्तमान और भविष्य बहुत उज्ज्वल है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की यह आश्चर्यजनक घाटी किसी परी कथा से बिल्कुल अलग है। चमकीले हरे-भरे खेतों और जंगलों, सुरम्य गांवों और नीले रंग की नदियों को इतना साफ और चमकीला देखकर आप उन्हें वास्तविक नहीं मान सकते।

lahore fort,naran valley,mohenjo-daro,hunza valley,badshahi mosque,swat valley,shangrila resort skardu,faisal mosque,fairy meadows,karachi beaches,tourist places in pakistan

नीलम वैली

पाकिस्तान के सबसे खूबसूरत स्थानों में शामिल नीलम वैली पाकिस्तान के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक हैं। नीलम वैली की खूबसूरती को देखते ही कैमरे में कैद करने का मन करता हैं। नीलम वैली पाकिस्तान में घूमने वाली जगह में शामिल एक शानदार पर्यटन स्थल हैं जोकि आजाद कश्मीर में स्थित हैं। नीलम वैली आज़ाद कश्मीर की राजधानी मुज़फ्फराबाद के उत्तर में लगभग 240 किलोमीटर की लम्बाई में फैली हुई हैं। नीलम घाटी आजाद कश्मीर की सबसे खूबसूरत घाटियों में से एक है और इसमें आकर्षित ब्रोक्स, हरे-भरे पहाड़, मीठे पानी की धाराएँ, जंगल और एक खूबसूरत नदी भी हैं। नीलम वैली की यात्रा करना पर्यटकों को बहुत अधिक पसंद हैं।

lahore fort,naran valley,mohenjo-daro,hunza valley,badshahi mosque,swat valley,shangrila resort skardu,faisal mosque,fairy meadows,karachi beaches,tourist places in pakistan

व्हाइट पैलेस

व्हाइट पैलेस स्वात जिले का एकमात्र दर्शनीय स्थल हैं, जो पाकिस्तान के मिंगोरा शहर से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। व्हाइट पैलेस का निर्माण वर्ष 1941 में स्वात के राजा मियांगुल अब्दुल वदूद ने सफेद संगमरमर से करवाया था। ऐतिहासिक व्हाइट पैलेस को लोग देखने के लिए भी जाते हैं।

lahore fort,naran valley,mohenjo-daro,hunza valley,badshahi mosque,swat valley,shangrila resort skardu,faisal mosque,fairy meadows,karachi beaches,tourist places in pakistan

नाल तार वैली

पाकिस्तान के सबसे खूबसूरत स्थानों में शामिल नाल तार वैली पाकिस्तान का एक प्रमुख आकर्षण हैं। नाल तार घाटी अपनी रंगीन झीलों के लिए प्रसिद्ध है और गिलगित से लगभग 3 घंटे की दूरी पर स्थित है। नाल तार घाटी में विश्व के सबसे स्वादिष्ट आलू की खेती की जाती हैं। देवदार के वृक्षों की मौजूदगी नाल्तार घाटी को किसी अन्य दुनिया का होने का एहसास कराते हैं।

lahore fort,naran valley,mohenjo-daro,hunza valley,badshahi mosque,swat valley,shangrila resort skardu,faisal mosque,fairy meadows,karachi beaches,tourist places in pakistan

शंगरीला घाटी

शंगरीला घाटी पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में गिलगित-बाल्टिस्तान की केंद्रीय घाटी स्कर्ट की सुंदरता और शांति का प्रतीक हैं। काराकोरम राज्य मार्ग से कुछ ही दूरी पर स्थित यह आकर्षित पर्यटन स्थल सात घंटे की शानदार यात्रा के दौरान आपके लिए कई धाराओं, झरनों और स्थानीय लोगों द्वारा किये जाने वाले स्वागत सत्कार के लिए जाना जाता हैं।

lahore fort,naran valley,mohenjo-daro,hunza valley,badshahi mosque,swat valley,shangrila resort skardu,faisal mosque,fairy meadows,karachi beaches,tourist places in pakistan

गोजल घाटी

गोजल घाटी पाकिस्तान के अन्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल हैं ये घाटी चीन और अफगानिस्तान देश की सीमा को टच करती हैं। यह घाटी समुद्र तल से लगभग 15,397 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। पर्यटकों की पसंदीदा यह गोजल घाटी अधिकतर बर्फ से ढंकी रहती हैं।

lahore fort,naran valley,mohenjo-daro,hunza valley,badshahi mosque,swat valley,shangrila resort skardu,faisal mosque,fairy meadows,karachi beaches,tourist places in pakistan

राम घास का मैदान

पाकिस्तान में राम घास का मैदान राम गांव से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। ये जगह लोगों के घूमने और पिकनिक मनाने के लिए बेहद प्रसिद्ध हैं। इस मैदान को राम मीडो भी कहा जाता है। यदि आप दूध की तरह सफ़ेद और ठन्डे पानी का आनंद लेना चाहते हैं तो राम मीडो की यात्रा जरूर करे। यहाँ आप्नको भेड़, गाय, चीड के पेड़ और चोंगरा की बर्फ से ढंकी हुई पर्वतमालाएँ स्थित हैं।

lahore fort,naran valley,mohenjo-daro,hunza valley,badshahi mosque,swat valley,shangrila resort skardu,faisal mosque,fairy meadows,karachi beaches,tourist places in pakistan

आयून गांव

पाकिस्तान में देखने वाली जगहों में आयून गांव चित्राल जिले में स्थिति एक आकर्षित पर्यटन स्थल हैं जोकि शहर के दक्षिण लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पाकिस्तान में बहने वाली बम्बूटर नदी का संगम स्थल इस गांव के पास ही हैं। आयून गांव की सुंदरता में कई प्राकृतिक मोती जड़े हुए हैं। गांव के निकट प्राकृतिक धरोहर के रूप में खूबसूरत पर्वत, झरने और मैदान हैं।

lahore fort,naran valley,mohenjo-daro,hunza valley,badshahi mosque,swat valley,shangrila resort skardu,faisal mosque,fairy meadows,karachi beaches,tourist places in pakistan

किरतार पर्वत

पाकिस्तान के प्रमुख पर्यटन स्थल में किरतार पर्वत रेंज सिंध से बलूचिस्तान तक फैली हुई है। जोकि पाकिस्तान के दो प्रान्तों के बीच प्राकृतिक सीमा का निर्धारण करती हैं। पर्यटकों के लिए इस पर्वत श्रृंखला में स्थित आकर्षित गोरख हिल, कुट्टे जी क़बर और बंधु जी क़बर आदि शामिल हैं। करतार क्षेत्र अपने इतिहास के साथ-साथ अपनी सुंदरता के लिए भी पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध हैं। किरतार श्रंखला में 150 मील की दूरी तक कई झरने, धाराएं और ऐतिहासिक स्थल भरे पड़े हुए हैं।

lahore fort,naran valley,mohenjo-daro,hunza valley,badshahi mosque,swat valley,shangrila resort skardu,faisal mosque,fairy meadows,karachi beaches,tourist places in pakistan

बादशाही मस्जिद

पाकिस्तान में लाहौर के बादशाही मस्जिद सबसे मशहूर है। ये मस्जिद काफी पुरानी है। बादशाही मस्जिद को साल 1673 में मुगल सम्राट औरंगजेब ने बनवाया था। ये मुगल - युग की सबसे बड़ी और खूबसूरत मस्जिद है। बादशाही मस्जिद पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद है।

lahore fort,naran valley,mohenjo-daro,hunza valley,badshahi mosque,swat valley,shangrila resort skardu,faisal mosque,fairy meadows,karachi beaches,tourist places in pakistan

मुबारक गांव

मुबारक गांव पाकिस्तान के कराची शहर में ऐसा दूसरा सबसे बड़ा गांव हैं। जोकि मछुआरों के लिए जाना जाता हैं। यह गडानी (बलूचिस्तान) की सीमा के विपरीत आकर्षित सुनहरी पहाड़ियों और फ़िरोज़ा के दृश्य को स्पस्ट करता है। शहर की भीडभाड से दूर स्थित मुबारक गांव एक शांति प्रिय स्थान हैं और यह पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता हैं। तट के किनारे पर खड़ी नौकाए खूबसूरत लगती हैं।

lahore fort,naran valley,mohenjo-daro,hunza valley,badshahi mosque,swat valley,shangrila resort skardu,faisal mosque,fairy meadows,karachi beaches,tourist places in pakistan

गिलगित शहर

पाकिस्तान के खूबसूरत स्थलों में घनचे जिला गिलगित-बाल्टिस्तान के घने जंगलो में स्थित हैं। यह पर्यटन स्थल अपनी आकर्षित घाटियों और सुंदर बस्तियों के लिए जाना जाता हैं। इस जिले के सबसे केंद्र में खाप्लू है जोकि उच्च शिखर के साथ-साथ एक सुंदर परिदृश्य का निर्माण करता हैं। इसके नजदीक नीले पानी के खूबसूरत झरने देखने को मिलते हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

lahore fort,naran valley,mohenjo-daro,hunza valley,badshahi mosque,swat valley,shangrila resort skardu,faisal mosque,fairy meadows,karachi beaches,tourist places in pakistan

मोहन-जो-दारो

मोहन-जो-दारो एक पुरातात्विक स्थल है। इस जगह को 1980 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया था। मोहन-जो-दारो सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे बड़ी बस्ती थी और दुनिया के सबसे पुराने प्रमुख शहरों में से एक है। ये शहर करीब 2500 ईसा पूर्व के आसपास निर्मित हुआ था। मोहन-जो-दारो को 1920 के दशक बाद खोजा गया था और इस जगह की खुदाई करते समय कई प्रकार की चीजे हाथ लगी थी। मोहन-जो-दारो को एक पर्यटक स्थल बनाया गया है और हर साल लाखों संख्या में लोग आया करते हैं। इसलिए जब भी आप पाकिस्तान जाएं को मोहन-जो-दारो जरुर जाएं।

lahore fort,naran valley,mohenjo-daro,hunza valley,badshahi mosque,swat valley,shangrila resort skardu,faisal mosque,fairy meadows,karachi beaches,tourist places in pakistan

जहाँगीर का मकबरा

जहाँगीर का मकबरा मुगल सम्राट जहाँगीर द्वारा 17 वीं शताब्दी में बनाया गया था। ये मकबरा लाहौर में रावी नदी के किनारे शाहदरा बाग में स्थित है। इस मकबरे को बेहद ही सुंदर तरह से बनाया गया है और मकबरे में सुंदर नक्काशी की गई है। ये मकबरा, अकबरी सराय और आसिफ खान के मकबरे के साथ और वर्तमान में यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल हैं।

lahore fort,naran valley,mohenjo-daro,hunza valley,badshahi mosque,swat valley,shangrila resort skardu,faisal mosque,fairy meadows,karachi beaches,tourist places in pakistan

रानीकोट का किला

रानीकोट का किला पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में स्थित एक ऐतिहासिक किला हैं जोकि दुनिया का सबसे बड़ा किला माना जाता हैं। इस किले की परिधि लगभग 26 किलोमीटर है। रानीकोट फोर्ट पाकिस्तान यात्रा के दौरान एक प्रमुख आकर्षण के रूप में जाना जाता हैं। रानीकोट किला कराची से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से आसानी से की जा सकती हैं।

lahore fort,naran valley,mohenjo-daro,hunza valley,badshahi mosque,swat valley,shangrila resort skardu,faisal mosque,fairy meadows,karachi beaches,tourist places in pakistan

हिरण मीनार

हिरण मीनार शेखूपुरा में स्थित है। इस मीनार को 17 वीं शताब्दी में बनाया गया था और ये मीनार एक मुगल युग परिसर है। इस मीनार को मुगल सम्राट जहाँगीर के करीबी मृग के सम्मान में बनाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत