न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्यटकों को अपनी ओर खींचता हैं गुलाबीनगरी जयपुर के इन 7 महलों का आकर्षण

जब भी कभी घूमने जाने की बात आती हैं तो राजस्थान की राजधानी जयपुर का नाम जरूर सामने आता हैं जो कला, संस्कृति, खानपान, इतिहास के साथ पर्यटन के लिहाज से बेहद समृद्ध जगह हैं। राजधानी जयपुर को गुलाबीनगरी के नाम से भी जाना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Mar 2022 7:14:14

पर्यटकों को अपनी ओर खींचता हैं गुलाबीनगरी जयपुर के इन 7 महलों का आकर्षण

जब भी कभी घूमने जाने की बात आती हैं तो राजस्थान की राजधानी जयपुर का नाम जरूर सामने आता हैं जो कला, संस्कृति, खानपान, इतिहास के साथ पर्यटन के लिहाज से बेहद समृद्ध जगह हैं। राजधानी जयपुर को गुलाबीनगरी के नाम से भी जाना जाता हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनते हैं यहां के प्रसिद्द किले। जी हां, राजधानी जयपुर के इन ऐतिहासिक किलों को एक बार देख लेने के बाद शायद ही आप जिंदगी भर के लिए इस अनुभव को भूल पाएंगे। ऐसे में जब भी कभी जयपुर घूमने का प्लान करें तो यहां के इन किलों की सैर जरूर करें।

पर्यटकों को अपनी ओर खींचता हैं गुलाबीनगरी जयपुर के इन 7 महलों का आकर्षण

हवा महल

जयपुर की शान है ये महल। ऐसा इसलिए क्योंकि जयपुर के नाम पर भी कई बार हवा महल की तस्वीर ही सामने आती है। इसके नाम का मतलब है हवाओं से बनी जगह। साल 1798 में महाराजा सवाईं प्रताप सिंह ने इस पांच मंजिला खूबसूरत इमारत को बनाया था। ये खासतौर पर उन राजसी महिलाओं के लिए बनाया गया था, जो आम जनता के जीवन को देखना समझना चाहती थीं। इसे सिटी पैलेस का ही हिस्सा माना जाता है। यह महल जयपुर के साउथ में स्थित है और इस महल में 1000 छोटी खिड़कियां हैं जिस कारण ये एक छत्ते की तरह दिखता है। इस महल के गुलाबी और लाल पत्थरों का बाहरी हिस्सा सुबह की रोशनी में बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। गर्मियों में भी इस महल में ठंडी हवाएं चलती हैं। जयपुर एयरपोर्ट से इसकी दूरी करीब 12 किलोमीटर है।

पर्यटकों को अपनी ओर खींचता हैं गुलाबीनगरी जयपुर के इन 7 महलों का आकर्षण

जल महल

जल महल एक खूबसूरत वास्तुकला का नमूना है जो जयपुर शहर की मान सागर झील के बीच में मौजूद है। इन दोनों को 18वीं सदी में राजा जय सिंह ने पुनर्निर्मित करवाया था। इस महल की पहली मंजिल पर स्थित हॉल को बहुत अच्छी तरह से सजाया गया है लेकिन फिर भी इसके उपर स्थित चमेली बाग ज्यादा खूबसूरत है। ये मुगल और राजपूत वास्तुकला का एक बेहतरीन संयोजन है। शाम को इस जगह पर जरूर जाएं और यहां शांतिपूर्ण समय बिताएं। अरावली पहाड़ियों के गर्भ में स्थित जल महल को मानसागर झील के बीचों-बीच होने के कारण 'आई बॉल' भी कहा जाता है। इसके अलावा इसे 'रोमांटिक महल' के नाम से भी जाना जाता था। राजा अपनी रानी के साथ खास वक्त बिताने के लिए इस महल का इस्तेमाल करते थे। इसके अलावा राजसी उत्सवों पर भी महल का इस्तेमाल होता था। पांच मंजिला इस जल महल की सबसे खास बात ये है कि इसका सिर्फ एक मंजिल ही पानी के ऊपर दिखता है जबकि बाकी के चार मंजिल पानी के नीचे हैं। यही वजह है कि इस महल में गर्मी नहीं लगती।

पर्यटकों को अपनी ओर खींचता हैं गुलाबीनगरी जयपुर के इन 7 महलों का आकर्षण

आमेर फोर्ट

जयपुर एयरपोर्ट से 24 किलोमीटर दूर बने इस महल को संगमरमर और बलुआ पत्थर से बनाया गया था। इस किले पर राजा मानसिंह प्रथम ने राज किया था। चार मंज़िला ये महल माओटा झील के लिए भी जाना जाता है। चार मंजिला इस किले में शाही विरासत का दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, शीश महल और सुख निवास जिसमें एयर कंडीशनर का प्रभाव देने के लिए एक सरल और प्राकृतिक जल प्रवाह भी बनाया गया है। इस किले में एक आपातकालीन रास्ता भी है जो हमलों के दौरान इसे जयगढ़ किले से जोड़ता है। इसके लैंडस्केप भी यात्रियों को खूब आकर्षित करते हैं। यहां आने के बाद महल के वास्तु के साथ म्यूजियम को भी जरूर देखा जाना चाहिए। इसके अलावा रात में होने वाले नाइट और साउंड शो को भी देखा जाना जरूरी हो जाता है।

पर्यटकों को अपनी ओर खींचता हैं गुलाबीनगरी जयपुर के इन 7 महलों का आकर्षण

जयगढ़ किला

यह राजस्थान की राजधानी जयपुर के गुलाबी शहर में ‘चील का तेला’ पहाड़ियों के शीर्ष पर स्थित एक बहुत ही भव्य संरचना है। इस खूबसूरत इमारत को सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा 1726 में आमेर किले की सुरक्षा के लिए बनाया गया था। यह किला चट्टान के शीर्ष पर बँधा हुआ हरे भरे और विशाल जंगों से घिरी एक महलनुमा संरचना है। आपको बता दें कि इस शानदार किले से आमेर किले तक एक भूमिगत मार्ग जाता है और इसे “विजय का किला” के रूप में भी जाना जाता है। इस किले की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इस किले में दुनिया की सबसे बड़ी तोप है और यह जयपुर शहर का एक आकर्षक दृश्य भी प्रस्तुत करता है। जयगढ़ किला विद्याधर नामक एक प्रतिभाशाली वास्तुकार द्वारा निर्मित और डिजाइन किया गया जिसकी वजह से यह किला यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपनी तरफ बेहद आकर्षित करता है।

पर्यटकों को अपनी ओर खींचता हैं गुलाबीनगरी जयपुर के इन 7 महलों का आकर्षण

सिटी पैलेस

जयपुर का सिटी पैलेस राजस्थान के इतिहास में बड़ा रोल निभाता है। 1729 से 1732 के बीच बने इस महल को ऐतिहासिक वास्तुशिल्प के साथ बगीचे और एंटीक चीजों के लिए भी जरूर जाना चाहिए। यहां पर मुबारक महल और चंद्र महल, राजस्थानी, मुगल और यूरोपियन आर्किटेक के साथ बनाए गए हैं। सिटी पैलेस राजाओं का तख्त रहा है। इसमें कई भवन, आंगन, मंदिर और बाग हैं। इसका निर्माण जय सिंह ने शुरु करवाया था। यहां चंद्र महल सिटी पैलेस का सबसे भीतरी किला है। इसका अपना एक संग्रहालय है और इसमें शाही परिवार के सदस्य रहते हैं। यहां आए यात्री पैलेस की खूबसूरती के साथ आर्ट गैलेरी और म्यूजियम देख कर हतप्रभ जरूर होते हैं। जयपुर एयरपोर्ट से 13 किलोमीटर डोर बिलकुल शहर के बीच बने इस महल की जंतर-मंतर से दूरी करीब 2 किलोमीटर ही है।

पर्यटकों को अपनी ओर खींचता हैं गुलाबीनगरी जयपुर के इन 7 महलों का आकर्षण

नाहरगढ़ किला

नाहरगढ़ किला राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित है, जो कई अनगिनत महलों और सुंदर ऐतिहासिक इमारतों में से एक है जो इस शहर के शानदार और समृद्ध इतिहास को बताता है। नाहरगढ़ किले को जयपुर शहर के संस्थापक, महाराजा सवाई जय सिंह ने 1734 में बनवाया था। जयपुर के बाहरी इलाके में स्थित नाहरगढ़ किला, अपनी विशाल दीवार के लिए प्रसिद्ध है जो इसे जयगढ़ किले से जोड़ती है और शहर के लुभावने दृश्य प्रदान करती है। नाजुक नक्काशी और पत्थर के शानदार वर्क के साथ नाहरगढ़ किला एक अभेद्य दुर्ग है जो आमेर किले और जयगढ़ किले के साथ मिलकर जयपुर शहर के मजबूत रक्षक के रूप में खड़ा है। जो भी पर्यटक जयपुर घूमने के लिए जाता है वो इस ऐतिहासिक किले को देखे बिना रह नहीं पाता है। नाहरगढ़ किले रंग दे बसंती’ और ‘शुद्ध देसी रोमांस’ जैसी फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।

पर्यटकों को अपनी ओर खींचता हैं गुलाबीनगरी जयपुर के इन 7 महलों का आकर्षण

रामबाग पैलेस

जयपुर के अनोखे महलों में से एक है रामबाग पैलेस। जयपुर से 8 किलोमीटर दूर बने इस महल को अब ताज होटल में बदल दिया गया है। इसके बनने की शुरुआत से जुड़ी भी एक कहानी है। 1835 में यहां सिर्फ गार्डेन हाउस बनाया गया था। ये हाउस राजकुमार राम सिंह की नर्स के लिए बनाया गया था। फिर करीब 50 साल बाद इस जगह को हंटिंग लॉज बनाया गया। फिर 20वीं शताब्दी में इसे महाराजा सवाईं मान सिंह द्वितीय का निवास बना दिया गया। 47 एकड़ में बसे इस महल राजस्थानी संस्कृति दिखती है, वो भी मॉडर्न असर के साथ। जयपुर एयरपोर्ट से ये जगह 11 किलोमीटर दूर है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान