न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर रहें हैं पहली बार विदेश जाने की तैयारी, जहन में रखें इन बातों का ध्यान

हर कोई अपने जीवन में एक ना एक बार तो विदेश यात्रा पर जरूर जाना चाहता हैं। विदेश यात्रा करने का विचार ही मन में उत्साह भर देता है। पहली बार देश से बाहर निकलकर विदेश यात्रा करने का उत्साह हमारे अंदर सारी भावनाओं को एक साथ ले आता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Mar 2023 10:47:22

कर रहें हैं पहली बार विदेश जाने की तैयारी, जहन में रखें इन बातों का ध्यान

हर कोई अपने जीवन में एक ना एक बार तो विदेश यात्रा पर जरूर जाना चाहता हैं। विदेश यात्रा करने का विचार ही मन में उत्साह भर देता है। पहली बार देश से बाहर निकलकर विदेश यात्रा करने का उत्साह हमारे अंदर सारी भावनाओं को एक साथ ले आता है। पहली बार विदेश यात्रा करने की ख़ुशी ही कुछ और होती है जिसे बयां करना आसान नहीं होता हैं। लेकिन इन खुशियों के आगे एक डर भी होता हैं कि दूसरे देश में जहां कोई भी अपना नहीं हैं वहां कोई तकलीफ आए तो। ऐसे में विदेश यात्रा करने से पहले कुछ मुख्य बातों का आपको पता होना चाहिए। अगर आप भी विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो यहां बताई जा रही कुछ बातों का ख्याल जरूर रखें ताकि आपको यात्रा में किसी भी तरह की परेशानी न हो। आइये जानते हैं इनके बारे में...

कर रहें हैं पहली बार विदेश जाने की तैयारी, जहन में रखें इन बातों का ध्यान

पासपोर्ट रखें तैयार

पासपोर्ट अप्लाई करने के बाद विदेश यात्रा का प्लान ना बनाएं। जब आपके पास आपका पासपोर्ट आ जाए तब आप विदेश यात्रा का प्लान करें। साथ ही अपने वीजा स्टैम्प की फोटो भी लें। जब विदेश में किसी होटल में जाएं तो अपने बैग पर जरुर ध्यान दें।

जाने से पहले जान लें कानून

हर देश का कानून अलग-अलग होता है। ऐसे में आप जिस भी देश में जा रही हैं उस देश की कानून के बारें में आपको अच्छी जानकारी होनी चाहिए। हर देश के अपने अलग नियम कानून होते हैं। ऐसे में आपको इसके बारें में ऑनलाइन गूगल पर पढ़ लेना चाहिए ताकि आगे आपको किसी भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

दस्तावेजों को रखें सुरक्षित

विदेश यात्रा के लिए कई तैयारियों और बुकिंग की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपको सब कुछ मैनेज करने के लिए एक सिस्टम तैयार करना होगा। अच्छा होगा अगर आप हर डाक्यूमेंट्स की सॉफ्टकॉपी और हार्ड कॉपी दोनों साथ में लेकर जाएं, फिर चाहे वो फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग पासपोर्ट ही क्यों न हो। इन कॉपीस को एक जगह बैकपैक या किसी पर्स में रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर जल्दी से उन्हें निकाला जा सके। इसके अलावा इन डाक्यूमेंट्स की फोटो खींचकर आप फोन में भी रख लें।

कर रहें हैं पहली बार विदेश जाने की तैयारी, जहन में रखें इन बातों का ध्यान

मौसम का लें हाल

जिस तरह भारत में अलग−अलग महीनों में यहां तक कि अलग−अलग राज्यों में तापमान काफी अलग होता है तो ऐसे में यह आवश्यक है कि आप जिस देश यहां तक कि उस देश के जिस राज्य या शहर में जा रहे हैं, वहां का तापमान कैसा है। जब आपको मौसम की सही−सही जानकारी होगी तो आपके लिए पैकिंग करना यहां तक कि ट्रेवलिंग करना काफी आसान हो जाएगा।

मेडिकल जांच और दवाइयां

विदेश यात्रा पर जाने से पहले मेडिकल जांच जरूर करवाएं। अपने साथ जरूरी दवाओं को भी लेकर जाएं। अगर आपकी कोई मेडिकल हिस्ट्री है तो उसका पर्चा भी अपने साथ जरूर रखें। इसके साथ ही अगर पहले से ही आपकी दवाइयां चल रही हैं तो उनको भरपूर मात्रा में साथ रखें क्योंकि जरूरी नहीं है कि जहां आप जा रहे हैं वहां वे दवाइयां मिले ही मिले।

होटल की प्री-बुकिंग

विदेश यात्रा के दौरान आपको अपने होटल की प्री बुकिंग कर लेनी चाहिए। ऐसा करने से भी आप अपने पैसे बचा सकते हैं। एयरपोर्ट से निकलने के बाद आपको होटल नहीं ढूंढना पड़ेगा। साथ ही, आप आसानी से बुक किए हुए होटल पर चले जाएंगे। पासपोर्ट और प्री बुकिंग जैसी बातों का ध्यान रखना बहुत अहम है।

खाने में सावधानी बरतें

पहली बार विदेश यात्रा खाना का एक नया खज़ाना खोलती है। हालांकि सबकुछ चखना बेहजद मज़ेदार तो लग सकता है लेकिन ज़रूरी नहीं कि सभी पकवान आपको सूट करें। स्थानीय व्यंजनों, खास तौर पर स्ट्रीट फूड खाने से पहले लोगों से पूछकर और रिसर्च ज़रूर करें। अगर नया या अजीब खाना आपको सूट नहीं करता तो किसी भी कीमत पर उसे ट्राई ना करें। अगर ज़रूरत पड़े तो पैक्ड खान ले जाएँ- इससे बीमार पड़ने का चांस तो कम होगा ही साथ ही पैसों की बचत भी होगी।

कर रहें हैं पहली बार विदेश जाने की तैयारी, जहन में रखें इन बातों का ध्यान

नई भाषा के लिए तैयार रहें

विदेश यात्रा करते समय सबसे बड़ी चुनौती जो देखने को मिलती है वो है गैर-अंग्रेजी भाषी देशों में बात करना। अगर आपको अंग्रेजी नहीं आती तो टूटी फूटी अंग्रेजी में हम सामने वाले व्यक्ति को समझा देते हैं, लेकिन अगर वो देश ही केवल अपनी भाषा में बोलता हो, तो यह काम बेहद मुश्किल भरा हो सकता है। हमारी सलाह है कि जाने से पहले कुछ स्थानीय भाषा में 'सहायता', 'भोजन', 'शौचालय' जैसे शब्दों का अनुवाद लिखकर ले जाएं। हालांकि अनुवाद में आपकी मदद गूगल भी कर देगा, लेकिन फिर भी अपनी सुरक्षा अपने हाथ में।

सभी से प्यार करें, किसी पर भरोसा ना करें

जहाँ आप अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान बहुत सारे दोस्त बना सकते हैं वहीं धोख़ा होने का जोखिम भी। सच कहें तो ठगों का सामना तो आप हर जगह ही करेंगे चाहे आप कहीं भी जाऍं। यहाँ एकमात्र तरीका है कि आप अपने पैसों के साथ अजनबियों पर भरोसा ना करें। सीमित नकद लेना एक अच्छा विचार है, और अगर आप कहीं छोटा-मोटा धोख़ा खाते हैं तो इसे दिल पर ना लें और इसे अपनी यात्रा को खराब ना करने दें - ये जीवन का एक हिस्सा है, इसलिए आगे बढ़ें और अपनी यात्रा को लाजवाब बनाने की हरसंभव कोशिश करें!

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

असम विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल, हिमंत सरमा सरकार का बड़ा फैसला; आदिवासी समुदाय को दी गई बड़ी राहत
असम विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल, हिमंत सरमा सरकार का बड़ा फैसला; आदिवासी समुदाय को दी गई बड़ी राहत
महाराष्ट्र: ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए 15 अगस्त तक मराठी सीखना अनिवार्य, RTO ने शुरू किया जांच अभियान; डाटा किया जा रहा एकत्रित
महाराष्ट्र: ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए 15 अगस्त तक मराठी सीखना अनिवार्य, RTO ने शुरू किया जांच अभियान; डाटा किया जा रहा एकत्रित
'ज्यादा भावुक न हों' — CJI सूर्यकांत ने कॉकरोच जनता पार्टी मामले पर टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर हुई चर्चा
'ज्यादा भावुक न हों' — CJI सूर्यकांत ने कॉकरोच जनता पार्टी मामले पर टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर हुई चर्चा
भारत की वायुसेना होगी और ताकतवर, फ्रांस से 114 राफेल जेट खरीदने की तैयारी; 90 विमान इंडिया में ही बनेंगे
भारत की वायुसेना होगी और ताकतवर, फ्रांस से 114 राफेल जेट खरीदने की तैयारी; 90 विमान इंडिया में ही बनेंगे
खुले में नमाज और कुर्बानी पर पूरी रोक..., बकरीद को लेकर सीएम योगी ने जारी किए 10 कड़े निर्देश
खुले में नमाज और कुर्बानी पर पूरी रोक..., बकरीद को लेकर सीएम योगी ने जारी किए 10 कड़े निर्देश
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, पिता का दावा- परीक्षा रद्द होने के बाद से थी गहरे तनाव में
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, पिता का दावा- परीक्षा रद्द होने के बाद से थी गहरे तनाव में
अक्षय कुमार का भोजपुरी तड़का! ‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षरा सिंह संग जबरदस्त केमिस्ट्री, ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया धमाका
अक्षय कुमार का भोजपुरी तड़का! ‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षरा सिंह संग जबरदस्त केमिस्ट्री, ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया धमाका
नोरा फतेही के कथित बयान पर मचा बवाल, ‘मर्द सिर्फ बिस्तर पर…’ वाली बात को लेकर उठे सवाल, सच जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
नोरा फतेही के कथित बयान पर मचा बवाल, ‘मर्द सिर्फ बिस्तर पर…’ वाली बात को लेकर उठे सवाल, सच जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
कोरोना के दौरान अगर ली थी ये दवा? डॉक्टरों ने चेताया- अंदर ही अंदर गल सकती है कूल्हे की हड्डी
कोरोना के दौरान अगर ली थी ये दवा? डॉक्टरों ने चेताया- अंदर ही अंदर गल सकती है कूल्हे की हड्डी
पुराना मोबाइल बेचने जा रहे हैं? पहले निपटा लें ये 7 जरूरी काम, वरना बाद में हो सकता है बड़ा पछतावा
पुराना मोबाइल बेचने जा रहे हैं? पहले निपटा लें ये 7 जरूरी काम, वरना बाद में हो सकता है बड़ा पछतावा
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, संडे को हुई ताबड़तोड़ कमाई, जल्द 150 करोड़ क्लब में होगी एंट्री
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, संडे को हुई ताबड़तोड़ कमाई, जल्द 150 करोड़ क्लब में होगी एंट्री
पहाड़ों में हालात बेहाल, सड़कों पर घंटों का जाम... मनाली से नैनीताल तक थमी रफ्तार, जगह-जगह ‘महाजाम’ से जूझते वाहन
पहाड़ों में हालात बेहाल, सड़कों पर घंटों का जाम... मनाली से नैनीताल तक थमी रफ्तार, जगह-जगह ‘महाजाम’ से जूझते वाहन
वेबसाइट ठप, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला; अब क्या कदम उठाएगी कॉकरोच जनता पार्टी, संगठन ने खुद दिया बड़ा संकेत
वेबसाइट ठप, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला; अब क्या कदम उठाएगी कॉकरोच जनता पार्टी, संगठन ने खुद दिया बड़ा संकेत
वैभव सूर्यवंशी का फील्डिंग में धमाका, IPL में 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा—15 साल की उम्र में रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी का फील्डिंग में धमाका, IPL में 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा—15 साल की उम्र में रचा इतिहास