न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ में करना चाहते हैं बच्चों के साथ सैर, चले आइये इन पार्को की ओर

गर्मियों की इन छुट्टियों का सभी सदुपयोग करना चाहते हैं और बच्चों को घुमाने लेकर जाते हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात आती हैं कि बच्चों को घुमाने के लिए कहां लेकर जाया जाए ताकि उनका मन खुश हो जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Jun 2023 3:08:38

लखनऊ में करना चाहते हैं बच्चों के साथ सैर, चले आइये इन पार्को की ओर

गर्मियों की इन छुट्टियों का सभी सदुपयोग करना चाहते हैं और बच्चों को घुमाने लेकर जाते हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात आती हैं कि बच्चों को घुमाने के लिए कहां लेकर जाया जाए ताकि उनका मन खुश हो जाए। बच्चो को तो घूमने के लिए ऐसी जगह पसंद आती हैं जहां वे खुलकर अठखेलियां कर सकें और इसके लिए पार्क से उचित जगह कोई हो ही नही सकती। अगर आप नवाबों के शहर लखनऊ में हैं या यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं लखनऊ के कुछ प्रसिद्द पार्कों के बारे में जो वीकेंड पर पिकनिक मनाने या बच्चों को घुमाने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। हरियाली से भरपूर लखनऊ के ये मशहूर पार्क गर्मी में ठंडी-ठंडी हवा देने के लिए और सर्दियों में धूप सेंकने के लिए जाने जाते हैं। यहां पानी में तैरती छोटी-छोटी मछलियां, मौसमी खुशबूदार फूल और खुला आसमान वाकई में बहुत सुकून दिलाता है। आइये जानते हैं लखनऊ के इन पार्क के बारे में...

parks in lucknow,popular parks in lucknow,famous gardens in lucknow,green spaces in lucknow,recreational parks in lucknow,must-visit parks in lucknow,scenic parks in lucknow,historical parks in lucknow,leisure parks in lucknow,top attractions in lucknow,outdoor activities in lucknow

जनेश्वर मिश्र पार्क

एशिया का सबसे बड़ा पार्क है जो कि गोमती नगर में दयाल पैराडाइज के करीब है।इस पार्क में ओपन एयर जिम भी है। इसके साथ ही साइकिल ट्रैक और लोगों के टहलने के लिए भी अलग से ट्रक बना हुआ है। बोटिंग, फाउंटेन,ओपन साउंड के साथ ही यहां पर जनेश्वर मिश्र की मूर्ति और फाइटर प्लेन के साथ ही भारतीय झंडा भी लगा हुआ है, जो कि बेहद आकर्षण का केंद्र है।खास बात यह है कि इस पार्क में घूमने का टिकट मात्र 10 रूपए है। बच्चों और सीनियर सिटीजन का पूरी तरह से निशुल्क है। यह पार्क सुबह 10:00 बजे से खुल जाता है और रात में करीब 9:00 बजे बंद होता है।

parks in lucknow,popular parks in lucknow,famous gardens in lucknow,green spaces in lucknow,recreational parks in lucknow,must-visit parks in lucknow,scenic parks in lucknow,historical parks in lucknow,leisure parks in lucknow,top attractions in lucknow,outdoor activities in lucknow

गौतम बुद्धा पार्क

लखनऊ के हसनगंज में स्थित, गौतम बुद्ध पार्क हाथी पार्क के बगल में स्थित है। जोकि एक हिसाब से बच्चों और वयस्कों की पसंदीदा जगह भी है। लखनऊ का ये पार्क खिले हुए फूलों के साथ हरे-भरे लॉन में स्थित झूलों और स्लाइडों से भरा हुआ है। इसके अलावा यहां मामूली दामों पर पैडल बोटिंग भी कराई जाती है। जोकि बच्चों को बहुत पसंद आती है। यहां पर सुबह के समय आपको बहुत शांत वातावरण मिलेगा और इस पार्क में कई तरह के पेड़ - पौधे और कई छोटी - छोटी मूर्तियां भी शामिल हैं। इसके अलावा कई सुदंर और बड़े फव्वारे भी लगे हुए हैं जो इसकी खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। यह पार्क सुबह 8:00 बजे से खुल जाता है और रात में करीब 8:00 बजे बंद होता है।

parks in lucknow,popular parks in lucknow,famous gardens in lucknow,green spaces in lucknow,recreational parks in lucknow,must-visit parks in lucknow,scenic parks in lucknow,historical parks in lucknow,leisure parks in lucknow,top attractions in lucknow,outdoor activities in lucknow

हाथी पार्क

इस पार्क में जाने के लिए आपको टिकट लेना पड़ेगा। यह पार्क कई प्रकार के सुंदर फूलों और पौधों से घिरा हुआ है। आपको बता दें कि हाथी पार्क लखनऊ का एक प्रसिद्ध पार्क है। यह पार्क डालीगंज में स्थित है। इस पार्क में कई सारे पर्यटक आते हैं। लोग यहां पिकनिक मनाने भी आते हैं इसलिए आप इस पार्क में वीकेंड अपनी फैमिली के साथ समय बिता सकते हैं। हाथी पार्क में बच्चों के लिए कई तरह के झूले और स्लाइड भी हैं। आपको बता दें कि पार्क के अंदर एक बड़ी हाथी की मूर्ति भी है जिसके कारण इस पार्क का नाम हाथी पार्क है।

parks in lucknow,popular parks in lucknow,famous gardens in lucknow,green spaces in lucknow,recreational parks in lucknow,must-visit parks in lucknow,scenic parks in lucknow,historical parks in lucknow,leisure parks in lucknow,top attractions in lucknow,outdoor activities in lucknow

ग्रीन ईको पार्क

मान्यवर श्री काशीराम जी ग्रीन ईको पार्क लखनऊ में आशुतोष नगर आलमबाग में है और बहुत ही भव्य पार्क है। इस पार्क में आपको हाथियों की लम्बी लम्बी अत्यंत भव्य प्रतिमाओ की कतार दिखाई देती है। इस पार्क में जगह जगह पर फव्वारे लगे हुये है और ये फव्वारे बहुत ही आकर्षक है पार्क को बहुत ही सुन्दर तरीके से बनाया गया है। यह पार्क बहुत ही बड़ा है इसमें धरना अदि भी होता है हालाँकि धरना अलग जगह होता है और घूमने वाला पार्क अलग है लेकिन है दोनों ही ईको पार्क में ही है , और आपको बताये ईको गार्डेन में आपको हाथी के स्टेच्यु के अलावा शेर, बन्दर , डायनासोर, बारहसिंघा कंगारू, वनमानुष, मगरमछ आदि के बहुत ही सुन्दर स्टेच्यु देखने को मिलेंगे।

parks in lucknow,popular parks in lucknow,famous gardens in lucknow,green spaces in lucknow,recreational parks in lucknow,must-visit parks in lucknow,scenic parks in lucknow,historical parks in lucknow,leisure parks in lucknow,top attractions in lucknow,outdoor activities in lucknow

अंबेडकर पार्क

इस पार्क की खासियत यह है कि यहां पर फाउंटेन है। पत्थर की हाथी हैं। इसके साथ ही म्यूजियम है। जो सबसे आकर्षण का केंद्र है वो है यहां की गुंबद और उसकी सीढ़ियां। अंबेडकर पार्क के गुंबद के पास पहुंच कर आप पूरे लखनऊ का दीदार वहां से कर सकते हैं। यह पार्क सर्दियों के घूमने के हिसाब से बेहद अच्छा है। गर्मियों में पत्थर गर्म होने की वजह से यहां पर लोग देर शाम को ही जाते हैं। यह सुबह 9:00 बजे खुल जाता है और रात में करीब 9:00 बजे बंद होता है। यहां पर प्रति व्यक्ति 15 रूपए का टिकट है। 5 साल तक के बच्चों के लिए पूरी तरह से निशुल्क है।

parks in lucknow,popular parks in lucknow,famous gardens in lucknow,green spaces in lucknow,recreational parks in lucknow,must-visit parks in lucknow,scenic parks in lucknow,historical parks in lucknow,leisure parks in lucknow,top attractions in lucknow,outdoor activities in lucknow

गोमती रिवर फ्रंट पार्क

राजधानी में गोमती रिवर फ्रंट पार्क गोमती नदी के तट पर स्थित है। ये पार्क सुबह 6 बजे से शाम 9 बजे तक खुली रहती है। नदी का किनारा होने की वजह से और हरियाली से भरे होने की वजह से इसकी शोभा और भी बढ़ जाती है। आपको हर तरफ हरियाली और बीच में गोमती नदी भी दिखाई देगी। आपको बता दें कि छोटे बच्चो के लिये यहां छोटी वाली गाड़ी भी थी जिसमें बैठकर बच्चे एक मजेदार राइड भी ले सकते हैं। यहां पर कई सारे फूड स्टॉल भी लगाए जाते हैं। परिवार-दोस्तों यारों के साथ समय बिताने के लिए ये बहुत ही अच्छी जगहों में से एक है।

parks in lucknow,popular parks in lucknow,famous gardens in lucknow,green spaces in lucknow,recreational parks in lucknow,must-visit parks in lucknow,scenic parks in lucknow,historical parks in lucknow,leisure parks in lucknow,top attractions in lucknow,outdoor activities in lucknow

लोहिया पार्क

यह गोमती नगर का सबसे पुराना पार्क है। इस पार्क में खेलने के लिए बहुत बड़ा मैदान है। यहां पर आप पक्षियों को भी आसानी से देख सकते हैं क्योंकि इस पार्क में पक्षी बहुत हैं। इसके अलावा यहां की हरियाली यहां का स्ट्रक्चर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। स्कूल के बच्चे यहां पर पिकनिक मनाने के लिए भी लाए जाते हैं। इसे लवर्स पार्क भी कहा जाता है। यहां पर प्रति व्यक्ति 10 रूपए का टिकट है। बच्चों के लिए पूरी तरह से निशुल्क है। इसके खुलने का समय कोई तय नहीं है लेकिन बंद होने का समय रात 9:00 बजे है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका