न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी मर्डर केस पर कंगना रनौत का फूटा गुस्सा: बताया क्रूर, जघन्य और बेतुका, बोलीं- ये सिरदर्द बन गया है

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर कंगना रनौत का तीखा रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने इस घटना को क्रूर, जघन्य और बेतुका बताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जाहिर की है। जानिए पूरा मामला और ट्रांजिट रिमांड की अपडेट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 9:37:25

राजा रघुवंशी मर्डर केस पर कंगना रनौत का फूटा गुस्सा: बताया क्रूर, जघन्य और बेतुका, बोलीं- ये सिरदर्द बन गया है

राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, और अब यह मामला राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया है। 29 साल का नवविवाहित राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय में हनीमून पर गया था। लेकिन उसी दौरान उसकी खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई और उसकी लाश एक सुनसान इलाके में मिली। राजा की बेरहमी से हत्या करने का आरोप उसकी पत्नी सोनम के साथ-साथ उसके प्रेमी और दो अन्य संदिग्धों पर लगाया गया है। यह मामला तब और ज्यादा सुर्खियों में आ गया जब बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इस दिल दहला देने वाली घटना पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपना रिएक्शन दिया।

कंगना रनौत ने राजा रघुवंशी हत्याकांड पर दिया कड़ा रिएक्शन

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक और गुस्से भरा पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, "यह कितना बेतुका और चौंकाने वाला है!! एक महिला सिर्फ इसलिए शादी से इनकार नहीं कर सकती क्योंकि वह अपने माता-पिता से डरती है, लेकिन वह एक सुपारी किलर के साथ मिलकर एक ठंडे दिमाग से की गई हत्या की साजिश रच सकती है। यह सोच मेरे दिमाग में सुबह से घूम रही है और मैं इसे समझ नहीं पा रही हूं। उफ्फ, अब इस सोच ने मेरा सिरदर्द बढ़ा दिया है! वह तलाक भी तो ले सकती थी या फिर अपने प्रेमी संग भाग भी सकती थी।"

कंगना ने कहा- क्रूरता, मूर्खता और जघन्यता की पराकाष्ठा है यह मामला

कंगना ने आगे लिखा, "यह घटना अत्यंत क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर बेतुकी और मूर्खतापूर्ण है। मूर्ख लोगों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि वे किसी भी समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। हम अक्सर सोचते हैं कि वे मजाक के पात्र हैं, लेकिन हकीकत में उनका अज्ञानता भरा व्यवहार गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। बुद्धिमान लोग भले अपने फायदे के लिए योजनाएं बनाते हैं, लेकिन मूर्ख लोग बिना समझे भी बड़ा नुकसान कर जाते हैं। इसलिए अपने आस-पास के ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहें।"

राजा रघुवंशी हत्याकांड में तेजी से बढ़ रही है जांच

इस मामले में सोनम समेत सभी संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ दिन पहले सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में खुद को सरेंडर किया था। इसके बाद शिलांग पुलिस ने हत्या में शामिल तीन मुख्य आरोपियों के लिए 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल की है, जबकि सोनम को 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को जल्द ही इस हत्या की साजिश और इसमें शामिल अन्य पहलुओं पर और खुलासे होने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?