न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के इन 7 जल स्त्रोत में नहाने से दूर होगी कई बीमारियां, जरूर जाएं यहां

भारत को अपने अद्भुद और अनोखे रहस्यों के लिए जाना जाता हैं जहां आपको कई ऐसी जगहें देखने को मिलती हैं जो अपनेआप में विचित्र दृश्य पेश करती हैं। ऐसे ही देश में कई जल स्त्रोत भी हैं जिनसे जुडी कुछ विचित्र मान्यताएं भी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Feb 2023 2:40:43

भारत के इन 7 जल स्त्रोत में नहाने से दूर होगी कई बीमारियां, जरूर जाएं यहां

भारत को अपने अद्भुद और अनोखे रहस्यों के लिए जाना जाता हैं जहां आपको कई ऐसी जगहें देखने को मिलती हैं जो अपनेआप में विचित्र दृश्य पेश करती हैं। ऐसे ही देश में कई जल स्त्रोत भी हैं जिनसे जुडी कुछ विचित्र मान्यताएं भी हैं। हिंदु धर्म के अनुसार जल में इतनी ऊर्जा होती है कि वह मनुष्यों की शारीरिक समस्यों को हर लेता है। ऐसे में आज हम आपको देश के कुछ ऐसे ही अनोखे जल स्त्रोत के बारे में बताने जा रहे हैं जहां नहाने से कई बीमारियां दूर होती हैं। वैसे तो जल के सभी स्रोतों को उपचारक माना गया है लेकिन भारत में इन जल स्रोत पर लोग विशेषकर शारीरिक और मानसिक विकारों को दूर करने के लिए ही जाते हैं। आइये जानते हैं इन जल स्त्रोतों के बारे में...

water sources of india will cure many diseases,india tourism,tourist places in india,travel

गुरुडोंग्मार झील
गुरुडोंग्मार झील भारत की सबसे ऊंची झीलों में से एक है। सिक्किम की इस झील को सिखों, हिंदुओं और बौद्ध तीनों के द्वारा पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गुरु नानक देव जी ने एक बार झील के एक हिस्से को छुआ था और छूते ही वो हिस्सा जम गया था। तब ही से स्थानीय लोगों का दावा है कि अगर कोई व्यक्ति गुरुडोंगमार के पवित्र जल को पीता है तो उसके शरीर में रोगों से लड़ने की ताकत आ जाती है।

water sources of india will cure many diseases,india tourism,tourist places in india,travel

सहस्त्रधारा

सहस्त्रधारा का झरना मशहूर हिल स्टेशन देहरादून से मात्र 20 किमी दूर है। यह लंबे समय से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहाँ के स्थानीय लोगों का मानना है कि इस झरने के पानी में सल्फर की मात्रा अधिक होने से केवल एक डुबकी ना सिर्फ़ आपकी शारीरिक बीमारियों को ठीक कर सकती है बल्कि आपको मानसिक स्तर में भी सुधार कर सकती है। कई लोग यहां नहाकर ठीक भी हुए हैं।

water sources of india will cure many diseases,india tourism,tourist places in india,travel

पुष्कर सरोवर

राजस्थान के पुष्कर में स्थित इस सरोवर की ख्याति प्राचीन काल से ही है। स्थानीय लोगों का ये मानना है कि इस पवित्र झील में डुबकी लगाने से सारे पाप धुलते हैं और शारीरिक बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। कई लोगों का दावा है कि यहाँ लगाई एक डुबकी से कैंसर का इलाज भी होता है।

water sources of india will cure many diseases,india tourism,tourist places in india,travel

भीमकुंड

साधारण रूपी दिखने वाली प्राकृतिक गुफा के बीच में स्थित भीमकुंड भारत के सबसे रहस्यमय जल निकायों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि यह कुंड महाभारत काल से अस्तित्व में है और कोई भी आजतक इसकी गहराई को माप नहीं पाया है। डिस्कवरी चैनल का एक दल भी इस रहस्यमय जल निकाय की गहराई का सच ढूंढ नहीं पाया। साथ ही, प्राकृतिक आपदा के दौरान यहां का जल स्तर हर बार बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का दावा है कि विशेष रूप से मकर संक्रांति पर भीमकुंड में डुबकी लगाने से आपके स्वास्थ्य में तो सुधार होता ही है साथ सभी पापों से भी मुक्ति मिल जाती है।

water sources of india will cure many diseases,india tourism,tourist places in india,travel

मणिमहेश

कैलाश चोटी की तलहटी में बनी इस ऊंची झील को अपनी जादुई शक्तियों के लिए जाना जाता है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यहां का पानी मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर के घावों को भी ठीक करता है। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु इस पवित्र झील में डुबकी लगाने आते हैं और तीन बार इसकी परिक्रमा भी लगाते हैं।

water sources of india will cure many diseases,india tourism,tourist places in india,travel

बकरेश्वर हॉट स्प्रिंग
बकरेश्वर, पश्चिम बंगाल का एक छोटा सा गांव है जिसमें 10 से भी ज्यादा गर्म पानी के सोते हैं। लोगों का ऐसा मानना है कि इस पानी में एक डुबकी लगाने से शरीर के रोग दूर होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इन सोते के पानी में खनिज भरपूर मात्रा में मौजूद है, जो शारीरिक विकार को दूर करता है।

water sources of india will cure many diseases,india tourism,tourist places in india,travel

गंगनानी

यह छोटा गांव प्रसिद्ध गंगोत्री मार्ग पर पड़ता है। यहां आने जाने वाले भक्त गर्म पानी में डुबकी जरूर लगाकर जाते हैं। यहां आए हुए कई यात्रियों का मानना है कि डुबकी लगाने से उनका शरीर तरोताजा महसूस तो करता ही है, साथ ही उनके शरीर के रोग भी दूर हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, बाएं हाथ में लगी चोट; आरोपी गिरफ्तार
नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, बाएं हाथ में लगी चोट; आरोपी गिरफ्तार
गड्ढे से बचने की कोशिश में बाइक से गिरी महिला, गर्दन के ऊपर से गुजरी गाड़ी; बेंगलुरु में EPFO कर्मचारी मेधा की मौत
गड्ढे से बचने की कोशिश में बाइक से गिरी महिला, गर्दन के ऊपर से गुजरी गाड़ी; बेंगलुरु में EPFO कर्मचारी मेधा की मौत
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे गौरव गोगोई, बोले- पहली बार इतना डरा-सहमा देखा
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे गौरव गोगोई, बोले- पहली बार इतना डरा-सहमा देखा
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद बहन श्वेता का दावा, ‘हमें पता है क्या हुआ, कुछ तो...’
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद बहन श्वेता का दावा, ‘हमें पता है क्या हुआ, कुछ तो...’
राहुल गांधी के अहंकार और अनुशासनहीनता से प्रभावित हुआ मानसून सत्र, रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना
राहुल गांधी के अहंकार और अनुशासनहीनता से प्रभावित हुआ मानसून सत्र, रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
स्वतंत्रता दिवस पर घर में बनाएं मावा गुजिया, खोया और मेवों की भरपूर स्टफिंग से बनेगी बेहद स्वादिष्ट मिठाई
स्वतंत्रता दिवस पर घर में बनाएं मावा गुजिया, खोया और मेवों की भरपूर स्टफिंग से बनेगी बेहद स्वादिष्ट मिठाई
सिंह राशि में बुध का गोचर, 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के बनेंगे योग!
सिंह राशि में बुध का गोचर, 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के बनेंगे योग!
iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म, 10,000mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले के साथ आएगा फोन
iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म, 10,000mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले के साथ आएगा फोन
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा प्राइस कट, 15 हजार रुपये सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन; एक्सचेंज पर भी भारी फायदा
Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा प्राइस कट, 15 हजार रुपये सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन; एक्सचेंज पर भी भारी फायदा
‘घर से काम ने सामाजिक जिंदगी बदल दी’, दिल्ली की तान्या सिंघल का वीडियो वायरल, बोलीं- ऑफिस में बनती थीं दोस्तियां
‘घर से काम ने सामाजिक जिंदगी बदल दी’, दिल्ली की तान्या सिंघल का वीडियो वायरल, बोलीं- ऑफिस में बनती थीं दोस्तियां
iPhone 18 Pro के आते ही पुराने iPhone हो सकते हैं महंगे, कीमत में 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी का दावा
iPhone 18 Pro के आते ही पुराने iPhone हो सकते हैं महंगे, कीमत में 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी का दावा
पैर में चोट लगी तो एक घंटे में प्लास्टर और दवाइयां, दुबई की हेल्थकेयर की फैन हुई भारतीय मूल की महिला
पैर में चोट लगी तो एक घंटे में प्लास्टर और दवाइयां, दुबई की हेल्थकेयर की फैन हुई भारतीय मूल की महिला