न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पानी का भंडारण करने के साथ ही पर्यटन के लिए भी जाने जाते हैं भारत के ये विशाल बांध

बाढ़ को रोकने और पानी का भंडारण करने के लिए देशभर में कई बांध बनाए गए हैं जो घरेलू, उद्योग और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराते हैं। इसी के साथ ही बांध के पानी का उपयोग बिजली पैदा करने में भी किया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Mar 2023 10:38:17

पानी का भंडारण करने के साथ ही पर्यटन के लिए भी जाने जाते हैं भारत के ये विशाल बांध

बाढ़ को रोकने और पानी का भंडारण करने के लिए देशभर में कई बांध बनाए गए हैं जो घरेलू, उद्योग और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराते हैं। इसी के साथ ही बांध के पानी का उपयोग बिजली पैदा करने में भी किया जाता हैं। भारत में छोटे बड़े लगभग 4,000 बांध हैं जिनमें बड़ी संख्या में बहुउद्देशीय बांध शामिल हैं। लेकिन देश में कुछ बांध ऐसे हैं जो वास्तुकला और सिविल इंजीनियरिंग चमत्कारों के आदर्श उदाहरण हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे बांध के बारे में बताने जा रहे हैं जो पानी का भंडारण करने के साथ ही पर्यटन के लिए भी जाने जाते हैं। यदि आप छुट्टी का अलग अनुभव लेना चाहते हैं तो यहां बताए जा रहे बांध का सुनहरा नजारा लेने जा सकते हैं। आइये जानते हैं इन बांध के बारे में...

water dams,famous water dams in india,water dams to visit in india,india tourism,tourist places

इंदिरा सागर बांध

मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर बना इंदिरा सागर बांध 92 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो भारत के सबसे ऊँचे बांधो में से एक है। इंदिरा सागर बांध की आधारशिला 23 अक्टूबर 1984 को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा रखी गई थी जबकि मुख्य बांध का निर्माण 1992 में शुरू हुआ था। यह बांध क्षेत्र में जल संकट के मुद्दे से निपटने में एक प्राथमिक भूमिका निभाता है। इंदिरा सागर बांध में 7,904, 454 एकड़-फीट की क्षमता वाला देश का सबसे बड़ा जल भंडार हैं।

water dams,famous water dams in india,water dams to visit in india,india tourism,tourist places

हीराकुंड बांध

हीराकुंड बांधदुनिया के सबसे लंबे और बड़ा बांधों में से एक है जो उड़ीसा राज्य के संबलपुर से 15 किलोमीटर दूर महानदी पर स्थित है जिसकी लंबाई लगभग 26 किलोमीटर है जिसे भारत के सबसे लंबे और दुनिया में लंबे बांधों के लिए जाना जाता है। इस बांध को सन् 1957 में निर्मित किया गया था जिसे सिंचाई की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया था। ये एशिया की सबसे बड़ी मानवनिर्मित हीराकुंड झील है जिसकी लंबाई 4801 मीटर है जिसमें 810 करोड़ घन मीटर जल संचित होता है। हीराकुंड बांध बेहद खुबसूरत होने के कारण पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बना रहता है।

water dams,famous water dams in india,water dams to visit in india,india tourism,tourist places

टिहरी बांध

260 मीटर की ऊंचाई के साथ, टिहरी बांध भारत का सबसे ऊंचा और विश्व का 8वां सबसे ऊंचा बांध है। 575 मीटर की लंबाई, 20 मीटर की चोटी की चौड़ाई और आधार चौड़ाई 1,128 मीटर के साथ टिहरी 52 वर्ग किलोमीटर के सतह क्षेत्र पर फैला है। इसमें 2.6 घन किलोमीटर का एक जलाशय है। टिहरी बांध दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण जलविद्युत जल परियोजना है और भागीरथी और भिलंगना नदियों से पानी खींचती है जो हिमालय से बहती हैं। सिंचाई और दैनिक खपत के लिए पानी की आपूर्ति के अलावा, बांध से 1,000 मेगावाट जलविद्युत उत्पन्न करता है। टिहरी बांध बनाने का प्लान वर्ष 1961 में किया गया था और 1978 में इसका निर्माण शुरू हुआ और वर्ष 2006 में पूरा हुआ।

water dams,famous water dams in india,water dams to visit in india,india tourism,tourist places

भाखड़ा नांगल बांध

भाखड़ा नांगल बांध हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सतलुज नदी पर बना हुआ है और इस बांध को गोबिंद सागर ’के रूप में भी जाना जाता है। 225 मीटर की ऊंचाई और 520 मीटर की लंबाई के साथ भाखड़ा नांगल डेम भारत का सबसे बड़ा डेम और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा डेम है। इसके आलवा यहाँ बांध दुनिया के सबसे ऊंचे गुरुत्वाकर्षण बांधों में से एक है। बांध के लिए प्रारंभिक काम की शुरूवात 1946 में हुई थी जबकि इसका निर्माण 1948 में शुरू हुआ था। यह बांध हर साल देश भर से पर्यटकों की एक बड़ी संख्या को अपनी तरफ आकर्षित करता है। लेकिन दुर्भाग्य से कुछ सुरक्षा कारणों से साल 2009 में भाखड़ा नांगल बांध पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।

water dams,famous water dams in india,water dams to visit in india,india tourism,tourist places

सरदार सरोवर बांध

सरदार सरोवर बांध गुजरात राज्य में नर्मदा नदी पर बना यह बाँध 138 मीटर (नींव सहित 163 मीटर) ऊंचा तथा 1210 मीटर लंबा है। सरदार सरोवर बाँध ये जितना खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है उतना ही विवादों से भरा है। नर्मदा नदी बना यह बाँध 30 बांधों में से सरदार सरोवर बांध सबसे बड़ी बाँध है, जिसको लेकर लगातार विरोध होता रहा है। इस का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुँचा लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद लोगों के विस्थापन के मामले को सुलझाया गया और बांध का निर्माण पूरा किया गया। सरदार सरोवर बाँध का मुख्य उद्देश्य है कि गुजरात राज्य के सूखाग्रस्त इलाकों में पानी पहुंचाना तथा मध्य प्रदेश राज्य के लिए बिजली तैयार करना है।

water dams,famous water dams in india,water dams to visit in india,india tourism,tourist places

नागार्जुन सागर बांध

नागार्जुन सागर बांध दुनिया का सबसे बड़ा चिनाई वाला बांध है, यह कृष्णा नदी पर बना है। बांध 490 फीट ऊंचा, 1.6 किलोमीटर लंबा है। इसमें 26 फाटक है और इसकी क्षमता 11,472 मिलियन क्यूबिक मीटर है। डैम में 8 इकाई के साथ 815.6 मेगावाट की बिजली उत्पादन क्षमता है। बांध का नाम बौद्ध भिक्षु आचार्य नागार्जुन के नाम पर रखा गया है। नागार्जुन सागर नलगोंडा, गुंटूर, खम्मम और प्रकाशम जिलों की सिंचाई करता है, जो 10 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र है। इस बांध का निर्माण 1972 में लगभग 45,000 से 70,000 श्रमिकों ने किया था।

water dams,famous water dams in india,water dams to visit in india,india tourism,tourist places

इडुक्की आर्क बांध

भारतीय राज्य केरल में स्थित इडुक्की बांध, भारत का पहला मेहराब बांध है जो केरल में पेरियार नदी के पार बनाया गया था। इडुक्की बांध एक दोहरी वक्रता वाला आर्क बांध है जो कुरावती और कुरवन नामक दो पहाडियों की बीच बनाया गया है। 550 फीट की ऊंचाई वाला इडुक्की आर्क डैम एशिया के सबसे ऊंचे मेहराब बांधों में से एक है। इस बांध का निर्माण चेरुथोनी और कुलमवु में दो अन्य बांधों के साथ किया गया था। तीनों बांधों ने मिलकर एक कृत्रिम झील बनाई है जो 23 वर्ग मील के क्षेत्र में फैली हुई है। संग्रहित पानी का उपयोग मलमाट्टम पावर हाउस में बिजली का उत्पादन करने के लिए किया जाता है और यहाँ से 780 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका