न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृष्ण लीलाओं की कहानी बयां करते हैं वृंदावन के ये 10 खूबसूरत घाट, आपकी यात्रा को बनाएंगे आनंदमय

भगवान कृष्ण की बात करते ही उनकी लीलाएं जहन में घूमने लगती हैं और इन लीलाओं को आज भी जीवंत करती हैं वृंदावन नगरी। यमुना नदी के किनारे बसे वृंदावन में भगवान कृष्ण ने अपना बचपन बिताया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Mar 2023 5:41:13

कृष्ण लीलाओं की कहानी बयां करते हैं वृंदावन के ये 10 खूबसूरत घाट, आपकी यात्रा को बनाएंगे आनंदमय

भगवान कृष्ण की बात करते ही उनकी लीलाएं जहन में घूमने लगती हैं और इन लीलाओं को आज भी जीवंत करती हैं वृंदावन नगरी। यमुना नदी के किनारे बसे वृंदावन में भगवान कृष्ण ने अपना बचपन बिताया था। जिसके चलते वृंदावन को अनगिनत कृष्ण लीलाओं का गवाह माना जाता है। वृंदावन के घाट भी कृष्ण लीलाओं की कहानी बयां करते हैं। हांलाकि वृंदावन में भगवान की लीलाओं का बखान करने वाले 38 घाटों में से अधिकतर घाट अपना अस्तित्व भी खो चुके हैं। जो घाट बचे हैं, वो अपने अस्तित्व से जूझ रहे हैं। आज इस कड़ी में हम आपको वृंदावन के कुछ प्रमुख घाट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाना आपकी यात्रा को आनंदमय बनाने का काम करेगा। आइये जानते हैं इन घाट के बारे में...

10 beautiful ghats of vrindavan,vrindavan tourist places,travel,travel tips in hindi

केशी घाट

बता दें केशी घाट वृंदावन के उत्तर-पश्चिम दिशा में तथा भ्रमर घाट के समीप स्थित है। वर्तमान समय में यह घाट नगर के प्रमुख घाट के रूप में है और अपना अस्तित्व बचा पाने में सक्षम है। इससे जुड़े पौराणिक उल्लेख के अनुसार कंस ने केशी नामक दानव को भगवान श्रीकृष्ण का वध करने भेजा, जो घोड़े के रूप में यमुना किनारे पहुंचा। मगर भगवान श्रीकृष्ण ने उसे पहचान लिया और उसका वध कर दिया। इस घटना के बाद से ही इस घाट का नाम केशी घाट पड़ गया। मान्यता है कि यहां पिंडदान करने से गया में किए गए पिंडदान के समान फल मिलता हैं।

10 beautiful ghats of vrindavan,vrindavan tourist places,travel,travel tips in hindi

कालीय मर्दन घाट

भगवान श्रीकृष्ण जब अपने सखाओं के साथ यमुना किनारे खेल रहे थे तो उनकी गेंद यमुना में पहुंच गई। उस समय यमुना में कालीय नाग ने यमुना जल को विषैला कर रखा था। कोई भी यहा यमुना में नहीं उतरता था। भगवान को तो अपनी लीला करनी थी। गेंद लाने के बहाने यमुना में छलाग लगा दी। सखाओं में हड़कंप मच गया। मैया यशोदा और नंदबाबा बेचैन थे। मगर कुछ ही देर में भगवान श्रीकृष्ण ने कालीय मर्दन कर उसे यमुना से चले जाने पर मजबूर कर दिया और कालीय नाग के फन पर नृत्य करते हुए यमुना से बाहर निकले। तब से इस घाट का नाम कालीय मर्दन घाट पड़ गया। यह वाराह घाट से लगभग आधे मील उत्तर में अवस्थित है। इस घाट का निर्माण होल्कर राव ने कराया था।

10 beautiful ghats of vrindavan,vrindavan tourist places,travel,travel tips in hindi

चीर घाट

वृंदावन में स्थित चीर घाट भगवान कृष्ण के चीर चुराने की लीला का प्रतीक है। मान्यताओं के अनुसार यमुना नदी के इसी घाट पर भगवान कृष्ण ने गोपियों के वस्त्र चुराए थे। कहा जाता है कि अपनी इस लीला से भगवान गोपियों को, बिना वस्त्र पहने नदी में न नहाने का संदेश देना चाहते थे। क्योंकि मान्यता के अनुसार नदी में बिना वस्त्र पहने नहाने से वरुण दोष लगता है। वहीं चीर घाट के किनारे भगवान कृष्ण का नृत्यगोपाल मंदिर भी उपस्थित है।

10 beautiful ghats of vrindavan,vrindavan tourist places,travel,travel tips in hindi

धीर समीर घाट

धीर समीर घाट केशीघाट से पूर्व दिशा में स्थित है। यहां की मान्यताओं के अनुसार यहां वृंदा देवी की अनेक लीलाओं का उल्लेख है। तो वहीं यहीं पर श्रीकृष्ण की राधा जी के प्रति व्याकुल मिलन की उत्कंठा देखकर वृंदा देवी बेहोश हो गईं। भगवान श्रीकृष्ण की उत्कंठा देख राधा जी भी तुरंत वृंदा देवी के साथ आई जिसके बाद प्रिया-प्रियतम मिलन देख सखिया प्रसन्न हो गई। कहा जाता है इसलिए ही इस घाट का नाम धीर समीर रखा गया।

10 beautiful ghats of vrindavan,vrindavan tourist places,travel,travel tips in hindi

सूरज घाट

इस घाट को द्वादश या आदित्य घाट के नाम से जाना जाता है। श्रीकृष्ण को कालीय नाग दमन के बाद ठंड लगने लगी। तब भगवान सूर्यदेव ने प्रखर तेज से श्रीकृष्ण को गर्माहट दी। तब श्रीकृष्ण को कुछ गर्माहट मिली और उनको पसीना आने लगा। यहां श्रीकृष्ण का पसीना यमुना में जाकर मिल गया। तब से मान्यता है कि इस घाट पर स्नान करने वालों के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। पाच सौ साल पहले सनातन गोस्वामी इसी टीले पर ठा। मदन मोहन जी की सेवा करते थे। मंदिर अभी भी इसी आदित्य टीले पर बना हुआ है।

10 beautiful ghats of vrindavan,vrindavan tourist places,travel,travel tips in hindi

बिहार घाट

वृंदावन का बिहार घाट भी भगवान कृष्ण की कई लीलाओं का गवाह माना जाता है। मान्यता है कि बचपन में गाय चराने के दौरान कृष्ण अपने बड़े भाई बलराम और अन्य ग्वाल-वालों के साथ इसी घाट पर बैठकर भोजन किया करते हैं। वहीं इस घाट के किनारे कृष्ण ने कई लीलाएं भी रचाई थीं।

10 beautiful ghats of vrindavan,vrindavan tourist places,travel,travel tips in hindi

युगल घाट

सूरज घाट के उत्तर में युगल घाट अवस्थित है। इस घाट पर ठा। युगल बिहारी का प्राचीन मंदिर शिखर विहीन अवस्था में पड़ा हुआ है। केशी घाट के निकट एक ओर जुगल किशोर का मंदिर है। मान्यता है कि यहा गोपियों ने भगवान के प्रेम में उन्मुक्त होकर लीला गायन किया, इसलिए इस घाट का नाम युगल घाट पड़ गया। यहा स्थित युगल बिहारी मंदिर का निर्माण 1680 में राजा प्रतापादित्य के चाचा बसंत राय ने कराया। ग्राउस की पुस्तक में इस घाट के निर्माण का उल्लेख हरिदास व गोविंद दास ठाकुर के नाम से भी मिलता है।

10 beautiful ghats of vrindavan,vrindavan tourist places,travel,travel tips in hindi

गोविंद घाट

वृंदावन का गोविंद घाट अपने महारास के लिए विश्वभर मे विख्यात है। पौराणिक कहानियों के अनुसार गोपियों द्वारा महारास का आयोजन करने पर भगवान कृष्ण इसी घाट पर प्रकट हुए थे। जिसके बाद इस घाट को गोविंद घाट कहा जाने लगा। आज भी इस घाट पर साल भर रास लीलाएं की जाती हैं।

10 beautiful ghats of vrindavan,vrindavan tourist places,travel,travel tips in hindi

वंशीवट घाट

यमुना किनारे पर स्थित घाट को वंशीघाट के नाम से जाना जाता है। कहा जता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने राधा जी व गोपियों संग जिस भूमि पर महारास किया तो वंशीवट घाट है। चूंकि भगवान की बासुरी से निकले स्वरों से मुग्ध होकर राधाजी व गोपिया रातभर महारास करती रहीं, इसके चलते वंशीवट ऐसा कहा जाता है कि आज भी भगवान के महारास की गाथा गा रहा है।

10 beautiful ghats of vrindavan,vrindavan tourist places,travel,travel tips in hindi

पानी घाट

इस घाट का नाम पाणि घाट है। भाषा अपभ्रंश के चलते इसे अब पानी घाट के नाम से जाना जाता है। उल्लेख है कि एक बार दुर्वासा मुनि को भोजन कराने को गोपिया यमुना पार जा रही थीं। गोपियों ने श्रीकृष्ण से यमुना पार जाने का उपाय पूछा तो भगवान ने कहा कि यमुना से कह दो कि हमने अखंड ब्रह्मचर्य का पालन किया है, लिहाजा उस तप के बल से रास्ता दे दो। गोपियों ने हंसते हुए ऐसे ही प्रार्थना कर दी और यमुनाजी खाली हो गईं, गोपिया पार चली गईं। शाम को जब गोपिया वापस आईं तो उन्होंने दुर्वासा मुनि से प्रश्न किया। मुनि के बताए ज्ञान के बाद गोपिया पुन लौट आईं और यमुना भी अपने रूप में आ गई। तब से इस घाट का नाम पानी घाट पड़ गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर