न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तन-मन का सुकून छीन लेता है कब्ज, ये योगासन दूर करेंगे तनाव, आसान होगी मल त्याग की प्रक्रिया

वहीं योग इन सभी कारणों को दूर करके इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम के उपचार में मदद कर सकता है। साथ ही योग ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बना सकता है

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 09 Jul 2021 8:15:14

तन-मन का सुकून छीन लेता है कब्ज, ये योगासन दूर करेंगे तनाव, आसान होगी मल त्याग की प्रक्रिया

कब्ज एक आम समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। इससे पीड़ित लोग कई बार बिना डॉक्टरी परामर्श के विभिन्न प्रकार की दवाइयों का सेवन कर लेते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। ऐसे में कब्ज को दूर करने के लिए योग सुरक्षित तरीका हो सकता है। योग के जरिए कब्ज से राहत पाई जा सकती है। हालांकि, योग के साथ ही संतुलित खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है। वहीं अगर कब्ज की समस्या गंभीर है तो डॉक्टरी इलाज अतिआवश्यक है।
एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, कब्ज की समस्या इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम के अंतर्गत आती है। इसमें व्यक्ति का मल कठोर हो जाता है और मलत्याग करने में परेशानी होती है। यहां योग की अहम भूमिका देखी जा सकती है, क्योंकि यह इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम के जोखिम को कम करने का काम कर सकता है। इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम का सबसे आम कारण चिंता, थकान और तनाव को माना गया है। वहीं योग इन सभी कारणों को दूर करके इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम के उपचार में मदद कर सकता है। साथ ही योग ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बना सकता है

yoga for gastric problem,gas problem,healthy living,Health tips,gas tips

कब्ज दूर करने के लिए योग

पवनमुक्तासन

पवनमुक्तासन योग के जरिए कब्ज की समस्या में आराम पाया जा सकता है। जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि कब्ज की समस्या का एक आम कारण स्ट्रेस भी होता है। वहीं पवनमुक्तासन को करने से स्ट्रेस की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह मलत्याग की प्रक्रिया को सुधार कर कब्ज की समस्या में सीधे तौर पर प्रभावी साबित हो सकता है

सुप्त बद्धकोणासन

कब्ज के लिए योग में इस आसन का भी लाभ मिल सकता है। एनसीबीआई के अनुसार, सुप्त बद्धकोणासन योग करने से यह इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम को ठीक करने में मदद मिल सकती है। इस कारण यह योगासन कब्ज की समस्या पर भी लाभदायक असर दिखा सकता है

yoga for gastric problem,gas problem,healthy living,Health tips,gas tips

हलासन
कब्ज को दूर करने में हलासन के फायदे भी देखे जा सकते हैं। पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर किए गए एक वैज्ञानिक रिसर्च में कई योगासन के साथ हलासन को भी शामिल किया गया। इस शोध में देखा गया कि यह आसन पाचन तंत्र, पाचन संबंधी विकार, कब्ज और अपच पर सकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है। साथ ही यह मल त्याग की प्रक्रिया को आसान कर सकता है, जिससे कब्ज से राहत मिल सकती है

अर्धमत्स्येंद्रासन
अर्धमत्स्येंद्रासन के जरिए भी कब्ज के उपचार में मदद मिल सकती है। दरअसल, अर्धमत्स्येंद्रासन योग पाचक रच बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देने का काम कर सकता है, जिससे पाचन स्वास्थ्य को सुधरने में मदद मिल सकती है। इस कारण इसे सीधे तौर पर कब्ज की समस्या में भी सहायक माना गया है

yoga for gastric problem,gas problem,healthy living,Health tips,gas tips

मयूरासन
मयूर’, शब्द को संस्कृत भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है मोर। इसे अंग्रेजी में पीकॉक के नाम से जाना जाता है। यह योगासन कुछ मोर की शारीरिक संरचना जैसा ही होता है। मयूरासन योग में पूरे शरीर का वजन हाथों पर केंद्रित होता है। यह आसन पेट के अंगों की क्रिया को प्रभावित करता है, जिससे पेट से जुड़ी कई समस्याओं के उपचार में मदद मिलती है। इस बात को योग से संबंधित एक शोध में भी माना गया है

बालासन
बालासन को चाइल्ड पोज के नाम से भी जाना जाता है। पेट से जुड़ी हुई कुछ समस्याओं के लिए कई योग प्रक्रिया को अपनाकर एक वैज्ञानिक अध्ययन किया गया। इसमें बालासन भी शामिल किया गया था। इस अध्ययन में माना गया कि यह योगासन पाचन तंत्र से जुड़े अंगों में मसाज और उन्हें स्ट्रेच करने का काम कर सकता है। साथ ही यह पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे:- पेट दर्द, गैस और अपच के साथ-साथ कब्ज को भी दूर करने में मदद कर सकता है

yoga for gastric problem,gas problem,healthy living,Health tips,gas tips

सुप्त मत्स्येन्द्रासन
कब्ज के लिए योग में सुप्त मत्स्येन्द्रासन के जरिए भी आराम मिल सकता है। लेख में पहले ही बताया जा चुका है कि कब्ज का एक कारण चिंता और तनाव भी हो सकता है वहीं एक रिसर्च में पाया गया कि सुप्त मत्स्येन्द्रासन चिंता और तनाव की स्थिति को कम करने में फायदेमंद हो सकता है इस आधार पर यह माना जा सकता है कि इस आसान का अभ्यास करने से कब्ज की समस्या में कुछ हद तक राहत पाई जा सकती है। फिर भी इस आसन को करने से पहले डॉक्टर और योग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर कर लें।

यहां बताए गए सभी योगासनों को अच्छे योग ट्रेनर की देखरेख में ही करें। योग को गलत तरीके से करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
वैसे तो कब्ज की समस्या का इलाज कई प्रकार की दवाओं के माध्यम से किया जा सकता है, लेकिन उनके साइड इफेक्ट का डर भी रहता है। इसलिए कब्ज के लिए योग एक देसी इलाज के रूप में फायदेमंद हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग