न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Vegetarian Day: शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन की खान हैं ये 11 देसी चीजें, दबाकर खाएं शरीर बनेगा ताकतवर

विश्व शाकाहारी दिवस (World Vegetarian Day) हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1977 में नॉर्थ अमेरिकन वेजिटेरियन सोसाइटी द्वारा की गई जिसे बाद में इंटरनेशनल वेजिटेरियन यूनियन का भी सपोर्ट मिला। यह दिवस पर्यावरण, स्वास्थ्य और मानवीय लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Oct 2022 12:52:00

World Vegetarian Day: शाकाहारी लोगों के लिए  प्रोटीन की खान हैं ये 11 देसी चीजें, दबाकर खाएं शरीर बनेगा ताकतवर

विश्व शाकाहारी दिवस (World Vegetarian Day) हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1977 में नॉर्थ अमेरिकन वेजिटेरियन सोसाइटी द्वारा की गई जिसे बाद में इंटरनेशनल वेजिटेरियन यूनियन का भी सपोर्ट मिला। यह दिवस पर्यावरण, स्वास्थ्य और मानवीय लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। अक्सर वेजिटेरियन फूड यानी साग-सब्जियों को नॉन-वेज फूड के मुकाबले कम स्वादिष्ट और कमजोर समझा जाता है। यह बात सच है शरीर के लिए जरूरी कुछ पोषक तत्वों की मात्रा नॉन वेज फूड में ज्यादा होती है लेकिन यह बात भी सच है कि वेजिटेरियन फूड भी आपको एक लंबा और स्वस्थ जीवन दे सकते हैं।

अब बात करते हैं शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व प्रोटीन की। प्रोटीन हमारे शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। हमें हर दिन के भोजन में प्रोटीन की जरूरत होती है। ताकि हम स्वस्थ बने रहें। आमतौर पर प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स नॉनवेज को माना जाता है। नॉन वेज फूड जैसे चिकन, अंडा, या लाल मांस में ही सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि शाकाहारी भोजन खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर नहीं किया जा सकता! यहां उन शाकाहारी भोज्य पदार्थों के बारे में बताया गया है, जो हर दिन आपको प्रचुर मात्रा में प्रोटीन देते हैं...

world vegetarian day,world vegetarian day 2022,high protein food,rich protein food for vegetarian,healthy food,healthy living,Health tips

आटा

आटा कार्बोहाइड्रेट के साथ ही प्रोटीन से भी भरपूर होता है। इसके साथ ही आटे में विटमिन-बी के कई प्रकार, जिंक, आयरन और मैग्नीशियम इत्यादि पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो इसके पाचन और पोषण को कई गुना बढ़ा देते हैं। आटे को आप चपाती, हलवा या किसी और रूप में भी खा सकते हैं।

world vegetarian day,world vegetarian day 2022,high protein food,rich protein food for vegetarian,healthy food,healthy living,Health tips

मकई

मकई का इस्तेमाल कई तरह की डिश बनाने में किया जाता है। मकई में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन के अनुसार, प्रत्येक 100 ग्राम मकई में 3.3 ग्राम प्रोटीन होता है, जो आपकी मासपेशियों को बनाने का काम करता है। आप मकई को उबालकर, भूनकर या किसी अन्य डिश में शामिल करके खा सकते हैं। इसमें न के बराबर फैट और कोई कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है।

world vegetarian day,world vegetarian day 2022,high protein food,rich protein food for vegetarian,healthy food,healthy living,Health tips

हरी मटर

सर्दियों में हरी मटर की सब्जी खूब पसंद की जाती है। मटर के छोटे-छोटे हरे दाने प्रोटीन के साथ कई तरह पोषक तत्वों का भंडार हैं। एक भरे हुए कप हरे मटर में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा, वे विटामिन ए, के और सी से भरपूर होते हैं और इसमें कई खनिज और उच्च मात्रा में फाइबर भी होते हैं।

world vegetarian day,world vegetarian day 2022,high protein food,rich protein food for vegetarian,healthy food,healthy living,Health tips

चना

चना आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन का एक बेहतर स्रोत है। 1/2 कप चने में लगभग 7।3 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इतना ही नहीं, चना आपके दैनिक फाइबर की आवश्यक मात्रा का 40%, फोलेट का 70% और आयरन का 22% प्रदान करता है। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है।

world vegetarian day,world vegetarian day 2022,high protein food,rich protein food for vegetarian,healthy food,healthy living,Health tips

दूध

दूध कैल्शियम प्राप्ति का बेहतरीन माध्यम है। लेकिन दूध से कैल्शियम के साथ ही प्रोटीन की भी प्राप्ति होती है। यही वजह है कि दूध आपके शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है।

world vegetarian day,world vegetarian day 2022,high protein food,rich protein food for vegetarian,healthy food,healthy living,Health tips

राजमा

राजमा प्रोटीन से भरपूर होता है। राजमा-चावल भारतीयों का पसंदीदा व्यंजन है। स्वादिष्ट होने के अलावा, यह एक पौष्टिक भोजन है। आप राजमा को उबालकर भी खा सकते हैं। प्रति 1/2 कप राजमा में 7.5 ग्राम प्रोटीन मिलता है। यह बिना फैट बढ़ाए आपके शरीर को भरपूर प्रोटीन देता है। इसके अलावा राजमा कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर होता है।

world vegetarian day,world vegetarian day 2022,high protein food,rich protein food for vegetarian,healthy food,healthy living,Health tips

ड्राईफ्रूट्स

आप हर दिन काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोठ और मखाने का सेवन करेंगे तो आपको जीवन में कभी भी प्रोटीन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन सभी ड्राईफूट्स को मिलाकर आप हर दिन कम से कम एक मुट्ठी ड्राईफ्रूटस खाएं और एक गिलास दूध जरूर पिएं।

world vegetarian day,world vegetarian day 2022,high protein food,rich protein food for vegetarian,healthy food,healthy living,Health tips

दाल

भारतीय अपनी दाल के बिना नहीं कर सकते, चाहे वह अरहर, उड़द या मूंग हो। लगभग हर भोजन का एक हिस्सा दाल आपके प्रोटीन, फाइबर और आवश्यक खनिजों के सेवन को बढ़ाने का एक आसान और सस्ता तरीका है। संपूर्ण भोजन के लिए चावल या रोटी के साथ परोसें। दाल में प्रोटीन की मात्रा की बात करें तो 9 ग्राम प्रोटीन केवल 1/2 कप से मिल जाता है। दिनभर के तीनों भोजन में कम से कम दो बार के खाने में अलग-अलग दाल का उपयोग जरूर करना चाहिए। इससे हर दिन के भोजन से शरीर को प्रोटीन की प्राप्ति होती है।

world vegetarian day,world vegetarian day 2022,high protein food,rich protein food for vegetarian,healthy food,healthy living,Health tips

दही

जो लोग दूध पीना पसंद नहीं करते है वे हर दिन एक कटोरी दही दोपहर के भोजन में खाएं। इससे आपको प्रोटीन की प्राप्ति तो होगी ही साथ ही पेट में ठंडक भी रहेगी।

world vegetarian day,world vegetarian day 2022,high protein food,rich protein food for vegetarian,healthy food,healthy living,Health tips

सोयाबीन

सोयाबीन प्रोटीन का प्राकृतिक सोर्स है। सप्ताह में 2 से 3 बार अलग-अलग रूपों में इसका सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन आप दाल, आटा, बड़ी और दूध इत्यादि रूपों में कर सकते हैं।

world vegetarian day,world vegetarian day 2022,high protein food,rich protein food for vegetarian,healthy food,healthy living,Health tips

पनीर

वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर ही उनका चिकन है। प्रोटीन आपको अच्छी मात्रा में कैल्शियम भी प्रदान करता है, आपको लंबे समय तक भरा रखता है, और अधिक फैट बर्न करने में मदद करता है। पनीर को कच्चा और सब्जी के रूप में बनाकर खा सकते हैं। 1/2 कप पनीर में 14 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत

ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त

जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब