न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सजा के बाद संकट में अब्बास अंसारी की विधायकी, अफसरों को धमकाना पड़ा भारी

भारतीय संविधान और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत यदि किसी जनप्रतिनिधि को दो साल या उससे अधिक की सजा होती है, तो उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो सकती है। ऐसे में अब अब्बास अंसारी की विधानसभा सीट भी खतरे में है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 31 May 2025 5:31:57

सजा के बाद संकट में अब्बास अंसारी की विधायकी, अफसरों को धमकाना पड़ा भारी

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से सुभासपा विधायक और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी पर अब गंभीर संकट मंडराने लगा है। साल 2022 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अधिकारियों को धमकाने के मामले में उन्हें कोर्ट ने दो साल की सजा और जुर्माना सुनाया है। भारतीय संविधान और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत यदि किसी जनप्रतिनिधि को दो साल या उससे अधिक की सजा होती है, तो उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो सकती है। ऐसे में अब अब्बास अंसारी की विधानसभा सीट भी खतरे में है।

इस मामले की जड़ें 3 मार्च 2022 को हुई एक चुनावी सभा में हैं, जहां मऊ के पहाड़पुरा मैदान में अब्बास ने भड़काऊ भाषण देते हुए कहा था कि यदि उनकी सरकार बनती है तो किसी अधिकारी का ट्रांसफर नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें रोककर “हिसाब-किताब बराबर” किया जाएगा। इस धमकी भरे बयान पर तत्कालीन पुलिस अधिकारी गंगाराम बिंद की तहरीर पर FIR दर्ज की गई थी, और चुनाव आयोग ने तत्काल प्रभाव से अब्बास के प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगा दी थी।

इस केस की सुनवाई मऊ की सीजेएम अदालत में चल रही थी, जहां अब्बास और उनके इलेक्शन एजेंट मंसूर अंसारी पर IPC की धारा 506, 171F, 186, 189, 153A और 120B के तहत मुकदमा चलाया गया। आखिरकार अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई है। इससे पहले अब्बास अंसारी गैंगस्टर एक्ट और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जेल में बंद थे और मार्च 2025 में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा हुए थे। अब इस नए फैसले के चलते उन्हें एक बार फिर जेल लौटना पड़ सकता है।

इस फैसले से न सिर्फ उनकी वर्तमान विधायकी खतरे में पड़ गई है, बल्कि 2027 के चुनाव में उम्मीदवार बनने की राह भी कानूनी रूप से मुश्किल हो सकती है। हालांकि अब्बास अंसारी के वकीलों ने सीजेएम कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। यदि ऊपरी अदालत से उन्हें फौरी राहत नहीं मिली, तो विधानसभा की सदस्यता गंवाना तय माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम