Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रेड 2: पूरे किए 30 दिन, कमाई 170 करोड़ के पार, नामुमकिन है हिट होना

फिल्म ने अपनी लगातार अच्छी कमाई से साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्मों की सूची में जगह बना ली है, लेकिन अब भी यह फिल्म 'हिट' का टैग नहीं पा सकी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 31 May 2025 12:14:27

रेड 2: पूरे किए 30 दिन, कमाई 170 करोड़ के पार, नामुमकिन है हिट होना

बीते 1 मई को रिलीज़ हुई अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत के बाद अब अपने प्रदर्शन के 30 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने अपनी लगातार अच्छी कमाई से साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्मों की सूची में जगह बना ली है, लेकिन अब भी यह फिल्म 'हिट' का टैग नहीं पा सकी है।

रेड 2 ने अपने प्रदर्शन के पहले 22 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ₹161.79 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इसके बाद बीते एक सप्ताह में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹8.25 करोड़ का कारोबार किया है। आज 30वें दिन सुबह 10:40 बजे तक (अनुमान): ₹0.60 करोड़ का कारोबार करते हुए घरेलू कमाई को ₹170.64 करोड़ तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त कर ली है। जहाँ घरेलू स्तर पर फिल्म ने इस आंकड़े को छुआ है वहीं वर्ल्ड वाइड रेड 2 ने 29 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 227.40 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
120 करोड़ की लागत से बनी राजकुमार गुप्ता निर्देशित रेड 2 ने 170 करोड़ के आंकड़े को पार करने के बावजूद अभी तक अपने नाम हिट फिल्म् का टैग नहीं पा सकी है। इसका कारण यह है कि फिल्म की लागत के हिसाब से यदि कोई फिल्म अपनी लागत से कम से कम दोगुना कमाई करती है तो उसे 'हिट' माना जाता है। इस लिहाज़ से ‘रेड 2’ को हिट होने के लिए कम से कम ₹240 करोड़ कमाने होंगे। अभी तक यह फिल्म ₹13 करोड़ पीछे है।

नामुमकिन नजर आता है हिट होना


फिल्म की रोज़ाना कमाई अब लाखों में सिमट चुकी है। उसे बॉक्स ऑफिस पर Mission: Impossible, Final Destination, और Bhool Chook Maaf जैसी बड़ी फिल्मों से टकराव झेलना पड़ रहा है। इसके चलते ‘रेड 2’ को ₹240 करोड़ तक पहुंचना मुश्किल होता जा रहा है। इसके अतिरिक्त आने वाले सप्ताह 6 जून को साजिद नाडियाडवाला की बहुचर्चित हाउसफुल 5 का प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसने अपने ट्रेलर से दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में सफलता प्राप्त कर ली है। इसके चलते आगामी 6 जून से रेड 2 के शो व स्क्रीन्स में कमी आ जाएगी और इसका कारोबार और कम हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका