Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खाना खाने के बाद बार-बार डकार क्यों आती है? जानें इस समस्या से बचाव के उपाय

डकार आना पेट से गैस निकलने की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिससे हर व्यक्ति कभी न कभी गुजरता है। यह अपर डाइजेस्टिव सिस्टम से अतिरिक्त हवा को बाहर निकालने का तरीका है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Fri, 15 Nov 2024 7:19:31

खाना खाने के बाद बार-बार डकार क्यों आती है? जानें इस समस्या से बचाव के उपाय

डकार आना पेट से गैस निकलने की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिससे हर व्यक्ति कभी न कभी गुजरता है। यह अपर डाइजेस्टिव सिस्टम से अतिरिक्त हवा को बाहर निकालने का तरीका है। जब हम खाते या पीते हैं, तो हवा भी शरीर के अंदर जाती है, जो एसोफेगस में जमा हो जाती है और फिर डकार के रूप में बाहर निकलती है। लेकिन कई लोग खाने के बाद बार-बार डकार लेते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, कार्बोनेटेड पेय और निगली गई हवा इसके प्रमुख कारण हैं। ऐसे में इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है।
burp after eating,repeated burping causes,why do i burp after eating,causes of burping after meals,remedies for burping,how to stop burping,burping and digestion problems,excessive burping after eating,prevent burping after meals,burping remedies,causes of excessive burping after eating जल्दी खाना

जल्दी-जल्दी खाना खाने या पीने से पेट में ज्यादा हवा चली जाती है, जिससे डकार की समस्या बढ़ सकती है। भोजन को धीरे-धीरे खाने और अच्छी तरह चबाने से यह समस्या कम हो सकती है।

खाते समय मुंह खोलना

खाना खाते समय बोलने, हंसने, या जम्हाई लेने से भी हवा पेट में चली जाती है, जिससे गैस, सूजन और डकार की समस्या हो सकती है।

पेट में गैस या कब्ज


कब्ज या गैस की समस्या से पीड़ित लोगों में डकार की समस्या ज्यादा देखी जाती है। एक साथ ज्यादा खाने से भी पाचन तंत्र पर असर पड़ता है, जिससे गैस और डकार हो सकती है।

खाली पेट रहना

लंबे समय तक भूखे रहने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता है, जिससे गैस बनती है। खाली पेट रहकर जंक फूड या कार्बोनेटेड पेय पीने से भी यह समस्या बढ़ सकती है।

अत्यधिक भोजन करना

ओवरईटिंग से पेट पर दबाव बढ़ता है और गैस बनने लगती है, जिससे बार-बार डकार आने लगती है। इसलिए आवश्यकता से अधिक खाने से बचें।
burp after eating,repeated burping causes,why do i burp after eating,causes of burping after meals,remedies for burping,how to stop burping,burping and digestion problems,excessive burping after eating,prevent burping after meals,burping remedies,causes of excessive burping after eating डकार से बचने के उपाय

धीरे-धीरे खाएं: भोजन को अच्छी तरह चबाकर और धीरे-धीरे खाने से गैस बनने की संभावना कम होती है।
संतुलित भोजन करें: एक बार में अधिक भोजन करने के बजाय छोटे-छोटे हिस्सों में खाएं।
गैस पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों से बचें: फलियां, पत्तागोभी, ब्रोकोली, और कार्बोनेटेड पेय सीमित मात्रा में लें।
पानी का अधिक सेवन करें: पानी पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और कब्ज की समस्या कम होती है।
तनाव कम करें: तनाव पाचन को प्रभावित करता है, योग और ध्यान करने से मदद मिल सकती है।
धूम्रपान से बचें: इससे पेट में हवा भरती है, जो डकार का कारण बनती है।
खाने के बाद टहलें: भोजन के बाद हल्की टहलना पाचन में सुधार करता है।
प्रोबायोटिक्स लें: प्रोबायोटिक्स युक्त दही या सप्लीमेंट का सेवन करने से डकार में राहत मिलती है।

इन उपायों से आप बार-बार डकार आने की समस्या को नियंत्रित कर सकते हैं और पाचन तंत्र को स्वस्थ रख सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology