न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में लश्कर आतंकी आमिर हमजा पर हमला, भारत में हमलों से जुड़ा रहा है नाम

पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक और वैश्विक स्तर पर घोषित आतंकी आमिर हमजा पर जानलेवा हमला हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आमिर हमजा को गंभीर हालत में लाहौर के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 21 May 2025 9:37:26

पाकिस्तान में लश्कर आतंकी आमिर हमजा पर हमला, भारत में हमलों से जुड़ा रहा है नाम

लाहौर/गुजरांवाला। पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक और वैश्विक स्तर पर घोषित आतंकी आमिर हमजा पर जानलेवा हमला हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आमिर हमजा को गंभीर हालत में लाहौर के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी तक पाकिस्तान सरकार या सेना की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

न्यूज पोर्टल लाइव हिन्दुस्तान के अनुसार यह हमला उस समय हुआ है जब भारत के हालिया ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक बार फिर आतंकवाद के मुद्दे पर घिरा हुआ है। खास बात यह भी है कि कुछ ही दिन पहले लश्कर के एक और बड़े आतंकी अबु सैफुल्लाह की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कौन है आमिर हमजा?

आमिर हमजा, जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला जिले का निवासी है, लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक है और लंबे समय से संगठन के शीर्ष नेतृत्व से जुड़ा रहा है। अगस्त 2012 में अमेरिका ने उसे "वैश्विक आतंकवादी" घोषित किया था। रिपोर्टों के मुताबिक, हमजा हाफिज सईद और अब्दुल रहमान मक्की जैसे कुख्यात आतंकियों का करीबी सहयोगी है।

हमजा न केवल लश्कर की केंद्रीय सलाहकार समिति का सदस्य है, बल्कि संगठन की एक चैरिटी और यूनिवर्सिटी ट्रस्ट का भी प्रमुख हिस्सा रहा है। 2000 के दशक की शुरुआत में वह भारत में सक्रिय था और साल 2005 में बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस पर हुए हमले में उसकी भूमिका सामने आ चुकी है।

आईएसआई की सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती

सूत्रों का दावा है कि आमिर हमजा को उसके ही घर में किसी हमले में गंभीर रूप से चोटें आईं। इसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा में लाहौर स्थित एक सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां आईएसआई द्वारा निगरानी रखी जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह हमला किसने किया और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है।

हालांकि पाकिस्तान में हाल के दिनों में आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों पर हो रहे हमले यह संकेत दे रहे हैं कि आतंकी नेटवर्क के भीतर ही आपसी टकराव या किसी बड़े ऑपरेशन की आहट हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब