न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिरसा एयरबेस पर हमले की साजिश में पाकिस्तानी कनेक्शन, व्हाट्सऐप कॉल से चल रहा था जासूसी नेटवर्क

शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान दूतावास में तैनात दो अधिकारियों—आसिफ बलौच और जाफर—ने भारतीय सिम कार्ड के जरिए व्हाट्सऐप कॉल कर इन जासूसों से संपर्क साधा, ताकि भारत की खुफिया एजेंसियों की निगरानी से बचा जा सके।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 21 May 2025 9:37:45

सिरसा एयरबेस पर हमले की साजिश में पाकिस्तानी कनेक्शन, व्हाट्सऐप कॉल से चल रहा था जासूसी नेटवर्क

नूंह। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद तारिफ और अरमान के खिलाफ जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान दूतावास में तैनात दो अधिकारियों—आसिफ बलौच और जाफर—ने भारतीय सिम कार्ड के जरिए व्हाट्सऐप कॉल कर इन जासूसों से संपर्क साधा, ताकि भारत की खुफिया एजेंसियों की निगरानी से बचा जा सके।

सूत्रों के अनुसार, दोनों पाकिस्तानी अधिकारी बार-बार व्हाट्सऐप कॉल और संदेश के जरिए संपर्क करते थे, जिससे बातचीत ट्रेस करना मुश्किल हो जाए। पुलिस अब मोहम्मद तारिफ के मोबाइल से डिलीट डाटा को रिकवर करने में जुटी है, जबकि अरमान से बरामद दो मोबाइल फोन की भी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

तारिफ की सूचना पर हुआ सिरसा एयरबेस पर मिसाइल हमला?

मिलिट्री इंटेलिजेंस को मिले इनपुट्स के अनुसार, एक वायरल वीडियो में तारिफ ने स्वीकार किया है कि उसने सिरसा एयरफोर्स स्टेशन की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपी थी। गौरतलब है कि भारत के "ऑपरेशन सिंदूर" के बाद पाकिस्तान ने सिरसा एयरबेस को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय वायुसेना की एयर डिफेंस प्रणाली ने समय रहते उसे मार गिराया।

इस घटनाक्रम के बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस और एनआईए की टीमें भी जांच में शामिल हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि तारिफ और अरमान को हिरासत में लेकर इन एजेंसियों द्वारा अलग से पूछताछ की जा सकती है।

सिम कार्ड बेचने वाले की तलाश में पुलिस

जांच एजेंसियां अब उन दुकानदारों की तलाश में हैं, जिनसे इन आरोपियों ने भारतीय सिम कार्ड खरीदे थे। उनकी पहचान के बाद सभी रजिस्ट्रेशन और रिकॉर्ड्स खंगाले जा रहे हैं। इसका मकसद जासूसी नेटवर्क की पूरी श्रृंखला को उजागर करना है।

सोशल मीडिया कनेक्शन और ‘मिस्ट्री गर्ल’ की तलाश

सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद तारिफ के सोशल मीडिया संपर्कों में एक महिला का नाम भी सामने आया है, जो उसके करीबी संपर्क में बताई जा रही है। जांच एजेंसियों की टीमें अब उस महिला की भूमिका और उससे जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं। साथ ही आरोपियों के सभी डिजिटल माध्यमों की निगरानी की जा रही है।

पाकिस्तानी रिश्तेदारों से बना रहे दूरी

मेवात क्षेत्र में इन घटनाओं का असर सामाजिक स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से स्थानीय लोग पाकिस्तान में बसे अपने रिश्तेदारों से संपर्क रखने से परहेज कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करता रहेगा, तब तक वे वहां से किसी भी रिश्तेदारी को निभाना उचित नहीं मानते।

स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे थे आरोपी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अरमान और तारिफ लंबे समय से एक स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे थे। वायरल हुए एक वीडियो में तारिफ ने बताया कि उसे पाक दूतावास के अधिकारियों ने वीजा सुविधा के बहाने लोगों को पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार किया था। इस बात की भी जांच हो रही है कि जिन लोगों को वीजा दिलाया गया, कहीं वे भी खुफिया जानकारी साझा करने वाले एजेंट तो नहीं हैं।

तारिफ, जो नूंह के कांगरका गांव में एक क्लीनिक चलाता था, कथित तौर पर झोलाछाप डॉक्टर है। वहीं, अरमान को राजाका गांव से गिरफ्तार किया गया था। दोनों से अलग-अलग दिन गिरफ्तारियां होने के बाद पुलिस ने तारिफ को सात दिन और अरमान को छह दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम