न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक जासूसी केस: शहजाद ने कबूला – यूपी में कई स्थानों पर आतंकी हमले की थी तैयारी, एटीएस को दिए अहम सुराग

शहजाद ने एटीएस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। उसने स्वीकार किया है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था और उसने उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आतंकी हमलों की साजिश रचने में भूमिका निभाई थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 21 May 2025 9:01:38

पाक जासूसी केस: शहजाद ने कबूला – यूपी में कई स्थानों पर आतंकी हमले की थी तैयारी, एटीएस को दिए अहम सुराग

लखनऊ। रामपुर से गिरफ्तार किए गए शहजाद ने एटीएस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। उसने स्वीकार किया है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था और उसने उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आतंकी हमलों की साजिश रचने में भूमिका निभाई थी। एटीएस सूत्रों के अनुसार, ये हमले जल्द ही अंजाम दिए जाने वाले थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर योजना को विफल कर दिया गया।

शहजाद ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह लंबे समय से पाकिस्तानी एजेंसी के लिए काम कर रहा था और कई अन्य एजेंटों से उसका संपर्क था जो देशभर में सक्रिय थे। उसने यह भी बताया कि वह आईएसआई के कहने पर न केवल जासूसी कर रहा था, बल्कि उसके नेटवर्क के लिए फंडिंग और सामान की तस्करी भी करता था।

एटीएस ने बताया कि शहजाद से पूछताछ में सीमा पार गतिविधियों, संदिग्ध पैसे लेन-देन और अन्य सहयोगियों की पहचान को लेकर कई अहम जानकारियां मिली हैं। उसने अपने मोहल्ले में रहने वाले लोगों और किन-किन को एजेंट बनाया, इस बारे में भी विस्तृत जानकारी दी है।

शहजाद ने खुलासा किया कि उसने कई जान-पहचान वालों को लालच देकर इस नेटवर्क में शामिल किया और उन्हें विभिन्न इलाकों की छावनी, दुकानें और चाय स्टॉल्स से जानकारी इकट्ठा करने का काम सौंपा। हालांकि, उसने अब तक यह नहीं बताया कि उसे कुल कितनी रकम मिली और कब-कब भुगतान हुआ। लेकिन उसने यह स्वीकारा कि पैसा उसे कभी खाते में और कभी नकद के रूप में मिला था, जिसे वह अन्य एजेंटों तक पहुंचाता था।

अब एटीएस उसकी न्यायिक रिमांड बढ़वाने की तैयारी में है ताकि उससे और गहराई से पूछताछ की जा सके। एटीएस की एक टीम जल्द ही शहजाद को दिल्ली, रामपुर और कुछ अन्य जिलों में लेकर जाएगी ताकि उसके नेटवर्क का पूरा खुलासा किया जा सके।

इस पूरे मामले में एटीएस यह भी जांच कर रही है कि क्या शहजाद का संपर्क उन एजेंटों से था जो हाल ही में हनीट्रैप में फंसकर देश की संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में पकड़े गए थे। इनमें फिरोजाबाद और कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें आईएसआई एजेंट ने 'नेहा शर्मा' बनकर फंसाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम