न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के कारण घरों में हैं कैद, हडि्डयां भी चुका रही है कीमत, मजबूती के लिए मानों ये बात...

कोविड-19 ने हमारी मानसिक सेहत को भी काफ़ी नुक़सान पहुंचाया है। कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान डिप्रेशन और घरेलू...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 11 May 2021 8:20:08

कोरोना के कारण घरों में हैं कैद, हडि्डयां भी चुका रही है कीमत, मजबूती के लिए मानों ये बात...

कोविड-19 ने हमारी मानसिक सेहत को भी काफ़ी नुक़सान पहुंचाया है। कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान डिप्रेशन और घरेलू हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं। पर इसके संक्रमण के डर से घर में क़ैद होने की क़ीमत हमारी हडि्डयां भी चुका रही हैं। हमारी शारीरिक गतिविधियों में कमी आई है, इससे हड्डियों का क्षरण हो रहा है।

यह तो हम बचपन से ही जानते हैं कि हडि्डयों की सेहत के लिए सबसे ज़रूरी विटामिन डी की प्राकृतिक रूप से पूर्ति सूरज की रोशनी से होती है। इन दिनों हम बाहर निकल नहीं रहे हैं तो सूरज की रोशनी से मिलने वाले विटामिन डी से भी वंचित हो गए हैं। यही कारण है कि आजकल लोग थोड़ी-सी भी शारीरिक गतिविधि से थकान का अनुभव करने लगते हैं।

जिस तरह हम कोरोना वायरस से अपने शरीर को बचाने के लिए जागरूक हैं, उसी तरह हमें अपनी हडि्डयों की सेहत के लिए भी सजग होना चाहिए। आख़िरकार हडि्डयों से न केवल हमारे शरीर का ढांचा तैयार होता है, बल्कि वे हमें सपोर्ट प्रदान करती हैं और उन्हीं की वजह से हम चल-फिर पाते हैं।

तो हडि्डयों की सेहत की ओर ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। वर्ना जैसे ही हम इस महामारी को हराकर बाहर निकलेंगे हडि्डयों की परेशानी ख़ासकर बोन डेंसिटी की समस्या हमें घेर लेगी। विशेष रूप से 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और पुरुषों को ऑस्टियोपोरोसिस होने का ख़तरा बढ़ गया है।

coronavirus,strong bones,corona period,corona,covid-19,calcium,vitamin d,sunlight,exercise,ayurveda,health news in hindi

सबसे पहले तो खानपान में कैल्शियम और विटामिन डी की अधिकता वाली चीज़ें शामिल करें

कैल्शियम के अच्छे स्रोत में शामिल हैं-लो फ़ैट डेयरी प्रॉडक्ट्स, हरी सब्ज़ियां और ड्राई फ्रूट्स। वहीं विटामिन डी प्रदान करने वाली चीज़ें हैं-फ़ोर्टिफ़ाइड सीरियल्स, अंडे की ज़र्दी, खारे पानी की मछलियां और दूध। कैल्शियम और विटामिन डी का यह साथ आपकी हड्डियों की सुरक्षा करता है। जहां कैल्शियम हड्डियों को मज़बूत बनाता है, वहीं विटामिन डी शरीर को ज़रूरी कैल्शियम एब्ज़ॉर्ब करने में मदद करता है।

coronavirus,strong bones,corona period,corona,covid-19,calcium,vitamin d,sunlight,exercise,ayurveda,health news in hindi

जितना संभव हो सूरज की रोशनी का आनंद लें, ताकि पर्याप्त विटामिन डी मिल सके

नियमित रूप से सूरज की रोशनी का आनंद लेना विटामिन डी पाने का एक प्राकृतिक तरीक़ा है। सूरज की अल्ट्रावॉयलेट बी (यूवीबी) किरणें स्किन सेल्स में मौजूद कोलेस्टेरॉल को हिट करती हैं, इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इतना ही नहीं कैल्शियम के अवशोषण में भी विटामिन डी की काफ़ी अहम् भूमिका होती है।

coronavirus,strong bones,corona period,corona,covid-19,calcium,vitamin d,sunlight,exercise,ayurveda,health news in hindi

शारीरिक गतिविधियों को दोबारा शुरू करें

मसल्स की तरह ही हडि्डयां भी एक्सरसाइज़ करने से मज़बूत बनती हैं। सेहतमंद हडि्डयों की बेस्ट एक्सरसाइज़ है स्ट्रेंथ-बिल्डिंग, वॉकिंग, सीढ़ियां चढ़ना, वेटलिफ़्टिंग और डांसिंग। रोज़ाना 30 मिनट इनमें से किसी एक गतिविधि में व्यतीत करें। इससे बोन सेल्स स्टिम्युलेट होते हैं और बोन मिनरल डेंसिटी बढ़ती है और ऑस्टियोपोरोसिस का ख़तरा कम होता है।

coronavirus,strong bones,corona period,corona,covid-19,calcium,vitamin d,sunlight,exercise,ayurveda,health news in hindi

सेहतमंद जीवनशैली अपनाएं

धूम्रपान और बहुत ज़्यादा अल्कोहल का सेवन बोन लॉस और हडि्डयों की कमज़ोरी के प्रमुख कारणों में हैं। इन अनहेल्दी गतिविधियों से हडि्डयों तक पहुंचने वाले रक्त की मात्रा में कमी आती है, जिससे हडि्डयों के स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी बोन-फ़ॉर्मिंग सेल्स का प्रोडक्शन धीमा हो जाता है और कैल्शियम का अवशोषण ठीक तरीक़े से नहीं हो पाता। इन आदतों से तौबा करके आप अपनी हडि्डयों को मज़बूत कर सकते हैं।

coronavirus,strong bones,corona period,corona,covid-19,calcium,vitamin d,sunlight,exercise,ayurveda,health news in hindi

हडि्डयों को सेहतमंद बनाने में आयुर्वेद की भूमिका

आयुर्वेद में कई जड़ी-बूटियां हैं, जिनका इस्तेमाल हडि्डयों को सेहतमंद बनाने के लिए होता आया है। हड़जोड़, सलाई गुग्गुल, अश्वगंधा, बाला जैसे हर्ब्स तो बोन सेल्स को बेहतर बनाने और बोन मिनरल डेंसिटी को बढ़ाने के लिए जांचे-परखे हुए हैं। वहीं अर्जुन, मेथी, लाख आदि में प्राकृतिक रूप से कैल्शियम, फ़ॉस्फ़ोरस, विटामिन सी, म्यूकोपॉलिसैकेराइड्स, मिनरल्स और फ़ायटोएस्ट्रोजन मौजूद होते हैं, जो कि हडि्डयों को सेहतमंद बनाने के लिए बहुत ज़रूरी हैं। इन आयुर्वेदिक औषधियों की सबसे अच्छी बात यह है कि ये किसी भी तरह के साइड इफ़ेक्ट से मुक्त हैं। इनका लंबे समय तक इस्तेमाल करने से हडि्डयां सेहतमंद बनती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग