न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दी-जुकाम बिगाड़ देते हैं पूरे काम! ये हैं इसके कारण और लक्षण, इन घरेलू नुस्खों से पाएं निजात

खांसी का इलाज घरेलू नुस्खों से चुटकियों में करें Remedies for Cough... आप एक डॉक्टर नहीं हैं जो खांसी ठीक कर पाएं। अगर ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 11 Jun 2021 7:15:04

सर्दी-जुकाम बिगाड़ देते हैं पूरे काम! ये हैं इसके कारण और लक्षण, इन घरेलू नुस्खों से पाएं निजात

खांसी का इलाज घरेलू नुस्खों से चुटकियों में करें Remedies for Cough... आप एक डॉक्टर नहीं हैं जो खांसी ठीक कर पाएं। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो ये गलत है। कुछ मर्ज घरेलु नुस्खों का प्रयोग करके आसानी से ठीक किए जा सकते हैं।

सर्दी-जुकाम होने के प्रमुख कारण

बदलते मौसम में जुकाम-खांसी, एलर्जी और सांस के रोग अधिक होते हैं। सर्दी की लापरवाही से जुकाम हो जाता है और कफ बनकर सांस के रोग हो जाते हैं। शारीरीक रूप से कमजोर लोगों को सर्दी के दुष्प्रभाव अधिक होते हैं। सर्दी में दिल के दौरे पड़ने की सम्भावना ज्यादा रहती है क्योंकि सर्दी से दिल में सिकुड़न आती है। खांसी-जुकाम, दस्त, वायरल, बुखार, त्वचा में खुश्की होती है।

cold and cough,cold,cough,home tips cold cough,reasons of cold and cough,symptoms of cold and cough,home tips,health article in hindi

सर्दी-जुकाम के लक्षण

जुकाम हमें श्वसन-मार्ग के ऊपरी हिस्सों में आने वाली सूजन से होता है। जुकाम में बंद नाक खोलने वाली, नाक में डालने वाली दवाओं का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। इससे रक्तचाप बढ़ता है और रक्त-वाहिनियां सिकुड़ जाती हैं। जुकाम बिगड़ जाने से मन्द ज्वर, अरुचि, कफ, खांसी, बलगम गिरना, सिरदर्द आदि अन्य रोग उत्पन्न हो जाते हैं। वर्षा में भीगना, ठंड लगना, कड़ी धूप में घूमना और पानी पीना, रात्रि-जागरण, अपच, यकायक पसीना बन्द करना, स्वच्छ वायु का अभाव, गर्म पानी से स्नान, सर्दी के प्रति भय, शीतल पदार्थों का सेवन आदि इन तात्कालिक कारणों से भी जुकाम होता है।

cold and cough,cold,cough,home tips cold cough,reasons of cold and cough,symptoms of cold and cough,home tips,health article in hindi

सर्दी-जुकाम के घरेलू उपाय

- सर्दी-जुकाम में दूध, दही नहीं लेना चाहिए। यदि दूध लेना हो तो मोटी इलायची, दो पीपल, दो छुहारा या चार खजूर-इनमें से कोई एक दूध में उबालकर पीएं। सर्दी-जुकाम को ठीक करने के लिए विटामिन सी का उपयोग करें।

- जुकाम यदि तत्कालिक कारणों से हो तो गरम जल पीएं और भोजन न करें, इससे जुकाम ठीक हो जाएगा। तात्कालिक कारणों वाला जुकाम सामान्य होता है। एक दिन जुकाम होता है, दूसरे दिन तेज नाक बहता है, तीसरे दिन पककर ठीक हो जाता है।

- जुकाम की खान-पान के स्थान पर गरम और खुश्क दवाओं से चिकित्सा की गई तो जुकाम बढ़ जाएगा। इससे और भी रोग पैदा हो जाएंगे।

cold and cough,cold,cough,home tips cold cough,reasons of cold and cough,symptoms of cold and cough,home tips,health article in hindi

1. सुहागे को तवे पर फुलाकर बारीक पीसकर शीशी भर लें। नजला-जुकाम होने पर आधा ग्राम (बच्चों के लिए आधी मात्रा) गरम पानी से सुबह दोपहर शाम लेने से पहले ही दिन और नहीं तो दूसरे-तीसरे दिन तो रोग का नामोनिशान न रहेगा। यह उपाय चमत्कारपूर्ण है। हल्दी पिसी हुई मिलाकर लेने से जुकाम, बुखार में लाभ होता है।

2. सात काली मिर्च और सात बताशे पाव भर जल में उबालें। चौथाई रहने पर इसे गरम-गरम पी लें और सिर तथा सारा बदन ढककर दस मिनट तक लेट जाएं। सुबह खाली पेट और रात सोते समय दो दिन प्रयोग करे। दो दिन में ही नजले में आराम हो जाएगा।

3. जिन्हें प्रायः जुकाम रहता है, उन्हें आंवले का अधिक प्रयोग करना चाहिए। अगर नाक से पानी बहता हो तो गर्म पानी की भाप को नाक से खीचें, नाक से पानी बहना बन्द हो जाएगा।

4. जुकाम में 15 ग्राम सौंफ, 5 लौंग आधा किलो पानी में उबालें। चौथाई पानी रहने पर देशी बुरा या चीनी मिलाकर पीएं।

cold and cough,cold,cough,home tips cold cough,reasons of cold and cough,symptoms of cold and cough,home tips,health article in hindi

5. यदि जुकाम में कफ गिरता हो तो नित्य तीन बार एक चम्मच पिसी हुई हल्दी को गरम पानी से फांक लें।

6. तेज जुकाम हो तो एक गिलास उबलते हुए गरम पानी में एक नींबू का रस और थोड़ा-सा शहद मिलाकर रात को पीएं।

7. जुकाम बार-बार होता है तो-11 मुनक्का, 11 काली मिर्च, 5 बादाम भिगोकर छील लें। फिर इन सबको पीसकर 25 ग्राम मक्खन में मिलाकर रात को सोते समय खाएं। प्रात: दूध में पीपल, काली मिर्च, सौंठ डालकर उबला हुआ दूध पीएं। यह कई महीने करें। जुकाम स्थाई रूप से ठीक हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग