न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये मसाले खोल सकते हैं हार्ट ब्लॉकेज, दिल के दौरे का खतरा करें कम, जानें सही सेवन का तरीका

जब कोलेस्ट्रॉल धमनियों की दीवारों पर चिपकने लगता है, तो हार्ट तक खून और ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित हो जाता है। इसे एक्वायर्ड हार्ट ब्लॉकेज (Acquired Heart Blockage) कहा जाता है, जो हार्ट अटैक का मुख्य कारण बनता है। दूसरी ओर, कुछ लोग जन्मजात रूप से ब्लॉकेज के साथ पैदा होते हैं, जिसे कॉन्जेनिटल हार्ट ब्लॉकेज (Congenital Heart Blockage) कहते हैं

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 10 Dec 2024 1:34:22

ये मसाले खोल सकते हैं हार्ट ब्लॉकेज, दिल के दौरे का खतरा करें कम, जानें सही सेवन का तरीका

खराब जीवनशैली और असंतुलित भोजन की वजह से हार्ट यानी दिल से जुड़ी परेशानियां तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर 30 की उम्र के बाद यह समस्या युवाओं में भी सामान्य हो गई है। इनमें से एक प्रमुख कारण हार्ट में ब्लॉकेज है, जिसका मुख्य कारण बड़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल स्तर है। धमनियों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल (बैड कोलेस्ट्रॉल) उनके अंदर ब्लॉकेज का कारण बनता है। जब कोलेस्ट्रॉल धमनियों की दीवारों पर चिपकने लगता है, तो हार्ट तक खून और ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित हो जाता है। इसे एक्वायर्ड हार्ट ब्लॉकेज (Acquired Heart Blockage) कहा जाता है, जो हार्ट अटैक का मुख्य कारण बनता है। दूसरी ओर, कुछ लोग जन्मजात रूप से ब्लॉकेज के साथ पैदा होते हैं, जिसे कॉन्जेनिटल हार्ट ब्लॉकेज (Congenital Heart Blockage) कहते हैं। हालांकि, कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से हार्ट की ब्लॉकेज को कम कर हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। हमारी रसोई में ऐसे कई मसाले मौजूद हैं, जो हार्ट की समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से घरेलू उपाय हार्ट ब्लॉकेज को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए घरेलू उपाय

prevent heart attacks naturally,heart blockage remedies,spices for heart health,natural heart health tips,unblock heart vessels,heart attack prevention,spices for cardiovascular health,dietary tips for heart health,natural remedies for heart blockage,heart health with spices,healthy heart diet

दालचीनी

दालचीनी हार्ट के लिए एक प्रभावी मसाला है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय को मजबूती प्रदान करती है । इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सांस की तकलीफ और धमनियों की समस्याओं को दूर करते हैं। दालचीनी को नियमित रूप से डाइट में शामिल करने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इसे चाय, भोजन, या गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है।

prevent heart attacks naturally,heart blockage remedies,spices for heart health,natural heart health tips,unblock heart vessels,heart attack prevention,spices for cardiovascular health,dietary tips for heart health,natural remedies for heart blockage,heart health with spices,healthy heart diet

हल्दी

हल्दी अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाती है। इसमें पाया जाने वाला कुर्कुमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण रखता है जो सूजन को कम करने में मदद करता है और खून के थक्के बनने से रोकता है। हल्दी वाला दूध न केवल हृदय के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह शरीर को कई अन्य बीमारियों से भी बचाता है। धमनियों की ब्लॉकेज को कम करने के लिए हल्दी को अपने दैनिक आहार में शामिल करना फायदेमंद होता है।

prevent heart attacks naturally,heart blockage remedies,spices for heart health,natural heart health tips,unblock heart vessels,heart attack prevention,spices for cardiovascular health,dietary tips for heart health,natural remedies for heart blockage,heart health with spices,healthy heart diet

लाल मिर्च

लाल मिर्च में कैप्सेसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करता है। लाल मिर्च का सेवन धमनियों में रुकावट को कम करता है और हार्ट अटैक तथा स्ट्रोक के खतरे को भी घटाता है। इसे सलाद, दाल, या सब्जियों में शामिल करके खाया जा सकता है।

prevent heart attacks naturally,heart blockage remedies,spices for heart health,natural heart health tips,unblock heart vessels,heart attack prevention,spices for cardiovascular health,dietary tips for heart health,natural remedies for heart blockage,heart health with spices,healthy heart diet

इलायची

इलायची में मौजूद फाइब्रिनोलिटिक गुण खून में थक्के बनने से रोकते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और धमनियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। इलायची को चाय, दूध, या काढ़े में मिलाकर सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

prevent heart attacks naturally,heart blockage remedies,spices for heart health,natural heart health tips,unblock heart vessels,heart attack prevention,spices for cardiovascular health,dietary tips for heart health,natural remedies for heart blockage,heart health with spices,healthy heart diet

लहसुन

लहसुन एक प्राकृतिक रक्त पतला करने वाला एजेंट है। इसमें पाए जाने वाले एलिसिन नामक यौगिक रक्तचाप को नियंत्रित करने और ब्लॉकेज को कम करने में सहायक होते हैं। रोजाना खाली पेट 1-2 लहसुन की कलियां चबाने से हार्ट ब्लॉकेज का खतरा कम किया जा सकता है।

prevent heart attacks naturally,heart blockage remedies,spices for heart health,natural heart health tips,unblock heart vessels,heart attack prevention,spices for cardiovascular health,dietary tips for heart health,natural remedies for heart blockage,heart health with spices,healthy heart diet

मेथी के बीज

मेथी के बीज को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है।

prevent heart attacks naturally,heart blockage remedies,spices for heart health,natural heart health tips,unblock heart vessels,heart attack prevention,spices for cardiovascular health,dietary tips for heart health,natural remedies for heart blockage,heart health with spices,healthy heart diet

अदरक

अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण धमनियों को साफ करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अदरक की चाय या काढ़ा हार्ट के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

prevent heart attacks naturally,heart blockage remedies,spices for heart health,natural heart health tips,unblock heart vessels,heart attack prevention,spices for cardiovascular health,dietary tips for heart health,natural remedies for heart blockage,heart health with spices,healthy heart diet

अखरोट और बादाम

सूखे मेवों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है, जो दिल की धमनियों को साफ रखने में मदद करते हैं। रोजाना एक मुट्ठी अखरोट और बादाम का सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

prevent heart attacks naturally,heart blockage remedies,spices for heart health,natural heart health tips,unblock heart vessels,heart attack prevention,spices for cardiovascular health,dietary tips for heart health,natural remedies for heart blockage,heart health with spices,healthy heart diet

नींबू और शहद

नींबू में मौजूद विटामिन सी और शहद के एंटीऑक्सीडेंट गुण धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। रोजाना गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से हृदय की सेहत में सुधार होता है।

prevent heart attacks naturally,heart blockage remedies,spices for heart health,natural heart health tips,unblock heart vessels,heart attack prevention,spices for cardiovascular health,dietary tips for heart health,natural remedies for heart blockage,heart health with spices,healthy heart diet

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो धमनियों की ब्लॉकेज को कम करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसे रोजाना सुबह या शाम के समय सेवन करना हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी होता है।

नोट : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?