न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रात को सोने से पहले ना करें इन 8 चीजों का सेवन, सेहत और नींद होती हैं खराब

आपकी सेहत का नाता आपके भोजन से भी होता हैं। इसलिए सभी सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर रात के डिनर तक अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Apr 2024 3:46:24

रात को सोने से पहले ना करें इन 8 चीजों का सेवन, सेहत और नींद होती हैं खराब

आपकी सेहत का नाता आपके भोजन से भी होता हैं। इसलिए सभी सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर रात के डिनर तक अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करती हैं। हांलाकि लोग स्वाद या जानकारी के अभाव के चक्कर में गलत समय पर गलत चीजों का सेवन कर बैठते हैं। खासतौर से जब रात के खाने की बात आती है तो कई लोग इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं। जबकि रात को सोने से पहले आपको कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इसका असर आपकी सेहत और नींद पर पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सेवन रात को सोने से पहले नहीं करना चाहिए।

रात को सोने से पहले ना करें इन 8 चीजों का सेवन, सेहत और नींद होती हैं खराब

खीरा

खीरा शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। शरीर में पानी की कमी दूर करता है। डिहाइड्रेशन के इस सीजन में तो खीरा खाना बहुत अधिक लाभकारी होता है। खीरा तासीर में ठंडा होता है। इसलिए दिन में इसे खाने पर शरीर का तापमान सही रहता है। लेकिन यदि आप रात के समय सलाद में इसका सेवन करेंगे तो पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को शरीर में कहीं भी दर्द रहता है, उन्हें तो भूलकर भी रात के समय खीरा नहीं खाना चाहिए। नहीं तो रातभर दर्द के कारण सो नहीं पाएंगे।

रात को सोने से पहले ना करें इन 8 चीजों का सेवन, सेहत और नींद होती हैं खराब

फल

सोते समय फल का सेवन करने से कैलोरी और चीनी ज्यादा हो जाती है। सोने से पहले इसे खाने से पेट खराब हो सकता है और नींद बाधित हो सकती है, जिससे उन्हें अगले दिन थकान महसूस होती है। यदि कोई एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित है तो बिस्तर पर लेटने से पहले फल खाने से बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। संतरे और पाइनएप्पल जैसे सभी खट्टे फल अक्सर एसिड रिफ्लक्स वाले लोगों के लिए समस्याग्रस्त होते हैं और सोते समय इससे बचना चाहिए।

रात को सोने से पहले ना करें इन 8 चीजों का सेवन, सेहत और नींद होती हैं खराब

दही और छाछ

दही और छाछ दोनों ही शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। लेकिन बरसात के मौसम में दही और छाछ दोनों का ही सेवन करने से बचना चाहिए। बरसात के मौसम में तो रात के समय गलती से भी दही और छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए। अन्यथा बुखार, पेट दर्द, गले में दर्द या जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

रात को सोने से पहले ना करें इन 8 चीजों का सेवन, सेहत और नींद होती हैं खराब

रेड मीट

रेड मीट प्रोटीन और आयरन का स्रोत है। लेकिन इसका अधिक सेवन करने से आपको बेचैनी हो सकती है और यह आपकी नींद को भी प्रभावित कर सकता है। तो अगर आप शांति से गहरी नींद लेना चाहते हैं, तो रात में रेड मीड को नजरअंदाज करें।

रात को सोने से पहले ना करें इन 8 चीजों का सेवन, सेहत और नींद होती हैं खराब

मशरूम

मशरूम किसी औषधि की तरह है। यह विटमिन-डी प्राप्त करने के लिए चुनिंदा वेजिटेरियन फूड में शामिल हैं। लेकिन इसके पाचन में बहुत
अधिक समय लगता है। इसलिए रात के भोजन में मशरूम खाने से बचना चाहिए। रात के समय मशरूम खाने से पेट में गैस बनना, अपच की दिक्कत होना, पेट दर्द होना और सुबह मोशन में समस्या होने जैसी दिक्कत हो सकती है।

रात को सोने से पहले ना करें इन 8 चीजों का सेवन, सेहत और नींद होती हैं खराब

डॉर्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में बहुत अधिक मात्रा में कैफीन व अन्य उत्तेजक पदार्थ होते हैं, जो हृदय को आराम देने के बजाए कार्यशील रखते हैं तथा मस्तिष्क को केंद्रित रखते हैं। इससे आपकी नींद बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

रात को सोने से पहले ना करें इन 8 चीजों का सेवन, सेहत और नींद होती हैं खराब

पिज्जा

कई लोगों का पिज्जा से बहुत प्यार है, पिज्जा जिंदगी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिज्जा उन फूड्स में से एक है जिसे आपको सोने से पहले नहीं खाना चाहिए। पिज्जा में बहुत अधिक कैलोरी और ट्रांस फैट होता है जो रात भर आपके पेट में जमा रहता है जिससे आप लंबे समय तक परेशान रहते हैं।

रात को सोने से पहले ना करें इन 8 चीजों का सेवन, सेहत और नींद होती हैं खराब

आइसक्रीम

फ्रिज में आइसक्रीम रखी हो और रात को भूख लगे तो फिर क्या कहने। लेकिन रात में आइसक्रीम खाना भी बेहद नुकसानदेह है। आइसक्रीम में भारी-भरकम मात्रा में फैट और शुगर दोनों ही होता है। सोने से पहले आइसक्रीम खाने का सीधा मतलब है कि आप अपना वजन बढ़ाने जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी