न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का DNA मैच, राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान की प्रक्रिया के तहत एक अहम पुष्टि हुई है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का डीएनए उनके परिजनों से मैच हो गया है। अब उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा जाएगा और अंतिम संस्कार राजकोट में किया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 1:30:54

अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का DNA मैच, राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान की प्रक्रिया के तहत एक अहम पुष्टि हुई है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का डीएनए उनके परिजनों से मैच हो गया है। अब उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा जाएगा और अंतिम संस्कार राजकोट में किया जाएगा।

गुजरात के लिए शनिवार की सुबह एक भावुक खबर लेकर आई। अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की पहचान अब डीएनए के जरिए हो गई है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शनिवार सुबह करीब 11:10 बजे रूपाणी का डीएनए उनके परिजनों से मिलान के बाद मैच कर गया।

इस पुष्टि के साथ ही अब उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा जाएगा और उनका अंतिम संस्कार उनके गृह नगर राजकोट में किया जाएगा।

बता दें कि यह हादसा गुरुवार को उस समय हुआ जब अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद मेघानीनगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से पायलट, क्रू मेंबर और यात्री शामिल थे।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इसी फ्लाइट से लंदन जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे, जो वहां पढ़ाई कर रही हैं। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई थी, जिससे कई शव बुरी तरह जल गए थे और पहचान मुश्किल हो गई थी।

इसी वजह से डीएनए जांच की प्रक्रिया अपनाई गई थी। अब रूपाणी की पहचान की पुष्टि के साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि गुजरात ने अपने एक अनुभवी राजनेता को इस हादसे में खो दिया है।

गुजरात के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने रूपाणी के निधन पर शोक जताया है। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?