न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉमेडी, एक्शन और हॉरर से भरपूर है दिलजीत दोसांझ की 'सरदार जी 3', टीज़र में मिली अनोखी कहानी की झलक

हास्य, रोमांच और डर के तड़के के साथ दिलजीत दोसांझ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं अपनी चर्चित पंजाबी फिल्म सीरीज़ की तीसरी किस्त सरदार जी 3 के साथ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 2:38:42

कॉमेडी, एक्शन और हॉरर से भरपूर है दिलजीत दोसांझ की 'सरदार जी 3', टीज़र में मिली अनोखी कहानी की झलक

हास्य, रोमांच और डर के तड़के के साथ दिलजीत दोसांझ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं अपनी चर्चित पंजाबी फिल्म सीरीज़ की तीसरी किस्त 'सरदार जी 3' के साथ। जहां एक ओर टीज़र में एक भूतिया महल की मजेदार और रहस्यमयी कहानी की झलकियां देखने को मिलती हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्म के कलाकारों को लेकर गहराता विवाद भी सुर्खियों में है।

दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘सरदार जी 3’ का टीज़र रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। टीज़र की शुरुआत होती है यूके के एक खतरनाक भूतिया महल से, जिसमें दिलजीत दोसांझ की एंट्री एक स्टाइलिश घोस्ट हंटर के रूप में होती है। वह न सिर्फ भूतों से बात करते दिखते हैं बल्कि डर और हंसी के अनोखे कॉम्बिनेशन से कहानी को आगे बढ़ाते हैं।

दिलजीत की एंट्री के साथ ही एक्शन, कॉमेडी और सस्पेंस की दिलचस्प परतें खुलती जाती हैं। टीज़र में महिला आत्माओं के साथ उनकी बातचीत और उनकी चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं कहानी में हास्य भर देती हैं।

विवाद और विरोध

हालांकि फिल्म का टीज़र दर्शकों को लुभा रहा है, लेकिन फिल्म के निर्माण को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार हनिया आमिर, नासिर चिन्योती, डेनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे नाम जुड़ सकते हैं। इसे लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने कड़ा विरोध जताया है।

FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा है कि दिलजीत दोसांझ देशविरोधी तत्वों के साथ काम कर रहे हैं और ऐसे में न केवल फिल्म पर बल्कि उन पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। उन्होंने चेताया कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है जो भारत के खिलाफ खड़े लोगों को मंच देने का प्रयास करें।

बता दें कि इस साल अप्रैल में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा बैसरन घाटी (जम्मू-कश्मीर) में किए गए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों पर सख्त प्रतिबंध लगाया था। इसके तहत ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और स्ट्रीमिंग सेवाओं को पाकिस्तान से जुड़ी सामग्री प्रसारित करने से रोका गया।

दिलजीत की ओर से साझा की गई बीटीएस (Behind The Scenes) तस्वीरों में एक ऐसी महिला दिखाई दी थी, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने हनिया आमिर बताया। हालांकि इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विवाद लगातार गहराता जा रहा है।

एक ओर जहां ‘सरदार जी 3’ दिलजीत दोसांझ के फैंस को जोरदार एंटरटेनमेंट का वादा कर रही है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी कलाकारों की भागीदारी को लेकर उठ रहे सवालों ने फिल्म की रिलीज से पहले मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब देखना होगा कि यह विवाद फिल्म की लोकप्रियता पर क्या असर डालता है या यह दिलजीत की एक और ब्लॉकबस्टर साबित होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी