न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान का रजनीकांत को ट्रिब्यूट: फिल्म 'कुली' में बिना स्क्रिप्ट पढ़े किया कैमियो

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ अब और भी खास हो गई है, क्योंकि इसमें बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी नजर आएंगे। खुद आमिर ने इस बात की पुष्टि की है कि वह फिल्म में एक कैमियो रोल कर रहे हैं और इसके पीछे कोई पेशेवर वजह नहीं बल्कि रजनीकांत के प्रति उनका सम्मान और प्रशंसा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 1:12:24

आमिर खान का रजनीकांत को ट्रिब्यूट: फिल्म 'कुली' में बिना स्क्रिप्ट पढ़े किया कैमियो

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ अब और भी खास हो गई है, क्योंकि इसमें बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी नजर आएंगे। खुद आमिर ने इस बात की पुष्टि की है कि वह फिल्म में एक कैमियो रोल कर रहे हैं और इसके पीछे कोई पेशेवर वजह नहीं बल्कि रजनीकांत के प्रति उनका सम्मान और प्रशंसा है।

पहले भी साथ नजर आ चुके हैं रजनीकांत और आमिर खान

यह पहला मौका नहीं है जब रजनीकांत और आमिर खान एक ही फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं। इससे पहले ये दोनों दिग्गज सितारे साल 1995 में आई फिल्म 'आतंक ही आतंक' में साथ नजर आए थे, जिसमें रजनीकांत ने एक कैमियो किया था जबकि आमिर खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में रजनीकांत ने मुन्ना और आमिर खान ने शिव नामक पात्र में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशक दिलीप शंकर ने किया था। हालांकि वह एक संक्षिप्त उपस्थिति थी, लेकिन फैंस के लिए यह एक यादगार क्षण बन गया था। अब लगभग तीन दशकों बाद, ‘कुली’ में दोनों का पुनर्मिलन सिनेमाप्रेमियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

"मैंने स्क्रिप्ट सुनी ही नहीं" – आमिर खान

Zoom को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने खुलासा किया कि जब निर्देशक लोकेश कनागराज ने उन्हें बताया कि रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में उनके कैमियो की जरूरत है, तो उन्होंने बिना स्क्रिप्ट सुने ही हामी भर दी। आमिर ने कहा, “मैं रजनी सर का जबरदस्त फैन हूं। जैसे ही लोकेश ने बताया कि ये उनकी फिल्म है और मुझे कैमियो करना है, मैंने तुरंत कह दिया– हो गया!”

स्टारकास्ट से भरपूर है 'कुली'

‘कुली’ एक तमिल एक्शन-थ्रिलर है जिसका निर्देशन कर रहे हैं लोकेश कनागराज और निर्माण कर रही है सन पिक्चर्स। फिल्म में रजनीकांत के साथ नजर आएंगे नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, सत्यराज और उपेंद्र जैसे लोकप्रिय सितारे। इतनी जबरदस्त स्टारकास्ट के साथ ‘कुली’ को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

टीज़र ने मचाई सनसनी

फिल्म का टीज़र पहले ही धमाल मचा चुका है। इसमें रजनीकांत को एक औद्योगिक सेटअप में विलनों से भिड़ते हुए दिखाया गया है। टीज़र की मोनोक्रोम और गोल्ड टोन वाली सिनेमैटोग्राफी ने इसे और भी स्टाइलिश बना दिया है। दर्शकों ने इसे जबरदस्त सराहना दी है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।

तकनीकी रूप से भी मजबूत है फिल्म

‘कुली’ का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है जबकि सिनेमैटोग्राफी गिरीश गंगाधरन ने की है। एडिटिंग फिलोमिन राज के हाथों में है। फिल्म को IMAX और स्टैंडर्ड फॉर्मेट दोनों में 2025 में दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।

‘सितारे ज़मीन पर’ और आमिर का दर्द

इस इंटरव्यू में आमिर खान ने यह भी बताया कि कैसे ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया था। उन्होंने स्वीकार किया कि इस झटके से वे डिप्रेशन में चले गए थे। आमिर ने यह भी कहा कि ‘सितारे ज़मीन पर’ की प्रतिक्रिया उम्मीद के अनुसार नहीं रही, और उन्होंने इस फिल्म के लिए फरहान अख्तर को लेने की सलाह भी दी थी।

रजनीकांत और आमिर एक साथ स्क्रीन पर

दो दिग्गज सितारों का एक साथ किसी फिल्म में आना अपने आप में एक दुर्लभ दृश्य होगा। 'कुली' के साथ दर्शकों को एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव मिलने वाला है, जिसमें एक्शन, इमोशन और स्टार पावर का भरपूर मेल होगा। फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता अब और बढ़ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी