Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP के कपल ने बनाया अपना 'ताजमहल', दिखता है एकदम असली जैसा – VIDEO हुआ वायरल

बुरहानपुर के दंपति ने अपनी मोहब्बत की निशानी को अमर बनाने के लिए ताजमहल जैसी शानदार इमारत बनाई। यह मिनी ताजमहल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों के दिलों को छू रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 11:16:21

MP के कपल ने बनाया अपना 'ताजमहल', दिखता है एकदम असली जैसा – VIDEO हुआ वायरल

दुनिया के ज्यादातर लोग ताजमहल को मोहब्बत की निशानी मानते हैं, एक अमर प्रेम कहानी का प्रतीक। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे एक शहंशाह का दिखावा भी मानते हैं। इसी के बीच मध्य प्रदेश के बुरहानपुर का एक कपल उन तमाम लोगों में शामिल है, जो ताजमहल को न केवल ऐतिहासिक इमारत बल्कि सच्चे प्रेम की जीवंत मिसाल मानते हैं। इस जोड़े ने अपने रिश्ते की अमरता को दर्शाने के लिए ताजमहल से प्रेरित होकर अपना खुद का 'मिनी ताजमहल' बना डाला है, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं।

यह जोड़ा अपने ताजमहल जैसे घर के चारों तरफ घूमते हुए नजर आता है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में लोग इस बुजुर्ग कपल की मोहब्बत और समर्पण की भरपूर तारीफ कर रहे हैं।


कैसे बना प्यार की याद में यह 'मिनी ताजमहल'

बुजुर्ग कपल ने बताया कि उन्होंने इस घर को राजस्थान के मकराना संगमरमर से बनवाया है — वही पत्थर जिससे असली ताजमहल बना था। उन्होंने बताया कि ताजमहल की संरचनात्मक माप को फीट में बदलकर यह घर बनाया गया है, जो ताजमहल से लगभग तीन गुना छोटा है। यह मिनी ताज संगमरमर की गुंबदों, नक्काशीदार खंभों और मेहराबदार दरवाजों से सुसज्जित है, और पहले से मौजूद एक स्कूल परिसर के अंदर बनाया गया है।

यह घर अब सोशल मीडिया पर एक नई सनसनी बन गया है, और मोहब्बत के प्रतीक के रूप में चर्चा का विषय भी। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने कमेंट कर इस प्रेम की मिसाल की सराहना की है।

सोशल मीडिया पर मिल रही दिल खोल कर तारीफ


लोग इस वीडियो में न केवल शानदार ताजमहल जैसे घर की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उस बुजुर्ग कपल की सच्ची मोहब्बत की भी जमकर सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “घर से ज्यादा इस कपल ने दिल जीत लिया,” तो वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “इस रील का हर फ्रेम बहुत सुंदर है — प्रेरणादायक, सच्चा और दिल छू लेने वाला।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology