न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इजराइल और ईरान के बीच बढ़ा तनाव, तेहरान और हाइफा में हुए मिसाइल हमले

मध्य पूर्व में इजराइल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब खुली जंग में बदलता दिख रहा है। तेहरान और हाइफा पर मिसाइल हमलों के साथ डीफेंस, परमाणु ठिकानों को बनाया गया निशाना। जानिए अब तक की पूरी अपडेट और डीएनए स्तर तक पहुंचे टारगेट्स की जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 8:19:03

इजराइल और ईरान के बीच बढ़ा तनाव, तेहरान और हाइफा में हुए मिसाइल हमले

मध्य पूर्व एक बार फिर विनाशकारी संघर्ष और बड़ी जंग की कगार पर खड़ा है। 13 जून की रात ईरान के खिलाफ शुरू किए गए ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। खाड़ी क्षेत्र में शांति पर संकट गहराने के बीच, शनिवार रात भी दोनों देशों ने एक-दूसरे पर कड़ा सैन्य प्रहार किया। शनिवार रात इजराइली वायु सेना ने ईरान के दूसरे हिस्सों समेत राजधानी तेहरान पर हमला किया, जिसके जवाब में ईरान ने इजराइल के ऊपर एक और मिसाइल बैराज छोड़ा।

इजराइल के इस हमले में तेहरान स्थित रक्षा मंत्रालय की इमारत, परमाणु प्रयोगशाला, न्यूक्लियर हेडक्वार्टर और दो प्रमुख रिफाइनरी ठिकानों को निशाना बनाया गया। हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में आग की लपटें, धुएं के बादल और बड़े पैमाने पर तबाही साफ देखी जा सकती है। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल के बंदरगाह शहर हाइफा, तेल अवीव और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों को मिसाइलों से निशाना बनाया। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि उसने इजराइल के ऊर्जा बुनियादी ढांचे, गैस टर्मिनल और ट्रांसमिशन यूनिट्स को टारगेट किया। इजराइली इमरजेंसी सर्विस ने कहा कि हमलों में देश के उत्तरी हिस्सों में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं।

क्षेत्रीय अस्थिरता के बीच, शुक्रवार शाम ईरान के हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को एक आपातकालीन बैठक के बाद कहा कि उनकी सेना अयातुल्ला शासन के हर ठिकाने और हर लक्ष्य पर निर्णायक हमला करेगी।

इन हमलों में ईरान ने शुक्रवार तड़के हुए अपने परमाणु प्रतिष्ठानों, हवाई सुरक्षा ठिकानों, और रणनीतिक सैन्य बेस पर इजराइली हवाई हमलों का तीखा जवाब दिया था। इनमें से कुछ हमलों में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं, जिनका नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। इजराइल ने स्पष्ट किया है कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को अपने अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा मानता है और उसे किसी भी कीमत पर खत्म करना चाहता है।

ईरान ने रद्द की अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता

तेज होते युद्ध के बीच रविवार को ईरान ने एक महीने से ज्यादा समय से चल रही अंतरराष्ट्रीय परमाणु वार्ता को रद्द कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने बयान जारी कर कहा कि इजराइल के हमलों के बाद वार्ता करना अब ‘राजनयिक रूप से अनुचित और अपमानजनक’ होगा।

इजराइल के ताजा हमले

इजराइली रक्षा बल (IDF) ने ट्वीट किया, “IDF ने ईरानी शासन की तेहरान में स्थित परमाणु हथियार परियोजना से संबंधित लक्ष्यों पर सिलसिलेवार हमले किए हैं। इन लक्ष्यों में ईरानी रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय, एसपीएनडी परमाणु परियोजना का केंद्र, और अन्य गुप्त ठिकाने शामिल थे, जहां ईरान अपने परमाणु हथियार विकसित करने के प्रयासों को अंजाम दे रहा था।”

वहीं इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट तौर पर कहा, “तेहरान जल रहा है।” जबकि ईरानी राज्य टेलीविजन ने पुष्टि की कि शहर के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं। इन लगातार होते घटनाक्रमों और तेज होती सैन्य कार्रवाइयों से ऐसा प्रतीत होता है कि यह लड़ाई एक लम्बे और निर्णायक युद्ध में बदल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका