न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काव्या के साथ शादी की अफवाहों पर बोले अनिरुद्ध, ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर रिलीज, शिव के रूप में छा गए अक्षय

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान अधिकतर फ्रेंचाइजी के ऑनर अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मैच के दौरान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 12:22:49

2 News : काव्या के साथ शादी की अफवाहों पर बोले अनिरुद्ध, ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर रिलीज, शिव के रूप में छा गए अक्षय

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान अधिकतर फ्रेंचाइजी के ऑनर अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आते हैं। उन पर बार-बार कैमरा फोकस किया जाता है और वे सबका ध्यान खींचते हैं। ऐसा ही एक चेहरा है काव्या मारन का, जो सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन हैं। काव्या अधिकतर मुकाबलों के लिए वहां मौजूद होती हैं। टीम के अच्छे या बुरे परफोरमेंस दोनों पर उनके इमोशंस साफ दिखते हैं। फिलहाल काव्या को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह जल्द ही शादी करने जा रही हैं।

रिपोर्ट के हिसाब से उनके होने वाले पति अनिरुद्ध रविचंदर हैं, जो फेमस म्यूजिक कंपोजर हैं। दोनों को एक डिनर डेट पर देखा गया और पिछले 1 साल से काव्या और अनिरुद्ध डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। अटकलों का बाजार जबरदस्त तरीके से गरम होने के चलते अनिरुद्ध से रहा नहीं गया और उन्होंने सारे जमाने को इस बात की सच्चाई बता दी है। अनिरुद्ध ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ी है और इसे सिर्फ अफवाह बताया। उन्होंने लिखा, “शादी आह? Lol...चिल आउट। और प्लीज इन अफवाओं को फैलाना बंद करो।” बता दें अनिरुद्ध साउथ के एक मशहूर म्यूजिक कंपोजर हैं।

उनके पिता अभिनेता रवि राघवेंद्र और मां क्लासिकल डांसर लक्ष्मी हैं। सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता, अनिरुद्ध की मौसी हैं। अनिरुद्ध ने साल 2023 में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 'जवान' के साथ बॉलीवुड में एंट्री की। इससे पहले उन्हें धनुष के गाने 'कोलावेरी डी' से खूब शौहरत मिली थी। दूसरी ओर, काव्या सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। लोगों के बीच काफी पॉपुलर होने के बावजूद इंस्टाग्राम या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका कोई आधिकारिक अकाउंट नहीं है।

2 News : काव्या के साथ शादी की अफवाहों पर बोले अनिरुद्ध, ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर रिलीज, शिव के रूप में छा गए अक्षय

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी ‘कन्नप्पा’, अक्षय की पहली तेलुगू फिल्म

हाल ही अक्षय कुमार सहित कई सितारों की कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म फैंस को पसंद आ रही है। अब अक्षय की एक और फिल्म की चर्चा हो रही है। अक्षय ‘कन्नप्पा’ फिल्म के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म से वे तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म 27 जून को दुनियाभर के थिएटर्स में दस्तक देगी। इसकी रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ रही है।

फिल्म का प्रमोशन भी जोर-शोर से हो रहा है। अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसके सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। यूजर्स अक्षय और प्रभास को देख रोमांचित हुए जा रहे हैं। फिल्म का 2 मिनट 53 सैकंड का ट्रेलर है जो शानदार लग रहा है। इसमें दिखाया गया है कि ‘थिन्नन’ से ‘कन्नप्पा’ बनने वाला भक्त कैसे भगवान से नाराज होता है। वह भगवान को पत्थर बोलता है और भगवान शिव यानी कि अक्षय उसे सही राह दिखाने के लिए रूद्र को भेजते हैं।

इस फिल्म में लीड रोल विष्णु मांचू और रुद्र का किरदार प्रभास ने निभाया है। इस फिल्म में भगवान शिव की लीला देखने को मिलने वाली है। काजल अग्रवाल माता पार्वती के रूप में हैं। फिल्म में मोहन बाबू, मोहनलाल, नयनतारा, प्रीति मुकुंदन, ब्रह्मानंद जैसे कलाकार भी हैं। मुकेश कुमार इसके डायरेक्टर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक