न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट की चर्बी नहीं बढ़ने देगी ये 7 एक्सरसाइज, कर सकते हैं ऑफिस में कुर्सी पर बैठे-बैठे

आजकल देखने को मिलता हैं कि लोग अपने दिन के कई घंटे ऑफिस में कुर्सी पर बैठे-बैठे बिता देते हैं जिसकी वजह से उनके पेट की चर्बी बढ़ने के साथ ही आंखें, कंधे, गर्दन, उंगलियां, पैर आदि शरीर के हिस्सों में दर्द व तकलीफ होने लगती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 6:13:54

पेट की चर्बी नहीं बढ़ने देगी ये 7 एक्सरसाइज, कर सकते हैं ऑफिस में कुर्सी पर बैठे-बैठे

आजकल देखने को मिलता हैं कि लोग अपने दिन के कई घंटे ऑफिस में कुर्सी पर बैठे-बैठे बिता देते हैं जिसकी वजह से उनके पेट की चर्बी बढ़ने के साथ ही आंखें, कंधे, गर्दन, उंगलियां, पैर आदि शरीर के हिस्सों में दर्द व तकलीफ होने लगती है। कई लोग इससे बचने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और कई दैनिक तौर पर एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन कई लोगों की यह शिकायत रहती हैं कि उन्हें अपनी व्यस्ततम जिंदगी में एक्सरसाइज के लिए समय ही नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज की जानकारी लेकर आए हैं जिसे आप ऑफिस में कुर्सी पर बैठे-बैठे भी कर सकते हैं और आपको इनके लिए अलग समय भी नहीं निकालना पड़ेगा। आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में...

exercises,belly fat exercises,exercises to reduce belly fat,belly fat,Health,healthy exercise

स्ट्रेच एक्सरसाइज

आप कुर्सी पर बैठे-बैठे फुल बॉडी स्ट्रेच कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से न सिर्फ आपकी सुस्ती दूर होगी बल्कि आपके शरीर पर अतिरिक्त फैट भी जमा नहीं होगा। इसके लिए, सबसे पहले आप कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं और अपने दोनों हाथों को शरीर की सीध में ऊपर उठा लें। इसी दौरान आपका पेट आगे की ओर आएगा लेकिन आप अपने पेट को पीछे की ओर रखने की कोशिश करें। साथ ही, अपनी पीठ को आगे की ओर पुश करें। लेकिन इस स्ट्रेस में आपको सीधा देखना है और अपने कंधों को लूज करना है।

exercises,belly fat exercises,exercises to reduce belly fat,belly fat,Health,healthy exercise

हैंगिंग बॉडी

हैंगिंग बॉडी एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसको करने से पूरी बॉडी टोन्ड रहती है। इसको करने के लिए कुर्सी के दोनों किनारों पर बाजुओं को टिका लें। इसके बाद बाजुओं पर भार देते हुए शरीर को ऊपर उठाने की कोशिश करें। इस दौरान ध्यान रहे कि आपको टांगों को बार-बार सीधा करना और अंदर की तरफ मोड़ना है। आप अपने ऑफिस में रोजाना 7 से 8 बार इस एक्सरसाइज को दोहरा सकते हैं।

exercises,belly fat exercises,exercises to reduce belly fat,belly fat,Health,healthy exercise

चेयर मूवमेंट एक्सरसाइज

स्ट्रेच के अलावा, आप चेयर मूवमेंट एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपनी कुर्सी को लेफ्ट से राइट और राइट से लेफ्ट मूव करना होगा। ऐसा करने से न सिर्फ आपकी एक्सरसाइज होगी बल्कि आपका खाना भी अच्छी तरह से डाइजेस्ट हो जाएगा। एक्सरसाइज को करने के लिए आप अपनी पीठ को सीधा करें और अपने दोनों हाथों को टेबल की सीध में रख दें। लेकिन ध्यान रहे कि आप अपनी बॉडी और टेबल के बीच की दूरी लगभग एक बाजू के बराबर होनी चाहिए। इसके बाद, आप अब अपनी बॉडी को लेफ्ट से राइट और राइट से लेफ्ट की तरफ मूव करें। इससे आपकी कमर स्ट्रेच होगी साथ ही आपको पेट की चर्बी कम हो जाएगी।

exercises,belly fat exercises,exercises to reduce belly fat,belly fat,Health,healthy exercise

लेफ्ट राइट मूवमेंट

कई घंटों तक लगातार एक ही पोजिशन में बैठकर काम करने से कई बार पीठ और कमर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में रोजाना सिर्फ 5 से 7 मिनट लेफ्ट राइट मूवमेंट करके आप कमर और गर्दन के दर्द से राहत पा सकते हैं। इसके लिए अपनी अपने हाथ और टेबल के बीच थोड़ी सी दूरी बनाएं। अब अपने शरीर को एक बार लेफ्ट और फिर राइट की तरफ लेकर जाएं। आपको ये एक्सरसाइज 10 से 12 बार रिपीट करनी है। लेफ्ट राइट मूवमेंट को महज 2 सप्ताह तक करके ही आप पेट की चर्बी से निजात पा सकते हैं।

exercises,belly fat exercises,exercises to reduce belly fat,belly fat,Health,healthy exercise

कैट काउ

एक कुर्सी लेकर उसके किनारे की तरफ सीधा बैठ जाएं। अपने हाथों को या तो अपनी टांगों पर रख लें या फिर टेबल पर। अब ऊपर की दिशा में देखते हुए अपनी छाती को आगे की तरफ और कंधों को पीछे की तरफ ले जाएं। अब नीचे की तरफ देखते हुए अपने पेट को अंदर और बाहर की ओर करें। आप एक दिन में इस एक्सरसाइज के 4 से 5 सेट कर सकते हैं।

exercises,belly fat exercises,exercises to reduce belly fat,belly fat,Health,healthy exercise

लेग प्रेस चेयर एक्सरसाइज

इन एक्सरसाइज के अलावा, आप लेग प्रेस चेयर पोज को भी कर सकते हैं। क्योंकि यह पोज न सिर्फ प्रभावी है बल्कि आसान भी है। इसे आप हर एक से आधे घंटे बाद आसानी से कर सकते हैं। इसे करने के लिए बस आपको कुर्सी पर सीधा बैठना है। इसके बाद, अपने एक पैर पर एक्सरसाइज बैंड को लपेटना है और बैंड के दोनों कोनों को अपने हाथों से पकड़ना है। इसके बाद, आप अपने पैर को आराम से बाहर की ओर स्ट्रेच करें और कोशिश करें कि आपका घुटना सीधा हो जाए। जब आपका घुटना सीधा हो जाए, तो आप अपने पैर को धीरे-धीरे वापस पहले जैसी स्थिति में लेकर चले जाए। इसी तरह आप अपने दूसरे पैर के साथ भी ऐसा करें।

exercises,belly fat exercises,exercises to reduce belly fat,belly fat,Health,healthy exercise

कोर एक्सरसाइज

कुर्सी पर बैठकर की जाने वाली कोर एक्सरसाइज आपकी पीठ और पेड़ू की मसल्स के दर्द को कम करने में मदद करती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए पैरों को स्ट्रेच करें। आप इस एक्सरसाइज के 4 से 5 सेट लगा सकते हैं। नियमित तौर पर कोर एक्सरसाइज करने से पेट की चर्बी और मोटापा को कम करने में मदद मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती