न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संजय राउत का दावा – बीजेपी नेताओं ने मांगा था वक्फ बिल पर समर्थन

वक्फ संशोधन बिल पर संजय राउत का तीखा हमला, बोले- यह हिंदुत्व नहीं, अवैध को वैध करने की कोशिश है; पीएम मोदी की विदेश यात्रा पर भी निशाना।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 12:11:34

संजय राउत का दावा – बीजेपी नेताओं ने मांगा था वक्फ बिल पर समर्थन

लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पारित होने के बाद शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बिल का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि यह केवल "अवैध कामों को वैध बनाने की कोशिश" है। संजय राउत ने दावा किया कि बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेता उनसे संपर्क में थे और चाहते थे कि वे इस बिल का समर्थन करें। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कुछ सांसद सदन में उपस्थित नहीं थे, वरना वे भी इस बिल के विरोध में मतदान करते। संजय राउत ने इस दौरान एकनाथ शिंदे गुट पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'शिंदे गुट के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के चेले हैं। ये लोग डर के मारे सत्ताधारी दल का साथ दे रहे हैं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की थाईलैंड यात्रा पर कटाक्ष करते हुए राउत ने कहा, "जब दुनिया में अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार जैसी गंभीर स्थिति बनी हुई है, तब हमारे प्रधानमंत्री बैंकॉक में घूम रहे हैं। वहां 'मन का मसाज' चल रहा है, जबकि देश को इस समय नेतृत्व की आवश्यकता है।"

“आप हिंदू राष्ट्र नहीं, हिंदू पाकिस्तान बना रहे हैं”

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर संसद में चर्चा के दौरान शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से संसद के दोनों सदनों में "गरीब मुसलमान" की अचानक काफी चिंता दिखाई जा रही है, जो चौंकाने वाली बात है। राउत ने तंज कसते हुए कहा, “इतनी चिंता देखकर तो मुसलमान भी डर गए हैं और हिंदू भी, कि आखिर इतनी फिक्र क्यों हो रही है?”

राउत ने आगे कहा कि “मुसलमानों की इतनी चिंता तो मोहम्मद अली जिन्ना ने भी नहीं की थी।” उन्होंने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा, “हमें तो अब तक लगता था कि हम सब मिलकर एक हिंदू राष्ट्र बना रहे हैं, लेकिन आपके भाषण और रवैये को देखकर लग रहा है कि आप एक हिंदू पाकिस्तान बना रहे हैं।”

उन्होंने वक्फ संशोधन बिल को “ध्यान भटकाने वाला कदम” बताया और कहा कि असली मुद्दों से जनता का ध्यान हटाया जा रहा है। राउत ने कहा, “कल ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26% ड्यूटी लगाने की बात की है। इस पर चर्चा होनी चाहिए थी कि इसका हमारी अर्थव्यवस्था और रुपया पर क्या असर होगा। लेकिन आप लोगों का ध्यान हिंदू-मुसलमान के मुद्दों पर भटका रहे हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड में JPSC-JSSC की 45 परीक्षाओं पर बड़ी कार्रवाई, 39 रद्द; 6 एग्जाम पर अगले आदेश तक रोक
झारखंड में JPSC-JSSC की 45 परीक्षाओं पर बड़ी कार्रवाई, 39 रद्द; 6 एग्जाम पर अगले आदेश तक रोक
आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी
आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी
कोलकाता के होटल में आधी रात लगी भीषण आग, एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत
कोलकाता के होटल में आधी रात लगी भीषण आग, एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत
दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, 1 सितंबर से खाते में आएंगे 2500 रुपये; 26 अगस्त को मिलेगा आधिकारिक पत्र
दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, 1 सितंबर से खाते में आएंगे 2500 रुपये; 26 अगस्त को मिलेगा आधिकारिक पत्र
तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च को लेकर पटना में सुरक्षा सख्त, वॉटर कैनन और टियर गैस तैनात; कई रूट बदले
तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च को लेकर पटना में सुरक्षा सख्त, वॉटर कैनन और टियर गैस तैनात; कई रूट बदले
जेल में इमरान खान से मिलीं बहन नूरीन नियाजी, सेहत और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई चर्चा
जेल में इमरान खान से मिलीं बहन नूरीन नियाजी, सेहत और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई चर्चा
बंटवारा 1947 की कमाई में मंगलवार को मामूली उछाल, 5 दिन में 30 करोड़ के पार
बंटवारा 1947 की कमाई में मंगलवार को मामूली उछाल, 5 दिन में 30 करोड़ के पार
शूटिंग के दौरान घायल हुए कार्तिक आर्यन, घुटने में लगी गंभीर चोट; अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
शूटिंग के दौरान घायल हुए कार्तिक आर्यन, घुटने में लगी गंभीर चोट; अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 5वें दिन इमरान हाशमी ने रचा इतिहास; पहली बार सोलो 100 करोड़ी क्लब में एंट्री
‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 5वें दिन इमरान हाशमी ने रचा इतिहास; पहली बार सोलो 100 करोड़ी क्लब में एंट्री
ईद 2027 पर सलमान-प्रभास की टक्कर टलेगी? ‘स्पिरिट’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट
ईद 2027 पर सलमान-प्रभास की टक्कर टलेगी? ‘स्पिरिट’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट
आयशा खान की प्रपोजल फोटोज ने मचाई हलचल, डायमंड रिंग देख फैंस ने पूछा- क्या हो गई सगाई?
आयशा खान की प्रपोजल फोटोज ने मचाई हलचल, डायमंड रिंग देख फैंस ने पूछा- क्या हो गई सगाई?
शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इन 5 तरीकों का रखें ध्यान, सावन में ऐसे करें भोलेनाथ का जलाभिषेक
शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इन 5 तरीकों का रखें ध्यान, सावन में ऐसे करें भोलेनाथ का जलाभिषेक
दूध और मलाई से बनाएं बेसन के लड्डू, बिना मावे के तैयार होगी ऐसी मिठाई जो मुंह में घुल जाए
दूध और मलाई से बनाएं बेसन के लड्डू, बिना मावे के तैयार होगी ऐसी मिठाई जो मुंह में घुल जाए
हेल्दी डिनर के लिए बेस्ट है पनीर-ओट्स का कॉम्बिनेशन, मिनटों में बनाएं हाई प्रोटीन डिश
हेल्दी डिनर के लिए बेस्ट है पनीर-ओट्स का कॉम्बिनेशन, मिनटों में बनाएं हाई प्रोटीन डिश