न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पिता की सलमान से महीनों तक इसलिए नहीं होती बात, जावेद अख्तर से जोड़ी टूटने पर ऐसा बोले सलीम खान

मशहूर लेखक सलीम खान और उनके बेटे सुपरस्टार सलमान खान के बीच काफी मजूबत रिश्ता है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 1:07:42

2 News : पिता की सलमान से महीनों तक इसलिए नहीं होती बात, जावेद अख्तर से जोड़ी टूटने पर ऐसा बोले सलीम खान

मशहूर लेखक सलीम खान और उनके बेटे सुपरस्टार सलमान खान के बीच काफी मजूबत रिश्ता है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता है। सलमान अपने पिता का पूरी तरह से ध्यान रखते हुए नजर आते हैं। वैसे सलमान अपने परिवार के सभी लोगों के काफी नजदीक हैं और जब भी काम से फुर्सत मिलती है तो उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताना नहीं भूलते। इस बीच सलीम ने एक इंटरव्यू में सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। मैजिक मोमेंट्स के साथ बातचीत में सलीम (89) ने कहा कि मैंने अपने सभी बच्चों को डांटा है, लेकिन सलमान ने मुझसे सबसे बुरी बातें सुनी हैं, क्योंकि वो सबसे बड़े हैं।

एक दिन सलमान ने मुझसे कहा कि उसकी आदतें मुझसे काफी मिलती-जुलती हैं। मैंने कहा, ‘बेटा, ये तुम्हारे लिए तारीफ हो सकती है, लेकिन मेरे लिए नहीं। कृपया समझ लो कि मैं नहीं चाहता कि तुम मेरी कोई भी आदत अपनाओ।’ मेरे पिता भी काफी स्ट्रिक्ट थे। मैं उनसे बहुत डरता था। मैं उस समय बुरी तरह डर जाता था जब मैं उनके चमड़े के जूतों की आवाज सुनता था। मैं अपने बच्चों के लिए ऐसा पिता नहीं बनना चाहता था। मैं चाहता था कि मेरे बच्चे मेरे दोस्त बनें। ऐसा भी हुआ है जब मैंने 6-6 महीने तक सलमान से बात नहीं की।

ऐसा हो चुका है, अगर वो कुछ करता है जो मुझे पसंद नहीं, या उसने कुछ गलत किया तो मैं उससे बात नहीं करता। तब अगर मैं खिड़की के पास बैठा हूं तो वो आराम से आगे निकल जाता। वो मुझसे मिले बिना घर से चुपके से निकल जाता। बाद में, वो वापस आकर कहता, ‘माफ करना, मैंने जो किया वो सही नहीं था।’ मैंने एक बात नोटिस की है कि जब भी कोई व्यक्ति जीवन में सफल होता है, तो वो एक चीज भूल जाता है : एक इंसान के रूप में उसका विकास। जब कोई क्रिकेट खिलाड़ी महानता हासिल करता है, तो वो केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करता है और किसी और चीज पर नहीं।

salim khan,filmmaker salim khan,Salman Khan,superstar salman khan,salim salman,salim salman conversation,javed akhtar,salim javed,writer javed akhtar

अचानक एक दिन जावेद अख्तर ने मुझसे कहा कि वो अलग होना चाहता है : सलीम खान

सलीम खान और जावेद अख्तर दोनों ही दिग्गज लेखक हैं और उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों की सौगात दी। साल 1971 से 1987 तक इस जोड़ी ने 24 फिल्में लिखीं, जिनमें से 20 ब्लॉकबस्टर रहीं। एक दिन अचानक उन्होंने तय किया कि वे अब साथ काम नहीं करेंगे। पिछले साल उनके जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री आई थी, जिसमें भी दोनों ने अलग होने की असल वजह नहीं बताई। अब सलीम ने इस पर बात की है। सलीम ने इस बारे में कहा कि मुझे ही कभी समझ नहीं आया, मैं आप सबको कैसे समझाऊं?

अचानक एक दिन जावेद ने मुझसे कहा कि वो अलग होना चाहता है। हम रात-दिन काम करते थे। उसने जब मुझे कहा कि मैं अलग होना चाहता हूं, तब मुझे लगा कि उसे मैंने ठीक से नहीं सुना। लेकिन वो अलग होने के लिए ही कह रहा था। तब मैंने उससे पूछा कि तुमने सोच ही लिया होगा, ये फैसला अचानक से तो नहीं लिया होगा। उसने मुझसे कहा कि वो बहुत लंबे समय से इस बात पर विचार कर रहा था।

जब मैंने ये बात सुनी तो खड़े होकर अपने घर जाने लगा। तब वो मुझे मेरी कार तक छोड़ने के लिए आ रहा था। मैंने उसे रोका और कहा कि मैं अपना ध्यान खुद रख सकता हूं। मैंने मन में उसके लिए कभी भी कड़वाहट नहीं रखी। हमारे कभी लड़ाई भी नहीं हुई। एक पार्टनरशिप थी जो अचानक एक दिन टूट गई। क्यों टूटी आखिर क्या हुआ, जो किसी को पता नहीं चला।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी