न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वतंत्रता दिवस पर होगा बड़ा टकराव, रजनीकांत के सामने Jr. NTR, B.O. को होगा 300 करोड़ का नुकसान

लगातार असफलताओं से जूझ रहे हिन्दी सिनेमा को बड़ी फिल्मों के टकराव से राहत नहीं मिल रही है। स्वतंत्रता दिवस 2025 पर रजनीकांत की कुली और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 आमने-सामने होंगी। टकराव से बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ तक का नुकसान हो सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 3:23:08

स्वतंत्रता दिवस पर होगा बड़ा टकराव, रजनीकांत के सामने Jr. NTR, B.O. को होगा 300 करोड़ का नुकसान

लगातार असफलताओं से जूझ रहे हिन्दी सिनेमा को बड़ी फिल्मों के आपसी टकराव से निजात नहीं मिल पा रही है। तमाम प्रयासों के बावजूद टकराव कम नहीं हो पा रहे हैं। अप्रैल माह में हिन्दी के साथ पैन इंडिया के तौर पर प्रदर्शित होने वाली दक्षिण भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। अप्रैल में जाट, भूल चुक माफ, ग्राउण्ड जीरो समेत कई फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा है जो किसी न किसी फिल्म से टकराव झेल रही हैं। ऐसे में फिल्मों के कारोबार पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। वर्ष 2025 का सबसे बड़ा टकराव स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने जा रहा है। यह टकराव जहाँ दक्षिण भारतीय ताल्लुक रखता है वहीं दूसरी ओर हिन्दी सिनेमा भी इसमें पूरी तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ हम बात कर रहे हैं महानायकों की श्रेणी में आने वाले रजनीकांत और सुपर सितारों में शामिल जूनियर एनटीआर की। इन दोनों सितारों की फिल्में आगामी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक दूसरे के सामने होंगी। साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अपनी स्पेशल एक्टिंग स्टाइल के लिए मशहूर रजनीकांत को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आता है। वे हमेशा उनकी फिल्में देखने के लिए बेकरार रहते हैं। निर्माताओं ने रजनीकांत की अगली फिल्म ‘कुली’ की प्रदर्शन तिथि की घोषणा कर दी है।

कुली स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को भारत भर में पैन इंडिया के तौर पर प्रदर्शित होने जा रही है। इसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम के साथ-साथ हिन्दी में भी बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही कुली अपनी घोषणाओं के वक्त से ही चर्चाओं में है। इस फिल्म के जरिये रजनीकांत एक बार फिर से मास एंटरटेनमेंट लेकर आ रहे हैं। पूरी तरह एक्शन पर आधारित इस फिल्म में उनके साथ नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर और मोनिशा ब्लेसी की भी अहम भूमिका है। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्म में रजनीकांत के सामने आमिर खान का विशेष कैमियो है, जो फिल्म में रोचक मोड़ पैदा करेगा। आमिर खान और रजनीकांत लगभग 35 साल पहले निर्देशक दिलीप शंकर की आतंक ही आतंक में एक साथ नजर आए थे। अपने समय में इस फिल्म ने खासी चर्चाओं को जन्म दिया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म असफल रही थी। 35 साल के लम्बे अन्तराल के बाद लोकेश कनगराज इन दोनों सितारों को एक साथ परदे पर लाने में सफल हुए हैं।

कुली का मुकाबला 14 अगस्त को YRF Spy Univers की महत्वाकांक्षी फिल्म वॉर से होने जा रहा है। वॉर-2 में दक्षिण भारत के ख्यातनाम सुपर सितारे जूनियर एनटीआर खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। इससे पूर्व उन्होंने हिन्दी सिनेमा में देवरा पार्ट-1 के जरिये डेब्यू किया था। देवरा पार्ट-1 मूल रूप से तेलुगू भाषा में बनी फिल्म थी, जिसे पैन इंडिया के तौर पर हिन्दी में भी प्रदर्शित किया गया था। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर नजर आए थे। वॉर-2 के निर्देशन की कमान अयान मुखर्जी ने संभाली है। जबकि इसके पहले भाग वॉर को सिद्धार्थ आनन्द ने निर्देशित किया था। वॉर 2 में ऋतिक रोशन स्पाई कबीर के रूप में वापसी करने जा रहे हैं। इस हाईटेक एक्शन फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस की उम्मीदें बहुत ऊँची है। उसे विश्वास है कि यह पठान के बाद YRF की अगली 500 करोड़ी स्पाई यूनिवर्स फिल्म होगी। साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अपनी स्पेशल एक्टिंग स्टाइल के लिए मशहूर रजनीकांत का अपना एक अलग प्रशंसक वर्ग है, जो उनकी फिल्मों को लेकर काफी उत्साही रहता है। ऐसे में जब दो बड़ी फिल्मों का आपस में टकराव होता है तो दर्शक बंट जाता है और इसका खामियाजा दोनों फिल्मों का उठाना पड़ता है। कहा जा रहा है यदि यह दोनों फिल्में अलग-अलग समय पर बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित होंगी तो कम से कम से 800 करोड़ का कारोबार आएगा। अगर टकराव होता है फिर दोनों फिल्मों का कारोबार सिमट कर 500 करोड़ के मध्य रह जाएगा। ऐसे में बॉक्स ऑफिस को 300 करोड़ का बड़ा झटका लगेगा।

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अपनी स्पेशल एक्टिंग स्टाइल के लिए मशहूर रजनीकांत का अपना एक अलग प्रशंसक वर्ग है, जो उनकी फिल्मों को लेकर काफी उत्साही रहता है। ऐसे में जब दो बड़ी फिल्मों का आपस में टकराव होता है तो दर्शक बंट जाता है और इसका खामियाजा दोनों फिल्मों का उठाना पड़ता है। कहा जा रहा है यदि यह दोनों फिल्में अलग-अलग समय पर बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित होंगी तो कम से कम से 800 करोड़ का कारोबार आएगा। अगर टकराव होता है फिर दोनों फिल्मों का कारोबार सिमट कर 500 करोड़ के मध्य रह जाएगा। ऐसे में बॉक्स ऑफिस को 300 करोड़ का बड़ा झटका लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी