न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय के बेटे आरव के साथ नजर आईं मिस्ट्री गर्ल, लग रहीं अटकलें, इस फिल्म से टकराएगी रजनीकांत की ‘कुली’

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी पर फैंस हमेशा से भरपूर प्यार लुटाते दिखे हैं। दोनों के बीच जबरदस्त बोंडिंग है। वे मजाक में एक-दूसरे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 12:17:58

2 News : अक्षय के बेटे आरव के साथ नजर आईं मिस्ट्री गर्ल, लग रहीं अटकलें, इस फिल्म से टकराएगी रजनीकांत की ‘कुली’

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी पर फैंस हमेशा से भरपूर प्यार लुटाते दिखे हैं। दोनों के बीच जबरदस्त बोंडिंग है। वे मजाक में एक-दूसरे की टांग खिंचाई भी करते दिखते हैं। उनकी शादी साल 2001 में हुई थी। कपल ने साल 2002 में बेटे आरव और साल 2012 में बेटी नितारा का स्वागत किया। बहरहाल हम बात कर रहे हैं आरव की। हाल ही में आरव एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की ग्रैंड ईद पार्टी में दिखाई दिए और लोगों को ध्यान अपनी और खींचा।

वे एक मिस्ट्री गर्ल के साथ पार्टी में आए थे। ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्हें साथ देखने के बाद लोग उनके रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगा रहे हैं। आरव सिंपल ब्लैक आउटफिट में स्टाइलिश लग रहे थे। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आए और पैपराजी को मुस्कुराते हुए फोटो के लिए पोज भी दिए। लोग लड़की के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं। हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि वो लड़की कौन है।

ईद पार्टी के बाद दोनों को एक साथ निकलते हुए पाया गया। आरव रिटर्न गिफ्ट का एक बैग लेकर जाते भी दिखे। वैसे आरव सार्वजनिक तौर पर कम ही नजर आते हैं यानी वे अभी बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर हैं। वे अक्सर मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं। एक पुराने इंटरव्यू में अक्षय बताया था कि आरव फिल्मों की बजाय फैशन डिजाइनिंग में ज्यादा रुचि रखते हैं। हमने कभी उसे कुछ करने के लिए मजबूर नहीं किया। उसे फैशन में इंटरेस्ट है और वह सिनेमा का हिस्सा नहीं बनना चाहता। वह अपने कपड़े खुद धोता है, अच्छा खाना बनाता है, बर्तन साफ करता है, और महंगे कपड़े खरीदने का भी शौकीन नहीं है।

मेकर्स ने घोषित की ‘कुली’ फिल्म की रिलीज डेट, आमिर खान का है कैमियो

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अपनी स्पेशल एक्टिंग स्टाइल के लिए मशहूर रजनीकांत को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आता है। वे हमेशा उनकी फिल्में देखने के लिए बेकरार रहते हैं। अब उनके लिए खुशखबरी है। रजनीकांत की अगली फिल्म ‘कुली’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने इसकी घोषणा कर दी है।

फिल्म स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 14 अगस्त को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी ‘कुली’ में नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर और मोनिशा ब्लेसी की भी अहम भूमिका है। फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान का स्पेशल कैमियो भी होने वाला है।

इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ मूवी से टक्कर होगी। यशराज फिल्म्स की इस मूवी में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म साल 2019 में आई ब्लॉकबस्टर ‘वॉर’ का सीक्वल है। यह YRF की स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान