न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Realme GT 7 जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी दमदार 7,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग सपोर्ट

Realme GT 7 अप्रैल में चीन में लॉन्च होगा, जिसमें 3nm MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर, 7,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन दमदार परफॉर्मेंस और स्लिम डिजाइन के साथ इंडस्ट्री नॉर्म्स को चुनौती देगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 12:49:45

Realme GT 7 जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी  दमदार 7,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग सपोर्ट

Realme अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 7 अप्रैल में चीन में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह डिवाइस 3nm MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर से लैस होगा, जिससे परफॉर्मेंस में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने फोन की बैटरी और चार्जिंग फीचर्स को लेकर कुछ दिलचस्प जानकारी साझा की है।

Realme के वाइस प्रेसिडेंट Xu Qi Chase ने Weibo पर खुलासा किया है कि GT 7 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी पावरफुल बैटरी के बावजूद डिवाइस का डिजाइन स्लिम और हल्का रहेगा। उनके मुताबिक, Realme GT 7 मौजूदा इंडस्ट्री नॉर्म्स को तोड़ेगा, जैसे कि "पतला फोन मतलब कम बैटरी" या "फास्ट चार्जिंग से बैटरी कैपेसिटी कम हो जाती है"।

वहीं, इससे पहले लॉन्च हुआ Realme GT 7 Pro नवंबर 2024 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 6,500mAh बैटरी, और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आया था। अब GT 7 में और ज्यादा पावरफुल बैटरी और बेहतर बैलेंस के साथ क्या नया देखने को मिलेगा, ये देखना दिलचस्प होगा।

गौर करने वाली बात यह है कि मॉडल नंबर RMX6688 वाला एक Realme स्मार्टफोन—जिसे संभवतः Realme GT 7 माना जा रहा है—चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से यह साफ हुआ कि यह फोन 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

अगर पिछले मॉडल की बात करें, तो Realme GT 6 में 5,800mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग दी गई थी। इसकी मोटाई 8.43mm और वजन 206 ग्राम था।

अब बात करें Realme GT 7 के अन्य संभावित फीचर्स की, तो टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, इस फोन की मोटाई 8.3mm से कम और वजन 205 ग्राम से कम होगा। उन्होंने Weibo पोस्ट में बताया कि GT 7 में एक फ्लैट और कस्टमाइज़्ड BOE डिस्प्ले पैनल होगा, जिसमें पतले बेज़ल्स, आई प्रोटेक्शन फीचर, और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।

फोन का मिडिल फ्रेम प्लास्टिक का होगा, और इसे IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस बनाती है। इसके अलावा, सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिलेगा। साथ ही, यह डिवाइस Android 15 बेस्ड ColorOS के मॉडिफाइड वर्जन पर चल सकता है, जो यूज़र्स को कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स देने का वादा करता है।

Realme पहले ही पुष्टि कर चुका है कि GT 7 को 3nm MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर से पावर्ड किया जाएगा, जो इसे इस साल के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स में से एक बना सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला