न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें सीने में उठे दर्द को एसिडिटी मानने की गलती, जरूर कराएं ये 7 टेस्ट

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टेस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जो सीने में दर्द के सही कारणों का पता लगाने में आपकी मदद करेंगे। अगर आपके सीने में दर्द रहता है तो यहां बताए जा रहे टेस्ट जरूर करवाएं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Jul 2022 3:13:14

ना करें सीने में उठे दर्द को एसिडिटी मानने की गलती, जरूर कराएं ये 7 टेस्ट

अक्सर देखने को मिलता हैं कि कई लोगों को सीने में दर्द की शिकायत रहती हैं जिसे सामान्य तौर पर एसिडिटी की वजह से उठने वाला दर्द माना जाता हैं। लेकिन यह आपके दिल से जुड़ी बीमारी भी हो सकती हैं जो गंभीर होने पर हार्ट अटैक में भी तब्दील हो सकती हैं। कई लोग हार्ट अटैक और गैस के दर्द में अंतर नहीं कर पाते हैं और कई बार इससे भविष्य में भारी क्षति का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी हैं कि शुरूआती लक्षण दिखते ही सतर्क हुआ जाए और समय रहते जरूरी चिकित्सकीय जांच कराई जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टेस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जो सीने में दर्द के सही कारणों का पता लगाने में आपकी मदद करेंगे। अगर आपके सीने में दर्द रहता है तो यहां बताए जा रहे टेस्ट जरूर करवाएं।

ना करें सीने में उठे दर्द को एसिडिटी मानने की गलती, जरूर कराएं ये 7 टेस्ट

ईसीजी

ईसीजी हृदय की जांच करने के लिए एक सबसे आसान टेस्ट है। इस टेस्ट के दौरान व्यक्ति को कोई परेशानी या दिक्कत महसूस नहीं होती है। ईसीजी के जरिए हृदय के इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसमें पता चलता है कि हृदय सही से कार्य कर रहा है या नहीं। इस टेस्ट में डॉक्टर दिल की धड़कनों के जरिए हृदय रोगों का पता लगाते हैं। हर किसी को एक साल में ईसीजी टेस्ट करवा लेने चाहिए ताकि आप हृदय रोगों से बचे रहें। इसके जरिए समय रहते पता चल जाता है कि आपको हृदय से संबंधित कौन सी बीमारी है या भविष्य में हो सकता है। इससे समय रहते अपना इलाज करवा कर हार्ट अटैक के कारण होने वाली असमय मृत्यु से बचे रह सकते हैं।

ना करें सीने में उठे दर्द को एसिडिटी मानने की गलती, जरूर कराएं ये 7 टेस्ट

ब्लड टेस्ट

हार्ट हेल्थ के बारे में जानने के लिए आप अपना ब्लड टेस्ट करवा सकते हैं। ब्लड टेस्ट से मांसपेशियों के क्षतिग्रस्त होने के बारे में पता चल सकता है। इसके अलावा जब दिल का दौरा पड़ता है, जो शरीर आपके रक्त में पदार्थ छोड़ता है। रक्त में अन्य पदार्थों को मापने के लिए ब्लड टेस्ट किया जा सकता है। ब्लड टेस्ट से शरीर के अंदर सोडियम, कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स, विटामिन और मिनरल्स को नापा जा सकता है।

ना करें सीने में उठे दर्द को एसिडिटी मानने की गलती, जरूर कराएं ये 7 टेस्ट

इको टेस्ट

हृदय के स्वास्थ्य का पता लगाने के लिए इको टेस्ट भी किया जा सकता है। इको टेस्ट को इकोकार्डियोग्राम भी कहा जाता है। इको एक तरह का अल्ट्रासाउंड होता है। इससे देखा जाता है कि हृदय की धड़कने और पंप कैसे काम कर रहा है। इको टेस्ट से ध्वनि तरंगों से हृदय के अंदर की तस्वीरों को देखा जा सकता है। हृदय मं चली रही गड़बड़ी का पता लगाया जा सकता है। यह टेस्ट काम के समय दिल की विभिन्न संरचनाओं को देखने और उनका मूल्यांकन करने में डॉक्टरों की मदद करता है। हार्ट वाल्व में खून के बहाव की जांच करने के लिए इको टेस्ट के साथ अक्सर डॉपलर अल्ट्रासाउंड और कलर डॉपलर अल्ट्रासाउंड टेस्ट को संयोजन के रूप में प्रयोग किया जाता है।

ना करें सीने में उठे दर्द को एसिडिटी मानने की गलती, जरूर कराएं ये 7 टेस्ट

कोलेस्ट्रॉल टेस्ट

बॉडी में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, एक गुड और दूसरा बैड। बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ जाने से हृदय रोग होने की संभावना बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल को एमजी/डीएल में मापा जाता है। अगर आपका कुल कॉलेस्ट्रॉल 200 एमजी/डीएल या इससे ज्यादा आता है तो डॉक्टर आगे का इलाज कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि नसों में कोलेस्ट्रॉल का लेवल जांचने के लिए टेस्ट कराना एकमात्र सरल उपाय है। जाहिर है इसकी कम मात्रा आपको दिल के रोगों से बचा सकती है। इस टेस्ट को कराने से आपको खून की नसों में एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल, एचडीएल यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल, कुल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल पता करने में मदद मिल सकती है।

ना करें सीने में उठे दर्द को एसिडिटी मानने की गलती, जरूर कराएं ये 7 टेस्ट

कार्डियक सीटी स्कैन

कार्डियक सीटी स्कैन हृदय और चेस्ट के चारों तरफ की तस्वीरों को लेता है। सीटी स्कैन से डॉक्टर व्यक्ति को हृदय से जुड़ी समस्या किस कारण से हो रही है, इस बारे में पता लगाया जा सकता है। इस टेस्ट के लिए व्यक्ति को मशीन के अंदर टेबल पर लिटा दिया जाता है। इसके बाद इस टेबल के अंदर लगी एक्स-रे ट्यूब हृदय के आसपास के तस्वीरों को लेता है और समस्या का सही कारण पता चलता है।

ना करें सीने में उठे दर्द को एसिडिटी मानने की गलती, जरूर कराएं ये 7 टेस्ट

चेस्ट एक्स-रे

जब किसी व्यक्ति को सांस लेने से संबंधित कोई दिक्कत होती है, तो डॉक्टर चेस्ट एक्स-रे करवाने की सलाह दे सकते हैं। चेस्ट एक्स-रे करवाने से चेस्ट, हृदय की तस्वीरों को देखा जाता है और सांस की तकलीफ की असली वजह का पता चल पाता है। चेस्ट एक्स-रे को कम रेडिएशन के साथ किया जाता है।

ना करें सीने में उठे दर्द को एसिडिटी मानने की गलती, जरूर कराएं ये 7 टेस्ट

हॉल्टर मॉनिटरिंग

हॉल्टर मॉनिटरिंग टेस्ट करने से हृदय के चलने की गति का पता लगाया जा सकता है। यह टेस्ट अकसर तब किया जाता है, जब ईसीजी के बाद कोई तकलीफ नजर नहीं आती है। इस टेस्ट को पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस की मदद से किया जाता है। इसके जरिए दिल की बीमारी का वैसी स्थिति में भी पता लगाया जा सकता है, जब ईसीजी और इकोग्राफी से कारण पता नहीं चल पाए। इस यंत्र को मरीज के शरीर में 24 घंटो के लिए लगा दिया जाता है। तय समय के बाद यंत्र को मरीज के शरीर से निकाल कर बीमारी की वजह का पता लगाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा