न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरी सब्जी के बगैर अधूरी है डाइट, कई बीमारियों से लड़ने की प्रदान करती है क्षमता, देखें...

अगर आपकी डाइट में हरी सब्जियां शामिल नहीं हैं तो आपको बता दें कि आपकी डाइट में बहुत महत्वपूर्ण चीज नहीं है। हरी सब्जियां हर...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 16 Jun 2021 11:44:09

हरी सब्जी के बगैर अधूरी है डाइट, कई बीमारियों से लड़ने की प्रदान करती है क्षमता, देखें...

अगर आपकी डाइट में हरी सब्जियां शामिल नहीं हैं तो आपको बता दें कि आपकी डाइट में बहुत महत्वपूर्ण चीज नहीं है। हरी सब्जियां हर किसी की डाइट में किसी ना किसी रूप से जरूर शामिल होनी चाहिए। ये पोषण से भरपूर होती हैं और हमें कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करती हैं।

green vegetables,green vegetables benefits,green vegetables medicine,green peas,spinach,cauliflower,cabbage,broccoli,lady finger,health article in hindi

मटर (Green Peas)

सर्दियों में ताजा मटर आते हैं। मटर के फायदे कई सारे हैं जैसे की फाइबर और विटामिन से भरपूर। इसके साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जिस कारण से इन्हें डाइट में शामिल करना जरूरी हो जाता है। मटर के फायदे वेट लॉस में भी मदद करते हैं। मटर का सेवन करने से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिससे आप बार- बार खाना नहीं खाते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है। मटर की मदद से ब्लड शुगर भी सामान्य रहता है। मटर अपने फायदे और फ्लेवर के कारण जाना जाता है। मटर की मदद से कई स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती हैं जैसे कि मटर- पनीर, आलू- मटर, मटर-पुलाव, मेथी- मलाई- मटर आदि।

green vegetables,green vegetables benefits,green vegetables medicine,green peas,spinach,cauliflower,cabbage,broccoli,lady finger,health article in hindi

पालक (Spinach)

पालक अमरनाथ परिवार से ताल्लुक रखता है जिसका जन्म परशिया में हुआ था। आपको बता दें कि 100 ग्राम पालक में 91% पानी, 3.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2.9 ग्राम प्रोटीन और 2.2 ग्राम फाइबर पाया जाता है। पालक में बहुत थोड़ी मात्रा में फैट और शुगर होता है। इसके अलावा पालक के फायदे विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होते हैं। इसके साथ ही पालक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो फ्री रेडिकल के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसलिए पालक को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। पालक से कई शानदार और स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं जैसे कि पालक-पनीर, साग, पालक भुजी, पालक-आलू, पालक के पराठे आदि।

green vegetables,green vegetables benefits,green vegetables medicine,green peas,spinach,cauliflower,cabbage,broccoli,lady finger,health article in hindi

पत्ता गोभी (Cabbage)

पत्ता गोभी दिखने के साथ-साथ खाने में भी अच्छी लगती है। पत्ता गोभी के फायदे पोषण से भरपूर होते हैं। पत्ता गोभी विटामिन सी से भरपूर होने के साथ-साथ सामान्य ब्लड प्रेशर, स्वस्थ डाइजेशन, लो केलोस्ट्रॉल, सूजन कम करने में मदद करती है। इसके साथ ही पत्ता गोभी विटामिन के से भरपूर होती है। पत्ता गोभी की सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है और इसके अलावा पत्ता गोभी का इस्तेमाल सलाद में भी कर सकते हैं।

green vegetables,green vegetables benefits,green vegetables medicine,green peas,spinach,cauliflower,cabbage,broccoli,lady finger,health article in hindi

फूल गोभी (Cauliflower)

पत्ता गोभी की तरह ही फूल गोभी के फायदे भी कई सारे होते हैं। फूल गोभी फाइबर से भरपूर होती है जो वेट लॉस में मदद कर सकती है। इसके साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और इसे डाइट में शामिल करना बेहद आसान है। फूल गोभी की सब्जी तो स्वादिष्ट बनती ही है इसके साथ ही फूल गोभी के पराठे लाजवाब होते हैं। सर्दियों में फूल गोभी ताज़ा मिलती है जिसको मटर, आलू, गाजर आदि के साथ सब्जी बना सकते हैं।

green vegetables,green vegetables benefits,green vegetables medicine,green peas,spinach,cauliflower,cabbage,broccoli,lady finger,health article in hindi

भिंडी (Lady Finger)

भिंडी के फायदे कई सारे हैं जैसे की वेट लॉस, स्वस्थ डाइजेशन, स्वस्थ आंखें, सामान्य ब्लड शुगर रखने में मदद करती है। यह विटामिन ए से भरपूर होती है जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। जिन लोगों की आंखें कमज़ोर होती हैं उन लोगों को अपनी डाइट में भिंडी को जरूर शामिल करना चाहिए। भिंडी का इस्तेमाल डेंड्रफ कम करने के लिए भी किया जा सकता है। बालों के लिए सबसे पहले भिंडी को उबालें और इसमें नींबू डालें और पानी ठंडा होने के बाद बाल धो लें।

green vegetables,green vegetables benefits,green vegetables medicine,green peas,spinach,cauliflower,cabbage,broccoli,lady finger,health article in hindi

ब्रोकली (Broccoli)

ब्रोकली में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो पूरे दिन की विटामिन सी की जरुरत को पूरा करने में मदद कर सकता है। एक कप कच्ची ब्रोकली में पूरे दिन का 135 विटामिन सी और विटामिन के प्राप्त होता है। ब्रोकली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो खराब सेल को सही करने में मदद करती है। यह ब्लड शुगर लेवल भी सामान्य बनाए रखने में मदद करती है। ब्रोकली के फायदे लेने के लिए इसे भाप और थोड़े तेल में पकाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग