न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

9 साल बाद IPL फाइनल में पहुंची RCB, सॉल्ट, हेजलवुड और सुयश शर्मा ने पंजाब को किया धराशायी

RCB ने 9 साल बाद आईपीएल फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। हेजलवुड, सुयश शर्मा और फिल सॉल्ट की शानदार परफॉर्मेंस ने पंजाब को करारी शिकस्त दी। जानिए मैच का पूरा हाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 10:25:54

9 साल बाद IPL फाइनल में पहुंची RCB, सॉल्ट, हेजलवुड और सुयश शर्मा ने पंजाब को किया धराशायी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वह कारनामा कर दिखाया जिसका इंतजार उसके फैंस पिछले कई सालों से कर रहे थे। आखिरकार RCB ने IPL 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। पहले क्वालिफायर मुकाबले में टीम ने पंजाब पर पूरी तरह से दबदबा बनाते हुए धमाकेदार जीत हासिल की। इस जीत के असली हीरो रहे – जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और फिल सॉल्ट।

हेजलवुड और सुयश शर्मा ने अपनी सटीक और धारदार गेंदबाजी से पंजाब की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। दोनों ने 3-3 विकेट लेकर पंजाब की पारी को तहस-नहस कर दिया। इसके बाद फिल सॉल्ट ने 23 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़कर पंजाब के फाइनल में पहुंचने के सारे सपने चकनाचूर कर दिए। गौरतलब है कि RCB ने चौथी बार आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया है। यह उनकी फाइनल में 9 सालों बाद वापसी है — पिछली बार टीम 2016 में फाइनल में पहुंची थी।

RCB ने रिकॉर्डतोड़ अंदाज़ में फाइनल में बनाई जगह

आईपीएल इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने प्लेऑफ में इतनी एकतरफा और बड़ी जीत दर्ज की हो। आरसीबी ने मात्र 10 ओवरों में पहला क्वालिफायर जीत लिया, जो कि गेंदों की संख्या के हिसाब से प्लेऑफ की अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।

प्लेऑफ इतिहास की सबसे बड़ी जीत आरसीबी के नाम

आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में सबसे बड़ी जीत हासिल की है — टीम ने मुकाबला 60 गेंदें शेष रहते जीत लिया। इससे पहले पिछले सीजन में केकेआर ने चेन्नई को 57 गेंदें पहले हराया था। इससे पहले केकेआर ने ही सनराइजर्स हैदराबाद को 38 गेंदें शेष रहते हराया था। मुंबई इंडियंस ने 2017 में 33 गेंदें पहले मैच खत्म किया था, जबकि 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब को 31 गेंदें पहले हराया था।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की पूरी टीम सिर्फ 84 गेंदों में ढेर हो गई और स्कोर बोर्ड पर केवल 101 रन ही जोड़ सकी। जवाब में RCB ने फिल सॉल्ट के तूफानी अर्धशतक की मदद से इस लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया। सॉल्ट ने केवल 27 गेंदों में नाबाद 56 रनों की पारी खेली और RCB को IPL 2025 के फाइनल में पहुंचा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?