न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीयर गटकने वालों के लिए अच्छी खबर, जानें क्या कहता है वैज्ञानिकों का ये दावा!

'शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है' यह चेतावनी हर जगह पढ़ी ही होगी। शराब के कई प्रकार होते हैं जैसे, हार्डड्रिंक, बीयर, जिन, वोदका आदि। एक्सपर्ट का मानना है कि अगर अल्कोहॉल को सीमित मात्रा में लिया जाए तो सेहत को कुछ फायदे भी हो सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Sep 2022 6:16:07

बीयर गटकने वालों के लिए अच्छी खबर, जानें क्या कहता है वैज्ञानिकों का ये दावा!

'शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है' यह चेतावनी हर जगह पढ़ी ही होगी। शराब के कई प्रकार होते हैं जैसे, हार्डड्रिंक, बीयर, जिन, वोदका आदि। एक्सपर्ट का मानना है कि अगर अल्कोहॉल को सीमित मात्रा में लिया जाए तो सेहत को कुछ फायदे भी हो सकते हैं।

हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं द्वारा की गई एक रिसर्च बीयर पीने वालों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। रिसर्च में यह दावा किया गया है कि हर रात बीयर पीने से डिमेंशिया का खतरा कम हो सकता है। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि आप जमकर शराब पीना शुरू कर दें क्योंकि शोध में साफ कहा गया है कि बहुत कम मात्रा में बीयर पीने पर ही इसके कुछ फायदे हैं।

आपको बता दे, बीयर में 5 से 12 प्रतिशत तक एल्कोहॉल होता है साथ ही यह टामिन और मिनरल्स का स्रोत है, और कुछ में एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं।

beer,beer benefits,research on beer,beer for good health,healthy food beer,healthy living,Health tips

शोधकर्ताओं ने 60 साल से अधिक उम्र के 25,000 लोगों के पीने की आदतों को देखा और उस पर रिसर्च किया। वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया कि जो लोग एक दिन में 946 मिली (दो पिंट) बीयर पीते थे, उनमें मेमोरी लॉस की तुलना एक तिहाई कम थी। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि बीयर ना पीने वाले लोगों में पीने वाले लोगों की तुलना में डिमेंशिया का खतरा पांच गुना अधिक पाया गया है। रिसर्चर्स ने कहा कि जो लोग शराब नहीं पीते हैं, उन लोगों में डिमेंशिया से बचे रहने का कोई लक्षण नहीं था। हालांकि यह रिसर्च मीडियम पीने वाले लोगों पर ही सकारात्मक रिजल्ट देती है लेकिन जो लोग अधिक पीते हैं, उनकी सेहत को खतरा बताया है।

न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी की टीम ने 15 पुरानी रिसर्च से डेटा कलेक्ट किया और उसमें शराब पीने वाले और डिमेंशिया से पीड़ित 24,478 से अधिक लोगों का डेटा शामिल था।

इन लोगों को कम, मीडियम और अधिक पीने वालों की कैटेगरी में बांटा गया था। इसमें इथेनॉल कंपाउंड के बारे में जानकारी जुटाई गई थी कि कौन व्यक्ति कितनी मात्रा में इथेनॉल ले रहा है।

beer,beer benefits,research on beer,beer for good health,healthy food beer,healthy living,Health tips

उदाहरण के लिए 473 मिली बीयर में लगभग 16 ग्राम इथेनॉल और मीडियम साइज की वाइन में लगभग 18 ग्राम इथेनॉल होता है। रिसर्चर्स ने पाया कि प्रति दिन 40 ग्राम इथेनॉल पीना डिमेंशिया के खतरे को कम कर सकता है। रिसर्च में ऐसे लोग शामिल थे जो पिछले 40 सालों से शराब पी रहे थे।

जर्नल एडिक्शन में पब्लिश हुए निष्कर्षों के आधार पर कहा जा सकता है कि उनमें से सिर्फ 2,124 लोगों को डिमेंशिया की शिकायत थी। जमकर शराब पीने वालों की तुलना में कभी-कभार या सीमित मात्रा में पीने वाले लोगों को डिमेंशिया होने की संभावना 22% कम थी और जो लोग दिन में 1.18 लीटर (ढाई पिंट) तक पीते हैं, उनमें शराब ना पीने वालों की तुलना में डिमेंशिया का खतरा 38% कम था।

वैज्ञानिकों का कहना है कि मीडियम मात्रा में पी गई शराब मस्तिष्क में प्लाक बनने से रोकती है जो कई बीमारियों का कारण है। बिल्कुल शराब ना पीने वालों की तुलना में अधिक पीने वालों में भी में डिमेंशिया होने का जोखिम 19% कम था।

beer,beer benefits,research on beer,beer for good health,healthy food beer,healthy living,Health tips

30 सालों में तीन गुना हुई डिमेंशिया की बीमारी

डॉ लुईस मेवटन और उनके सहयोगियों के मुताबिक, 'डिमेंशिया का जोखिम पिछले 30 सालों में तीन गुना हो चुका है। पहले अनुमान लगाया था कि अगर जोखिम वाले कारणों को खत्म कर दिया जाए तो दुनिया भर में 10 में से चार डिमेंशिया के मामलों को रोका जा सकता है। मोटापा भी डिमेंशिया के सबसे बड़े जोखिम कारकों में से एक है।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें